किश्तवाड़ तहसील दच्छन के होंजड़ गांव में बादल फटने के दो दिन बाद भी 19 लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बारिश के चलते शुक्रवार को बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। दोपहर में कुछ देर बारिश रुकी, लेकिन फिर भी ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। हालांकि कई एनजीओ सदस्य अलग-अलग जगह पुलिस व सेना के साथ लापता लोगों की तलाश में मदद कर रही हैं। जानकारी अनुसार शुक्रवार को कश्मीर से एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम दच्छन पहुंच गई है। एनडीआरएफ की 23 लोगों की…
Read MoreYear: 2021
हरियाणा में कोरोना के मामले हुए कम, 17 माह बाद डॉक्टरों को छुट्टी मिलनी शुरू
चंडीगढ़ हरियाणा में कोरोना के मामले कम होने के चलते अब 17 माह बाद डॉक्टरों को छुट्टियां मिलनी शुरू हो गई हैं। रोस्टर के हिसाब से 30 दिन के बजाय 10-10 दिन की छुट्टी दी जा रही है। काफी लंबे अरसे के बाद मिली छुट्टी के बाद डॉक्टरों को कुछ राहत मिली है। प्रदेश में मार्च 2020 में कोरोना महामारी ने दस्तक दी थी। इसके बाद से सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी। तब से लेकर कोरोना की लहर के बाद…
Read Moreफतेहाबाद जिले में बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
चंडीगढ़/फतेहाबाद/हिसार हरियाणा में तीसरे दिन भी शुक्रवार को बारिश का दौर जारी रहा। कुछ जिलों में भारी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। खेतों से लेकर सड़कों तक जलभराव हो गया है। फतेहाबाद जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वहां बारिश के कारण अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मानावाली में मकान की छत गिर गई। इसके अलावा फतेहाबाद में एक दुकान, मकान की दीवार ढह गई। इसके नीचे दबने से एक व्यक्ति घायल हो गया। शहर की सड़कों…
Read Moreहैवानियत : 11 साल तक युवती से दुष्कर्म, अब दुबई बेचने की थी तैयारी, 14 की उम्र से झेला ये नर्क
जीरकपुर (पंजाब) एक युवती से 11 साल तक दुष्कर्म होता रहा। पहले तो डर के कारण वह बर्दाश्त करती रही लेकिन अब आरोपियों ने उसे दुबई बेचने की तैयारी कर डाली थी। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर पीड़िता पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिनकी पहचान कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरमेल सिंह, हरदीप कौर, मनप्रीत कौर सभी निवासी गांव भोकड़ा गोनियाना मंडी जिला बठिंडा के रूप में हुई है। सूत्रों का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता…
Read Moreस्कूलों में वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद आएंगे मिड-डे मील वर्कर
शिमला कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद ही मिड-डे मील वर्करों को स्कूलों में बुलाया बुलाया जाएगा। शुक्रवार को सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि 80 फीसदी मिड-डे मील वर्करों को पहली डोज लग चुकी है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 94 फीसदी शिक्षकों का टीकाकरण हो चुका है। जल्द सौ फीसदी लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। 75702 शिक्षकों में से 71064 शिक्षकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बताया कि दो अगस्त…
Read Moreकोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, रैली में आने वाले लोगों की होगी रैंडम सैंपलिंग
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभाओं और कार्यक्रमों में आने वाले लोगों की अब रैंडम सैंपलिंग होगी। कोरोना फिर से विकराल रूप धारण न करे, इसके चलते प्रदेश सरकार यह व्यवस्था करने जा रही है। जिला मंडी में कोरोना के एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जिला कांगड़ा दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग रैली या सभा स्थल पर कोरोना के रैपिड टेस्ट के काउंटर लगाएगा। यहां लोगों की रैंडम सैंपलिंग होगी। प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों अर्की, फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई और मंडी संसदीय क्षेत्र में…
Read Moreकिसानों के बीच जाकर माहौल सुधारेंगे सांसद : भाजपा हाईकमान का फैसला
लखनऊ भाजपा हाईकमान ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के सांसदों को सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रवाद के मुद्दों को धार देते हुए जनता के बीच जाने का मंत्र दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार रात दिल्ली में आयोजित अवध, गोरखपुर और काशी क्षेत्र के भाजपा सांसदों की बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के हर पात्र व्यक्ति को दिलाने को कहा। उन्होंने सांसदों को किसानों के बीच जाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ…
Read Moreहोमगार्ड ने महिला आईएएस की गाड़ी रोकी, डीसीपी ने किया लाइन हाजिर, आहत होकर जहर खाया
पंचकूला (हरियाणा) लाल बत्ती तोड़ने पर महिला आईएएस अधिकारी की गाड़ी रोकने पर लाइन हाजिर करने से आहत होमगार्ड ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होमगार्ड ने पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा पर आत्महत्या के लिए उकसाने और गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर, शाम को छह बजे पुलिस ने महिला अधिकारी के खिलाफ…
Read Moreतय होगा अनुसूचित जातियों के कल्याण का सालाना बजट : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर
चंडीगढ़ पंजाब में अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए उनकी आबादी के अनुपात के अनुसार सालाना बजट में व्यवस्था करने का कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बाबत कैबिनेट में नया बिल लाने के फैसले को मंजूरी दे दी। इस तरह विधानसभा के अगले सत्र में इस बिल को कानून बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है। ‘पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कल्याण और विकास (वित्तीय साधनों की योजनाबंदी, व्यवस्था और उपयोग) उप-आवंटन बिल -2021’ के जरिए सरकार अनुसूचित जातियों से जुड़े मामलों को लागू…
Read Moreसामूहिक अवकाश को लेकर सरकार के खिलाफ बोला हल्ला
पटियाला (पंजाब) पंजाब के कोने-कोने से विभिन्न सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों के मुलाजिम, पेंशनर और कच्चे व कांट्रैक्ट वर्कर हजारों की संख्या में पटियाला पहुंचे। उन्होंने तय कार्यक्रम के मुताबिक सरहिंद रोड स्थित नई अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल महारैली करने के बाद मोती महल का घेराव करने को रोष मार्च करते हुए कूच किया। भारी पुलिस फोर्स ने मुलाजिमों के बड़े हुजूम को वाईपीएस चौक में ही रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में एसडीएम चरनजीत सिंह और एसपी (सिटी) वरुण…
Read More