नई दिल्ली उच्च न्यायालय ने भगोड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस और सीबीआई को चार सप्ताह में स्पेशल सेल बनाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अदालत ने दिल्ली पुलिस को डिजिटल सर्विलांस सिस्टम तैयार करने को कहा है ताकि इस सिस्टम के जरिए विभिन्न सरकारी महकमो, दूरसंचार कंपनियों और बैंकों के डिजिटल डाटा की जांच की जा सके। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भगोड़े अपराधी को पकड़ सकता है और उसे तुंरत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सौंप दे। न्यायमूर्ति जेआर मिढ्ढा अपने…
Read MoreYear: 2021
मुठभेड़ : लश्कर कमांडर, पाक आतंकी समेत पांच दहशतगर्द ढेर, एक जवान शहीद
जम्मू पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में 15 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के पांच दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। इनमें जिला कमांडर व एक पाकिस्तानी आतंकी शामिल है। ऑपरेशन में सेना के एक जवान शहीद जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ शुरू होते ही जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं। सुरक्षाबलों को वीरवार देर रात राजपोरा के हान्जिन गांव में आतंकियों के एक बड़े दल के छुपे होने की…
Read Moreसियासी संकट : आज भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में होगा नए सीएम का चुनाव
देहरादून मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री को लेकर शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी। प्रदेश पार्टी कार्यालय में अपराह्न तीन बजे बैठक होगी। उत्तराखंड: तीरथ के इस्तीफे के बाद बोले हरीश रावत- दोनों सीएम भले आदमी थे, भाजपा ने दोनों को चौराहे पर ला दिया केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह 11 बजे देहरादून पहुंच जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि नया सीएम जो भी होगा, वह पार्टी का सिपाही होगा। उत्तराखंड: जिन फैसलों…
Read Moreप्रदूषण होगा खत्म: हरियाणा में 50 कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट शुरू करने की योजना, इसी से दौड़ेंगे वाहन
चंडीगढ़ हर साल फसल अवशेषों को जलाने से पैदा हो रही दिक्कतों के समाधान को लेकर हरियाणा सरकार एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम कर रही है। सब कुछ सामान्य रहा तो आगामी एक साल में हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर 50 कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इन प्लांटों से निकलने वाली 3212 मिलियन मीट्रिक टन गैस को पेट्रोलियम कंपनियां खरीदेंगी और इसका इस्तेमाल वाहनों में पेट्रोल-डीजल के विकल्प के तौर पर किया जाएगा। इससे न केवल पराली का समाधान होगा, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा। प्रदेश…
Read Moreसीएम से मिलने वालों को कई सुरक्षा चरण करने होंगे पास
चंडीगढ़ आंदोलनकारी किसानों से बढ़ते टकराव के बीच हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय की सुरक्षा और बढ़ा दी है। कोई भी व्यक्ति अब पास बनाकर सीधे मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाएगा। उसे विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। संबंधित व्यक्ति का मोबाइल और अन्य कीमती सामान भी लॉकर में सीआईडी की निगरानी में रहेगा। आईएएस यशेंद्र सिंह कमेटी की 2019 में सौंपी रिपोर्ट के 14 बिंदुओं में से 12 को मुख्य सचिव ने अपनी मंजूरी दे दी है। सचिवालय की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ अफसरों को भी सुरक्षा के नए दिशा-निर्देश…
Read Moreपुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: चार अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार, 21 लग्जरी कारें बरामद
मोहाली (पंजाब) पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के ऐसे चार शातिरों को दबोचा है, जिनके निशाने पर लग्जरी गाड़ियां होती थीं। इनके पास से 21 कारें बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी रामजीत सिंह, चनप्रीत सिंह उर्फ चन्नी, गिरीश बैंबी उर्फ गैरी निवासी भिंखीपिंड जिला तरनतारन व मनिंदर सिंह निवासी गांव कलस जिला तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपी पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा व यूपी में वाहन चुराते थे। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गिरोह की सूचना मिली थी। एसपी (जांच)…
Read Moreबिजली पर बवाल: आज आप घेरेगी अमरिंदर सिंह का फार्म हाउस
चंडीगढ़ भीषण गर्मी में बिजली न मिलने के कारण पंजाब के लोग घरों से निकलकर धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं और केवल एक व्यक्ति अपने घर में बैठा आनंद ले रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी ने यह बात कही। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कहा कि आप तीन जुलाई को सुबह 11 बजे कैप्टन के सिसवां फार्म हाउस का घेराव करेगी और वहां का मीटर चेक करके पता लगाएंगे कि यहां कितने घंटे बिजली का…
Read Moreफीस और अन्य मामलों निदेशालय को मिले सुझाव
शिमला हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों ने वार्षिक फीस में छह से दस फीसदी की बढ़ोतरी करने की मांग की है। राज्य के बड़े कान्वेंट स्कूलों ने गुणात्मक शिक्षा देने की बात कहते हुए अपनी फीस को जायज ठहराया है। कान्वेंट स्कूलों ने कड़े शब्दों में लिखा है कि सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा नहीं मिलने के चलते ही अभिभावक निजी स्कूलों को प्राथमिकता देते हैं। निजी स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। ऐसे में स्कूल फीस भी उसी स्तर पर तय होती है। अभिभावकों ने जनरल हाउस…
Read Moreअगस्त के तीसरे सप्ताह में हो सकता है मानसून सत्र
शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश सरकार को अगस्त के तीसरे और चौथे हफ्ते में आयोजित कराने की सिफारिश की है। चूंकि, बजट सत्र में बैठकें कम हुई हैं। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार आठ से दस बैठकों का आयोजन किया जा सकता है। फिलहाल, अभी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री कार्यालय मंथन कर रहा है। माना जा रहा है कि अगली मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर चर्चा कर निर्णय लिया जा सकता है।…
Read Moreपेट्रोल के 100 के पार, लोगों में आक्रोश बढ़ना शुरू
शिमला हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के काजा पंप में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंचने के बाद अब राजधानी शिमला में भी महंगाई की मार पड़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को राजधानी के पंपों में पावर पेट्रोल 100.25 रुपये प्रतिलीटर बिका। सामान्य पेट्रोल 96.65 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल के दामों में 0.33 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। चंबा में पावर पेट्रोल 100. 32 रुपये लीटर बिका, वहीं बिलासपुर में भी प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100 रुपये पहुंच गए। हालांकि, डीजल के दाम शुक्रवार को नहीं बढ़े। डीजल…
Read More