चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में बढ़ रहे कोविड के मामलों के मद्देनजर शुक्रवार को सभी डिप्टी कमिश्नरों को अपने-अपने जिलों में जरूरत के अनुसार कोई भी नया और सख्त प्रतिबंध लगाने के लिए अधिकृत कर दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि दुकानों और निजी दफ्तरों को रोटेशन (बारी-बारी) के आधार खोलने के फैसले को छोड़कर बाकी मौजूदा प्रतिबंधों में किसी तरह की ढील बरतने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने डीजीपी को राज्य में साप्ताहिक लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवाने…
Read MoreYear: 2021
सरकार ने गठित की तीन सदस्यीय नई एसआईटी, छह माह में जांच पूरी करने का आदेश
चंडीगढ़ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया, जिसमें सीनियर आईपीएस अधिकारी शामिल किए गए हैं। अदालत के आदेश के अनुसार टीम को कोटकपूरा गोलीकांड की जांच को प्राथमिक आधार पर छह माह में पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नई गठित एसआईटी में एडीजीपी (विजिलेंस ब्यूरो) एलके यादव, पुलिस कमिश्नर (लुधियाना) राकेश अग्रवाल और डीआईजी (फरीदकोट रेंज) सुरजीत सिंह को शामिल किया गया है, जो कोटकपूरा गोलीकांड…
Read Moreएक साल से नहीं ली छुट्टी, 300 से ज्यादा शवों का कर चुके दाह संस्कार
शिमला कोरोना के डर से कई लोग जहां अपने रिश्तेदारों तक के शव ले जाने से मुकर रहे हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक शख्स ऐसा भी है जो अब तक 300 से ज्यादा कोरोना पीड़ितों का दाह संस्कार कर चुका है। यह कोरोना वॉरियर रोजाना लगातार 12 से 16 घंटे तक पीपीई किट पहनकर और बिना कुछ खाये पीये पांच से दस शवों का दाह संस्कार कर रहा है। बीते एक साल से एक भी छुट्टी नहीं ली है। इस वॉरियर का नाम है रजनीश। 41…
Read Moreरिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे अधिकारी, चार माह में विजिलेंस ने पकड़े 16 घूसखोर
धर्मशाला कोरोना के कहर के बीच भी प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। जनवरी 2021 से लेकर अप्रैल 2021 तक मात्र चार माह के बीच ही प्रदेश भर में 16 अधिकारियों-कर्मचारियों को विजिलेंस विभाग ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इस दौरान जिला ऊना में सबसे अधिक चार अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। विजिलेंस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश भर में विजिलेंस विभाग को मिली शिकायतों के बाद 16 लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया…
Read Moreकोरोना संकट के चलते इस वर्ष बिजली दरें बढ़ने के आसार नहीं
शिमला कोरोना संकट के चलते इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में बिजली दरें बढ़ने के आसार कम हैं। बीते वर्ष सब्सिडी का युक्तिकरण होने से पहले ही बिजली महंगी हो गई है। अब सिक्योरिटी राशि को भी बढ़ाने का विचार जारी है। ऐसे में इस संकट के समय में बिजली दरों को भी बढ़ाकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालने के आसार कम हैं। बीते दिनों हुई ऑनलाइन जनसुनवाई में सभी वर्गों के प्रतिनिधियों ने दरें नहीं बढ़ाने की मांग रखी है। ऐसे में संभावित है कि 16 मई के बाद…
Read Moreधर्मशाला में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर तीन रही तीव्रता
शिमला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। इससे पहले पांच मई को असम के सोनितपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 रही। असम में 28 अप्रैल को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 6.4 तीव्रता मापी गई थी। क्यों…
Read Moreकोरोना ने बदल दी भारत की 16 साल पुरानी नीति, अब तक 40 देशों से ली मदद
नई दिल्ली महामारी कोरोना वायरस पिछले एक साल से भारत में तबाही मचा रहा है। देश में पिछले कई दिनों से साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। महामारी के तांडव के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। अस्पताल ऑक्सीजन, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कमी का सामना कर रहे हैं। इसके बाद भारत ने विदेशी सहायता प्राप्त करने की अपनी नीति में 16 साल बाद बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद उसने विदेश से मिलने वाले उपहार, दान एवं सहायता को स्वीकार करना…
Read Moreकोहराम: लगातार दूसरे दिन 4 लाख से अधिक मामले, 3915 लोगों ने तोड़ा दम
नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार कहर बरपा रही है। गुरुवार को भी संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख पार कर गया। गुरुवार को देशभर में कुल 4,14,188 नए मामले सामने आए और 3915 लोगों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामले 2,14,91,598 हो गए हैं, जिनमें 1,76,12,351 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 2,34,083 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं, कुल सक्रिय मामलों की संख्या 36,45,164 है। देश में अब तक 16,49,73,058 लोगों को टीका लग…
Read Moreनेता-अफसरों की हनक: अस्थि विसर्जन के लिए भी चाहिए वीआईपी प्रोटोकॉल
हरिद्वार कोरोना काल में अफसरों और नेताओं को भले ही मरीजों के इलाज की परवाह नहीं है, लेकिन अपनों के अस्थि विसर्जन के लिए उन्हें वीआईपी प्रोटोकाल जरूर चाहिए। वीआईपी घाट पर स्नान की जगह अब नेता-अफसरों के अपनों की अस्थियां विसर्जित कराई जा रही हैं। इनमें नॉन कोविड और कोविड दोनों शवों की अस्थियां शामिल हैं। अस्थि विसर्जन के लिए सिंचाई विभाग में कोई एंट्री नहीं हो रही है। कर्मचारियों पर दबाव डलवाकर वीआईपी प्रोटोकॉल का पालन भी करवाया जा रहा है। इससे वीआईपी घाट पर तैनात कर्मचारियों में…
Read Moreडोडा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
डोडा सेना ने डोडा के चक्रआंटी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर गोला बारूद बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जिले के घट इलाके के चक्रआंटी इलाके में विशेष सूचना पर सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर काफी असलाह बरामद किया है। इसमें चार डेटोनेटर, 12 बैटरियां, 50 मीटर बिजली के तार, 1.5 वोल्टेज के छह बड़े सेल, आरडीएक्स से भरे पांच लीटर के दो बड़े प्रेशर कुकर, आरडीएक्स से भरे दो पाइप बम (पांच-पांच किलो के), काली टेप और अलग से आरडीएक्स…
Read More