सिद्धू के कड़े तेवर करा सकते पार्टी की फजीहत : राजकुमार वेरका

सिद्धू के कड़े तेवर करा सकते पार्टी की फजीहत : राजकुमार वेरका

चंडीगढ़ पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को भले ही प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिल चुकी है लेकिन पार्टी में सियासी मतभेद खत्म नहीं हुए हैं। सिद्धू के कड़े तेवर पार्टी में फजीहत करा सकते हैं। विधायक राजकुमार वेरका ने भी सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह का खुला समर्थन किया। इन सबके बीच फिरोजपुर में पुलिस ने 64 हजार लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। उधर, पंजाब में चीनी मिलें अल्कोहल का उत्पादन करेंगी। चंडीगढ़ में छोला-भटूरा बेचने वाले संजय राणा के पीएम मोदी भी मुरीद…

Read More

हादसा: कुदरत ने एक दिन पहले दी थी चेतावनी, पर प्रशासन जागा न पुलिस

हादसा: कुदरत ने एक दिन पहले दी थी चेतावनी, पर प्रशासन जागा न पुलिस

सांगला (किन्नौर) कुदरत ने चेतावनी दे दी थी। किन्नौर के बटसेरी के पास जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर एक दिन पहले भी पहाड़ी से कार पर पत्थर गिरे थे। पर्यटक और चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। गाड़ी चकनाचूर हो गई थी। लेकिन सवाल यह है कि समय रहते न तो जिला प्रशासन जागा और न ही पुलिस। पत्थर हटाकर इस मार्ग को बहाल कर दिया गया। दूसरे ही दिन उसी जगह पर हादसा हो गया और नौ पर्यटकों की जान चली गई।  अब प्रशासन ने इस मार्ग पर…

Read More

आज से खुलेंगे कोचिंग और ट्यूशन सेंटर, सरकार के निर्देश सख्ती से पालन अनिवार्य

आज से खुलेंगे कोचिंग और ट्यूशन सेंटर, सरकार के निर्देश सख्ती से पालन अनिवार्य

शिमला हिमाचल प्रदेश में करीब चार महीने बाद सोमवार 26 जुलाई से कोचिंग, ट्यूशन और प्रशिक्षण संस्थान खुलेंगे। कॉलेजों में 16 अगस्त से नया सत्र शुरू करने और 26 जुलाई से कॉलेजों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दाखिले शुरू होंगे। कोचिंग, ट्यूशन और प्रशिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थी आ सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए यह कदम उठाया है। दो अगस्त से दसवीं से 12वीं कक्षा तक कक्षाएं शुरू होंगी। सरकार के निर्देशों पर इन सभी संस्थानों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती…

Read More

परमवीर चक्र विजेता संजय और बतरा के भाई द्रास में मनाएंगे विजय दिवस

परमवीर चक्र विजेता संजय और बतरा के भाई द्रास में मनाएंगे विजय दिवस

बिलासपुर/पालमपुर हिमाचल प्रदेश के परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार और पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बतरा के भाई विशाल बतरा कारगिल के द्रास सेक्टर में सोमवार को कारगिल विजय दिवस मनाएंगे। कारगिल के युद्ध में तत्कालीन राइफलमैन संजय कुमार ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे, जिसके बाद उन्हें परमवीर चक्र से नवाजा गया था। वर्तमान में सूबेदार संजय कुमार देहरादून में तैनात हैं। वहीं परमवीर चक्र विक्रम बतरा ने भी बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मनों को मौत की नींद सुलाकर उनके कब्जे से कारगिल की एक चोटी मुक्त…

Read More

यहां देखें एनसीपीसीआर के आंकड़े, 10 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं बच्चे

यहां देखें एनसीपीसीआर के आंकड़े, 10 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं बच्चे

नई दिल्ली कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन और ऑनलाइन कक्षाएं के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों के स्मार्टफोन और इंटरनेट के यूज को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) एक अध्ययन किया है। इसमें पता चला कि देश में 10 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।   राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्ययन के मुताबिक, देश में 10 साल की उम्र के 37.8 फीसदी बच्चों का फेसबुक अकाउंट है। इसी आयुवर्ग के 24.3 फीसदी बच्चे इंस्टाग्राम पर सक्रिय…

Read More

तेजी से फैलने वाला डेल्टा-3 वैरिएंट मिला, अमेरिका में मामले बढ़ने की वजह से भारत में अलर्ट

तेजी से फैलने वाला डेल्टा-3 वैरिएंट मिला, अमेरिका में मामले बढ़ने की वजह से भारत में अलर्ट

नई दिल्ली कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर नए म्यूटेशन ने वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है। पिछले कुछ सप्ताह में अमेरिका के अंदर कोरोना के नए मामले मिले हैं और उन सभी में वायरस का डेल्टा-3 वैरिएंट मिला है जो डेल्टा की तुलना में न सिर्फ सबसे ज्यादा फैलने की क्षमता रखता है बल्कि वैक्सीन ले चुके या फिर संक्रमित हो चुके व्यक्तियों को भी फिर से संक्रमण की चपेट में ला सकता है। भारत में अभी तक डेल्टा-3 का कोई मामला नहीं मिला…

Read More

मेट्रो और बस की भर जाएंगी सारी सीटें, कुछ पाबंदियां बरकरार

मेट्रो और बस की भर जाएंगी सारी सीटें, कुछ पाबंदियां बरकरार

नई दिल्ली कोविड के दौरान थमीं दिल्ली अब रफ्तार से चलेगी। संक्रमण दर में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लगाई गई पाबंदियों में काफी हद तक छूट दे दी है। दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो व डीटीसी बसों को कल से सौ प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने की छूट मिल गई है। मेट्रो व बस स्टैंड पर लगने वाली भीड़ को इस तरह से थोड़ी राहत मिल जाएगी। सभी सीट पर यात्री बैठकर यात्रा कर सकेंगे। हालांकि अभी खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।…

Read More

कश्मीर घाटी में 24 दिनों में 10 मुठभेड़, मारे गए 24 आतंकी

कश्मीर घाटी में 24 दिनों में 10 मुठभेड़, मारे गए 24 आतंकी

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में जुलाई के महीने के शुरुआती 24 दिनों के भीतर सुरक्षाबलों को अब तक 26 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी है। इनमें से 24 आतंकियों को 10 अलग-अलग मुठभेड़ों में कश्मीर घाटी में मार गिराया गया है। जबकि जम्मू संभाग के राजोरी जिले के सुंदरबनी में दो आतंकियों को मार गिराया गया था। वहीं इस (आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन) दौरान जम्मू में सेना के दो जबकि कश्मीर संभाग में एक जवान शहीद हुआ है। आंकड़ों पर नजर डालें तो कश्मीर में 10 मुठभेड़ों के दौरान 24…

Read More

पुलिस ने हाईकोर्ट में कहा टीकरी बॉर्डर पर युवती से दुष्कर्म की किसान नेताओं को थी जानकारी

पुलिस ने हाईकोर्ट में कहा टीकरी बॉर्डर पर युवती से दुष्कर्म की किसान नेताओं को थी जानकारी

चंडीगढ़ टीकरी बार्डर पर बंगाली युवती से दुष्कर्म के आरोपी अनूप की अग्रिम जमानत याचिका का हरियाणा पुलिस ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में विरोध किया है। बहादुरगढ़ के डीएसपी पवन कुमार ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी अनिल मलिक ने माना है कि युवती से अनूप ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। इस मामले की पूरी जानकारी किसान नेताओं को थी। ऐसे मे आरोपी को हिरासत में रखकर पूछताछ जरूरी है। दाखिल जवाब में बताया गया कि युवती से दुष्कर्म किया गया और उसको…

Read More

सिद्धू को किसानों ने दिखाए काले झंडे, सिद्धू बोले-किसानों के पास नंगे पांव जाऊंगा

त सिद्धू को किसानों ने दिखाए काले झंडे, सिद्धू बोले-किसानों के पास नंगे पांव जाऊंगा

रोपड़ (पंजाब) पंजाब कांग्रेस के नए बने प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ताजपोशी के दूसरे दिन श्री चमकौर साहिब पहुंचे। कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के निवास पर पहुंचने पर चन्नी, कुलजीत नागरा और अन्य कांग्रेसी वर्करों ने नवजोत सिंह सिद्धू का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सिद्धू ने चन्नी के घर के नजदीक दरगाह पर माथा टेका ओर मोरिंडा में रोड शो शुरू किया। ओपन थार गाड़ी में सवार सिद्धू तथा चरनजीत सिंह चन्नी ने मोरिंडा शहर में रोड शो निकाला। इस दौरान किसानों ने कई जगह पर विरोध किया।…

Read More