उत्तराखंड की भरपूर मदद करेगा केंद्र : पीएम

उत्तराखंड की भरपूर मदद करेगा केंद्र  :  पीएम

देहरादून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भरोसा दिया कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार उत्तराखंड की भरपूर मदद करेगी। कोरोना वायरस: समय पर आईसीयू और उपचार मिले तो नहीं पड़ेगी वेंटिलेटर की जरूरत पीएम ने मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री से दूरभाष पर बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिक प्रभावित इलाकों के बारे में भी पूछा। पीएम ने सीएम से कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी…

Read More

कोरोना बेकाबू : 15786 नए पॉजिटिव मिले, 153 की मौत, 11525 ठीक भी हुए

कोरोना बेकाबू : 15786 नए पॉजिटिव मिले, 153 की मौत, 11525 ठीक भी हुए

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार के तमाम प्रयासों के वावजूद कोरोना संक्रमण काबू नहीं हो रहा है। लॉकडाउन के बावजूद संक्रमण के नए केसों की संख्या घटने के बजाय बढ़ रही है। संक्रमण दर 7.17 प्रतिशत पहुंच गई है और रिकवरी दर 79.10 पर ठहरी है। मृत्यु दर 0.88 प्रतिशत है। मंगलवार को 15786 नए केस मिले हैं, जो सोमवार को मिले केसों से 2931 अधिक हैं। वहीं, 153 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। 1 मई से अब तक रोजाना मौतों का आंकड़ा 100 के पार जा रहा है। गंभीर…

Read More

विशेष विमान से चंडीगढ़ पहुंची कोरोना वैक्सीन की दो लाख डोज

विशेष विमान से चंडीगढ़ पहुंची कोरोना वैक्सीन की दो लाख डोज

चंडीगढ़ पंजाब सरकार द्वारा कोविड संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार से की गई वैक्सीन की मांग के तहत मंगलवार को वैक्सीन की दो लाख डोज चंडीगढ़ पहुंच गईं। विशेष विमान से पहुंचीं ये डोज चंडीगढ़ में पंजाब सरकार द्वारा स्थापित स्टोर में रखी गईं हैं, जहां से बुधवार को इन्हें पूर्व निर्धारित तरीके से विभिन्न जिलों के अस्पतालों में भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने 18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को 30 लाख डोज तुरंत मुहैया कराने का ऑर्डर दिया…

Read More

पीएम और गृहमंत्री को अमरिंदर सिंह ने लिखा पत्र

पीएम और गृहमंत्री को अमरिंदर सिंह ने लिखा पत्र

चंडीगढ़ कैप्टन अमरिंदर सिंह। न अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के स्रोतों से 50 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की अतिरिक्त सप्लाई और बोकारो से एलएमओ की समय पर प्राप्ति के लिए 20 अतिरिक्त टैंकरों (रेल सफर के अनुकूल) की मांग करते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को केंद्र सरकार ने यह कहा है कि मंगलवार से पानीपत और बरोटीवाला से एलएमओ की सप्लाई में बाधा आने की आशंका है। इससे राज्य में पहले ही ऑक्सीजन की सीमित उपलब्धता…

Read More

पंचायत चौकीदारों और सिलाई अध्यापिकाओं का बढ़ाया मानदेय

पंचायत चौकीदारों और सिलाई अध्यापिकाओं का बढ़ाया मानदेय

शिमला हिमाचल प्रदेश के 3226 पंचायत चौकीदारों को अब 5300 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। वहीं पंचायतों की 1800 सिलाई अध्यापिकाओं को राज्य सरकार 7100 रुपये प्रतिमाह मानदेय देगी। चौकीदारों और सिलाई अध्यापिकाओं का 300-300 रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाया गया है। बढ़ा हुआ मानदेय पहली अप्रैल से लागू होगा।  राज्य ग्रामीण विकास विभाग के सचिव संदीप भटनागर ने इस संबंध में दो अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। अभी तक पंचायत चौकीदारों को 5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा था और प्रदेश सरकार ने बजट में यह मानदेय बढ़ाने के लिए…

Read More

टेस्ट रिपोर्ट देना भूला स्वास्थ्य विभाग, हफ्ते से घर में बंद हैं पूरा परिवार

टेस्ट रिपोर्ट देना भूला स्वास्थ्य विभाग, हफ्ते से घर में बंद हैं पूरा परिवार

झंडूता (बिलासपुर)  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के गेहड़वीं में एक परिवार एक हफ्ते से घर में कैद है। दरअसल, 27 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने करीब सौ लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें 18 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। विभागीय कर्मचारियों ने निगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों को इसकी जानकारी दे दी। लेकिन कुछ लोगों को सैंपल रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी है। इस वजह से लोग एक सप्ताह से घर में ही बंद हैं।  बता दें, उक्त सैंपलों में एक ही परिवार के पांच लोगों के सैंपल…

Read More

लॉकडाउन जैसी सख्ती पर आज फैसला करेगी कैबिनेट

लॉकडाउन जैसी सख्ती पर आज फैसला करेगी कैबिनेट

शिमला  कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते संकट के बीच प्रदेश में लॉकडाउन जैसी सख्ती या सप्ताह के आखिरी तीन दिन बाजार बंद रखने पर बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा। हालांकि लॉकडाउन पर फैसला लेने से पहले सरकार बुधवार को पहले सर्वदलीय बैठक में इस पर राय लेगी। सर्वदलीय बैठक पहले मंगलवार को होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा से खराब मौसम के चलते शिमला नहीं पहुंच पाए। इसलिए मुख्यमंत्री की गैरहाजिरी में सर्वदलीय बैठक हुई। अब बुधवार सुबह दोबारा साढ़े नौ बजे पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री…

Read More

केजरीवाल का एलान, दो महीने का मुफ्त राशन व ऑटो-टैक्सी चालकों को मिलेगी पांच हजार की मदद

केजरीवाल का एलान, दो महीने का मुफ्त राशन व ऑटो-टैक्सी चालकों को मिलेगी पांच हजार की मदद

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने एलान किया है कि दिल्ली में 72 लाख राशनकार्ड धारक हैं।  उन सभी को दिल्ली सरकार द्वारा दो महीने तक मुफ्त में राशन देगी। इसके अलावा दिल्ली में जितने भी ऑटो चालक व टैक्सी चालक हैं उन सभी को पांच-पांच हजार रुपये की मदद देगी। ऐसे में दिल्ली में करीब डेढ़ लाख ऑटो और टैक्सी चालकों को फायदा होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने…

Read More

पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया गया, संस्थानों में कैंप लगाकर होगा वैक्सीनेशन

पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया गया, संस्थानों में कैंप लगाकर होगा वैक्सीनेशन

लखनऊ यूपी में कोरोना के खिलाफ जंग में पत्रकारों, जजों व सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया गया। अब उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा।बताया जा रहा है कि वैक्सीनेशन के लिए टीमें खुद जाकर संस्थानों में कैंप लगाएंगी और टीकाकरण किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में एक मई से 18 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। अब इसमें पत्रकारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। यूपी में पहले चरण में 9 हजार…

Read More

पाकिस्तान ने की नापाक हरकत, संघर्षविराम के साथ ही तोड़ा समझौता, जवानों को निशाना बनाकर की गोलाबारी

पाकिस्तान ने की नापाक हरकत, संघर्षविराम के साथ ही तोड़ा समझौता, जवानों को निशाना बनाकर की गोलाबारी

जम्मू पाकिस्तान ने जम्मू संभाग के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा(आईबी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सुबह करीब छह बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। बीएसएफ के एक अधिकारी ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें निशाना बनाकर गोलाबारी की। हालांकि जवानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। बता दें कि इसी साल 24 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के…

Read More