कन्हैया कुमार आज कांग्रेस में, देश खातिर लड़ने वाले कैप्टन बाहर, सिद्धू में संगठन चलाने की क्षमता नहीं : विजयवर्गीय

कन्हैया कुमार आज कांग्रेस में, देश खातिर लड़ने वाले कैप्टन बाहर, सिद्धू में संगठन चलाने की क्षमता नहीं :  विजयवर्गीय

रोहतक (हरियाणा) भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू में संगठन चलाने की क्षमता नहीं है। वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह का बचाव करते हुए कहा कि देश के लिए लड़ने वाले आज कांग्रेस से बाहर हैं। कन्हैया कुमार पर निशाना साधते हुए वह बोले कि सैनिकों पर टिप्पणी करने वाले आज कांग्रेस में हैं।  इससे पता चलता है कि आज कांग्रेस की क्या स्थिति है। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा ज्वाइन करने की अटकलों पर विजयवर्गीय ने कोई भी टिप्पणी…

Read More

दर्जनों नेता अमरिंदर के संपर्क में मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी

दर्जनों नेता अमरिंदर के संपर्क में मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी

जालंधर (पंजाब) पंजाब कांग्रेस में अभी सियासी तूफान आना बाकी है। आने वाले दिनों बड़े उथल-पुथल की संभावना है। अमित शाह से कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में कयासबाजी तेज कर दी है। पहले कैप्टन ने किसी भी नेता से नहीं मिलने की बात कही और एक दिन बाद अमित शाह से मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण है।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब से लेकर दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह व केंद्रीय गृह मंत्री…

Read More

मारे गए सैनिकों को न्याय दिलाने में कोरोना बना बाधक, पीयू का शोध रुका

मारे गए सैनिकों को न्याय दिलाने में कोरोना बना बाधक, पीयू का शोध रुका

चंडीगढ़ 1857 की क्रांति में मारे गए सैनिकों को न्याय दिलाने के लिए चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रहा शोध कोरोना के चलते थम गया है। शोध के तहत सैनिकों की हड्डियों व दांतों के अवशेष जांच को विदेश भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट करीब डेढ़ साल से नहीं आ सकी है। ऐसे में शोध पर संकट के बादल छा गए हैं। इस प्रोजेक्ट से जुड़े वैज्ञानिक चिंता में हैं, क्योंकि वह समय पर शोध पूरा करना चाहते हैं। हालांकि केंद्र सरकार ऐसे प्रोजेक्ट की समय सीमा बढ़ाने की…

Read More

हेपेटाइटिस-बी का मुफ्त होगा इलाज, चिकित्सकों का प्रशिक्षण पूरा होते ही मिलेगी सुविधा

हेपेटाइटिस-बी का मुफ्त होगा इलाज, चिकित्सकों का प्रशिक्षण पूरा होते ही मिलेगी सुविधा

चंडीगढ़ पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छी खबर है। अब प्रदेश के अस्पतालों में हेपेटाइटिस-बी का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। अभी तक एचआईवी और हेपेटाइटिस-सी का इलाज मुफ्त में दिया जा रहा है। इस सेवा को शुरू करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सकों का प्रशिक्षण पूरा होते ही अक्तूबर से राज्य के अस्पतालों में यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। चिकित्सकीय विशेषज्ञों के अनुसार हेपेटाइटिस-बी और सी यदि खराब हालात में पहुंच जाए तो मरीज की जान भी जा सकती है। इस बीमारी…

Read More

कांग्रेस चुनाव समिति हाईकमान को तीन-तीन नामों का भेजेगी पैनल

कांग्रेस चुनाव समिति हाईकमान को तीन-तीन नामों का भेजेगी पैनल

शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में 2 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें मंथन के बाद उपचुनावों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तय किया जाएगा। चुनाव समिति तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष को देगी। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पार्टी हाईकमान तक लेकर जाएंगे।  हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र, अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए चुनाव समिति कांग्रेस हाईकमान के पास तीन-तीन नामों का पैनल…

Read More

आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया रहेगी जारी

आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया रहेगी जारी

शिमला हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती दिवाली के बाद होगी। उपचुनावों के कारण नियुक्तियां एक माह आगे सरक गई हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते शिक्षा विभाग पांच नवंबर तक नियुक्तियां नहीं दे सकेगा। चार हजार पद मुख्यमंत्री की अनुशंसा और शेष चार हजार पद आवेदन आधार पर भरे जाने हैं। शिक्षा सचिव ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के उच्च और शिक्षा निदेशालय को निर्देश बीते दिनों जारी कर दिए हैं। बीते दिनों…

Read More

अधिसूचना जारी : रजामंदी पर बिना शर्त होंगे जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के तबादले

अधिसूचना जारी : रजामंदी पर बिना शर्त होंगे जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के तबादले

शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के अब रजामंदी पर अंतर जिला तबादले बिना शर्त हो सकेंगे। शिक्षा विभाग ने सूबे के 43 हजार शिक्षकों को राहत देने वाले कैबिनेट फैसले की अधिसूचना जारी कर दी है। बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इन दोनों श्रेणियों के शिक्षकों के अंतर जिला तबादले के लिए सरकार ने 13 साल की शर्त घटाकर पांच साल की है। तबादलों के लिए निर्धारित तीन फीसदी कोटे को भी घटाकर पांच फीसदी कर दिया है। शिक्षा सचिव की…

Read More

कर्मचारियों के नियमितीकरण पर आज होगा फैसला

कर्मचारियों के नियमितीकरण पर आज होगा फैसला

शिमला हिमाचल प्रदेश में 30 सितंबर को तीन साल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों समेत विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के नियमितीकरण पर गुरुवार को फैसला होगा। वैसे तो यह प्रक्रिया हर साल अपनाई जाती है, लेकिन उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब विभाग इस पर फैसला लेगा कि इस सूची को जारी करने के लिए सीईओ कार्यालय से अनुमति ली जाए या नहीं। फिलहाल विभिन्न विभागों ने नियमितीकरण के संबंध में कर्मचारियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।  पांच अक्तूबर को प्रस्तावित शिक्षक सम्मान…

Read More

महंत नरेंद्र गिरी की मौत की जांच के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम

महंत नरेंद्र गिरी की मौत की जांच के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम

देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जरूरत हो तो महंत नरेंद्र गिरी की मौत की सीबीआई जांच भी की जाएगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले में सरकार हर तरह की जांच को तैयार है। नरेंद्र गिरी महाराज की मृत्यु बेहद दुख का विषय मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज की मृत्यु बेहद दुख का विषय है। साथ ही इसकी जांच भी पुख्ता होना चाहिए। उनकी सरकार के स्तर से जांच…

Read More

कैबिनेट से पुराने चेहरों का हटना तय, सिद्धू के विरोधी मंत्रियों पर गिर सकती है गाज

कैबिनेट से पुराने चेहरों का हटना तय, सिद्धू के विरोधी मंत्रियों पर गिर सकती है गाज

चंडीगढ़ सूत्रों के अनुसार सिद्धू-कैप्टन विवाद के दौरान राज्य के जिन मंत्रियों ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला था, वह सबसे पहले निशाने पर हैं। इनमें पहला नाम ब्रह्म मोहिंदरा का है, जिन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने पर भी सिद्धू ने कड़ी आपत्ति जताते हुए शपथ ग्रहण के एक घंटा पहले उनका चयन रद्द करा दिया था। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू राज्य की नई कैबिनेट के चयन के लिए दिल्ली दरबार में पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है…

Read More