सोनीपत (हरियाणा) हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बारोटा में किराये पर रहने वाली महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी थी और शव को दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। परिजनों ने मामले की शिकायत बिहार पुलिस को दी तो खुलासा हो सका। बिहार पुलिस रविवार को आरोपी महिला व उसके प्रेमी को लेकर सोनीपत पहुंची। जीआरपी ने आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों से कंकाल बन चुके शव को बरामद कर लिया गया है। जीआरपी ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर…
Read MoreYear: 2021
दिल्ली कूच करेंगे किसान, पीएम आवास घेरेंगे या संसद, 9 को होगा फैसला
रोहतक(हरियाणा) किसान संगठनों ने 26 नवंबर को दिल्ली कूच की तैयारी कर ली है। रविवार को हरियाणा के रोहतक में मकड़ौली टोल प्लाजा पर हुई संगठनों की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि 26 नवंबर को सभी किसान दिल्ली में दाखिल होंगे। इस दौरान पीएम आवास या संसद का घेराव किया जाएगा। इस पर अंतिम फैसला संयुक्त किसान मोर्चा की 9 नवंबर को होने वाली बैठक में होगा। टोल हटाओ संघर्ष समिति के संरक्षक वीरेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाकियू प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी, कई संगठनों…
Read Moreराम रहीम से जेल में आज पूछताछ करेगी पुलिस, उपायुक्त ने जेल प्रशासन को दी अनुमति
रोहतक(हरियाणा) साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी के चार सदस्यों ने आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार की अगुवाई में 8 नवंबर सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल में जाकर डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से पूछताछ की सभी तैयारियां मुक्कमल कर ली है। एसआईटी ने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय से मिली हिदायत के आधार पर रोहतक के जिला मजिस्ट्रेट को पहले से ही सूचित किया हुआ है और एसआईटी ने डेरा प्रमुख से पूछताछ के लिए प्रश्नावली भी तैयार की हुई है। इसकी…
Read Moreशपथ: कांग्रेस के आज से 22 विधायक, भाजपा के होंगे 43
शिमला हिमाचल प्रदेश में आधिकारिक रूप से कांग्रेस के 22 विधायक हो जाएंगे। कांग्रेस के तीन नए विधायक सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में शपथ लेंगे। यह शपथ इन्हें विधानसभा अध्यक्ष दिलाएंगे। कांग्रेस के दो और भाजपा के एक विधायक के देहांत के बाद खाली हुई सीटों पर ये विधायक चुनकर आए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 21 विधायक चुने गए थे। अब इस विधायक दल में एक और का इजाफा हो गया है। इसी के साथ प्रदेश विधानसभा में भी भाजपा के विधायकों की संख्या 43…
Read Moreफर्जी दस्तावेजों से पाया 32 करोड़ का टेंडर किया रद्द
हमीरपुर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के टौणीदेवी डिवीजन के तहत एक ठेकेदार ने फर्जी दस्तावेज लगाकर 32.58 करोड़ रुपये का टेंडर हासिल करने का प्रयास किया। इस जालसाजी का भंडाफोड़ तब हुआ, जब विभाग ने टेंडर अवार्ड करने के बाद अपने स्तर पर ठेकेदार के दस्तावेजों की जांच की। जांच में वर्क डन का सर्टिफिकेट जाली निकला, जिसके चलते विभाग ने टेंडर रद्द कर दिया। लोनिवि ने अब फिर टेंडर आमंत्रित किए हैं। बता दें कि टौणीदेवी लोनिवि के मंडल कार्यालय के अंतर्गत 23 किलोमीटर लंबे सुजानपुर-हमीरपुर वाया कोट-चौरी-पटलांदर सड़क…
Read Moreबरमाणा से लेह रेललाइन पर 62 हजार करोड़ से बनेंगे पुल, सुरंगें
बिलासपुर बरमाणा से लेह तक 476 किलोमीटर लंबी रेललाइन के लिए 62 हजार करोड़ की लागत से पुलों और टनलों का निर्माण होगा। इसमें टनलों पर 56 हजार करोड़, पुलों पर करीब 6 हजार करोड़ खर्च होंगे। उत्तर रेलवे ने बरमाणा-मनाली-लेह रेललाइन की ड्राफ्ट डीपीआर तैयार कर दी है। 31 दिसंबर से पहले रेलवे बोर्ड को फाइनल डीपीआर सौंप दी जाएगी। इस सामरिक रेललाइन के लिए करीब 150 किलोमीटर लंबर अप्रोच रोड बनेगा। सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से रक्षा मंत्रालय का अति महत्वपूर्ण बरमाणा-मनाली-लेह रेललाइन का सपना साकार होने के…
Read Moreकैबिनेट की बैठक आज, लिए जाएंगे कई अहम निर्णय
शिमला दिवाली की छुट्टियों के बाद हिमाचल प्रदेश में सोमवार से स्कूल फिर से खोले जाएंगे। इन्हें आगे भी खोले रखना है या नहीं, इसके बारे में भी सोमवार को राज्य सचिवालय में होने जा रही कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इसमें दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार से 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के बाद यह चर्चा होगी कि इन्हें आगे भी खोले रखा जाए…
Read Moreमलिक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समीर वानखेड़े के पिता ने ठोका मानहानि का केस, लगाए गंभीर आरोप
मुंबई ड्रग्स केस में विवाद में चल रहे एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव काचरूजी वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। दायर केस में समीर वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक पर चरित्र और प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। वहीं समीर वानखेड़े के वकील अर्शद शेख ने इस मामले पर जवाब देते हुए कहा कि नवाब मलिक, वानखेड़े के परिवार पर रोजाना झूठे आरोप लगा रहे हैं। मलिक उनके परिवार को फ्रॉड कह रहे हैं और…
Read Moreआतंकी घटनाओं के बाद श्रीनगर में बढ़ाई गई सुरक्षा बलों की संख्या, उमर और महबूबा नाराज
जम्मू घाटी में हाल में हुए आतंकी हमलों के चलते सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। सीआरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ियों को उत्तरी एवं दक्षिणी कश्मीर से बुलाया गया है। इन्हें श्रीनगर के विभिन्न सामुदायिक के केंद्रों और शादी घरों में ठहराया गया है। सीआरपीएफ के जनसंपर्क अधिकारी अभिराम पंकज ने कहा कि शहर में जरूरत के चलते अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इन्हें ठहराने के लिए स्थानों का चयन नागरिक प्रशासन द्वारा किया गया है। प्रशासन के कहने पर उनकी तैनाती की जाती है। वह उन्हें अपनी…
Read Moreकई इलाकों में आज प्रभावित रहेगी जलापूर्ति, यमुना में अमोनिया बढ़ने से उत्पादन प्रभावित
नई दिल्ली यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से रविवार को दिल्ली में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सोनिया विहार, वजीराबाद, भागीरथी, चंद्रावल और ओखला ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल का उत्पादन प्रभावित होगा। दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। इससे दिल्ली के पांच बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर सकेंगे। नतीजतन पूर्वी दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में रविवार सुबह और शाम पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कई इलाकों…
Read More