प्रदेश के लोग राजस्थान के रिश्तेदारों को दे रहे खाद : कृषि मंत्री

प्रदेश के लोग राजस्थान के रिश्तेदारों को दे रहे खाद : कृषि मंत्री

चंडीगढ़ हरियाणा से राजस्थान में खाद की तस्करी ग्रामीण क्षेत्रों से हो रही है। भिवानी और आसपास के जिले 70 किलोमीटर दूरी तक पड़ोसी राज्य के साथ लगते हैं। यहां के बेटे-बेटियों की शादी दोनों राज्यों में हुई है। राजस्थान में डीएपी खाद नहीं है, इसलिए प्रदेश के लोग अपने राजस्थान के रिश्तेदारों को खाद दे रहे हैं। खाद के कट्टे-दो कट्टों की आपूर्ति मोटरसाइकिल के जरिये हो रही है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बुधवार को यहां पत्रकारवार्ता में खाद तस्करी की बात स्वीकार की, जबकि खाद संकट को…

Read More

पहले छह तो अब 31 किमी तक आ रहे पाक ड्रोन : कैप्टन

पहले छह तो अब 31 किमी तक आ रहे पाक ड्रोन : कैप्टन

चंडीगढ़ पंजाब की सुरक्षा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुल कर सामने आ गए हैं। बीएसएफ को पंजाब में सीमावर्ती 50 किमी क्षेत्र में जांच और कार्रवाई का अधिकार दिए जाने के केंद्र के कदम को उन्होंने सही बताया और साथ ही पंजाब के गृह मंत्री सुखजिंदर रंधावा को नसीहत भी दे डाली है। रंधावा पर सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए कैप्टन ने कहा कि वे दस साल सेना में रहे हैं और साढ़े नौ साल तक गृह मंत्री रहे हैं।…

Read More

हाइब्रिड आतंकी अब नहीं बच सकेंगे, इस तकनीक से आएंगे पकड़ में

हाइब्रिड आतंकी अब नहीं बच सकेंगे, इस तकनीक से आएंगे पकड़ में

जम्मू कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग के बाद हाइब्रिड आतंकियों और संदिग्धों की पहचान के लिए चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक लाने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर श्रीनगर नगर निगम से बात की गई है। इसके लिए फेशियल रेकोग्नीशन टेक्नोलॉजी (एफआरटी) लाई जाएगी। इससे सीसीटीवी में कैद होने वाले संदिग्धों की पहचान करने में आसानी होगी। उक्त तकनीक के तहत पुलिस के पास एक डाटाबेस भी होगा, जिससे इनकी पहचान की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि श्रीनगर से शुरूआत की जाएगी। इसके बाद पुलवामा, शोपियां,…

Read More

कोरोना के मामले बढ़े तो फिर लगेंगी पाबंदियां, सरकार कर रही निगरानी

कोरोना के मामले बढ़े तो फिर लगेंगी पाबंदियां, सरकार कर रही निगरानी

शिमला हिमाचल प्रदेश में फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। बीते सप्ताह प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1100 के करीब पहुंच गई थी। अब यह आंकड़ा बढ़कर 1700 पार हो गया है। अगर प्रदेश में इसी तरह मामलों में बढ़ोतरी होती रही सरकार पाबंदियां लगाने में पीछे नहीं हटेगी। दिवाली पर अतिरिक्त छुट्टियां भी इसलिए की गई हैं, ताकि चेन टूट सके। सरकार 10 नवंबर तक निगरानी कर रही है। अगर मामले नहीं घटते हैं तो ठोस निर्णय लिए जाएंगे। हिमाचल में कोरोना की…

Read More

विजिलेंस ने शिक्षा विभाग से मांगी कोर्ट में चालान पेश करने की मंजूरी

विजिलेंस ने शिक्षा विभाग से मांगी कोर्ट में चालान पेश करने की मंजूरी

हमीरपुर फर्जी डिग्री के सहारे हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे एक स्कूल प्रिंसिपल समेत 17 शिक्षकों पर विजिलेंस ने शिकंजा कस दिया है। विजिलेंस ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश करने की तैयारी कर ली है। शिक्षा विभाग से इन शिक्षकों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करने के लिए मंजूरी मांगी है। मंजूरी मिलते ही कोर्ट में केस चलेगा। माना जा रहा है कि न्यायालय में भी इस केस पर जल्द सुनवाई होगी और फैसला भी जल्द आएगा। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो…

Read More

एसडीओ के साथ मंत्री बिक्रम के पीएसओ की मारपीट का ऑडियो वायरल

एसडीओ के साथ मंत्री बिक्रम के पीएसओ की मारपीट का ऑडियो वायरल

कांगड़ा एसडीओ संजय भारद्वाज ऑडियो में बता रहे हैं कि वह रात को जब संसारपुर टैरेस विश्राम गृह में चेकिंग के लिए आए तो वहां मंत्री बिक्रम ठाकुर के पीएसओ और कुछ अन्य युवक खा-पी रहे थे। उन्होंने चौकीदार से जब इसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि मंत्री के साथ ये लोग यहां आए थे।  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस में मंगलवार देर रात शाहनहर के एसडीओ से उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के पीएसओ और कुछ अन्य लोगों के मारपीट करने और गालीगलौज का…

Read More

राहत: डिपो में अगले महीने 22 रुपये तक सस्ती मिलेंगी दालें

राहत: डिपो में अगले महीने 22 रुपये तक सस्ती मिलेंगी दालें

शिमला प्रदेश सरकार केंद्रीय सरकारी एजेंसी नैफेड से दालों की खरीद करती है। बताया जा रहा है कि दालों के दाम गिरने से उपभोक्ताओं को सस्ती दालें मिलेंगी। अभी एपीएल उपभोक्ताओं को 67 रुपये मूंग, 82 रुपये मलका और 70 रुपये माश की दाल दी जा रही है। हिमाचल प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में नवंबर में तय रेट से 22 रुपये सस्ती दालें मिलेंगी। उपभोक्ताओं को चार में से तीन दालें दी जा रही हैं। इनमें दाल चना, मूंग, मलका और माश की दाल शामिल है।…

Read More

युवती पर कार सवार युवकों ने चलाई गोली

युवती पर कार सवार युवकों ने चलाई गोली

रोहतक हरियाणा के रोहतक शुक्रवार की रात रोहतक से पिता और भाई के साथ अपने घर खिड़वाली गांव जा रही नगर निगम के सफाई कर्मचारी की बेटी को कार सवार युवकों ने गोली मार दी। वारदात गांव से पहले ड्रेन नंबर आठ के किनारे पटरी पर बैठे युवकों ने अंजाम दी। देररात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि पीजीआई में खिड़वाली गांव की 17 वर्षीय युवती को दाखिल कराया गया…

Read More

होनहारों को किया सम्मानित, पीपीपी में सत्यापित गरीब बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा : सीएम

होनहारों को किया सम्मानित, पीपीपी में सत्यापित गरीब बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा : सीएम

चंडीगढ़ हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के तहत सत्यापित गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। बशर्ते परिवार की आय 1.80 लाख रुपये सालाना से कम हो। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को पंचकूला में यह घोषणा की। उन्होंने यहां सिविल सेवा परीक्षा-2020 और जेईई एडवांस परीक्षा-2021 (सुपर-100 कार्यक्रम के तहत) में पास छात्रों के साथ राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों का कोई प्रतिभावान बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा में पास प्रत्येक विद्यार्थी यह याद…

Read More

बठिंडा में फार्मास्यूटिकल पार्क बनाए जाने की मांग

बठिंडा में फार्मास्यूटिकल पार्क बनाए जाने की मांग

चंडीगढ़ पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रसायन, उर्वरक एवं फार्मास्यूटिकल मंत्री मनसुख एल मांडविया से मुलाकात करके बठिंडा में फार्मास्यूटिकल पार्क बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह पार्क पूरे देश, खासकर उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के लिए उपयोगी साबित होगा। केंद्रीय मंत्री ने मनप्रीत बादल की मांग पर ध्यानपूर्वक विचार करने के बाद भरोसा दिया कि इस फार्मा पार्क के लिए वह बठिंडा को सबसे अधिक प्राथमिकता देंगे।…

Read More