नर्सरी के दाखिले शुरू, उप मुख्यमंत्री ने जारी किया शेड्यूल

नर्सरी के दाखिले शुरू, उप मुख्यमंत्री ने जारी किया शेड्यूल

नई दिल्ली 1700 निजी स्कूलों में दो लाख सीटों पर होंगे दाखिले 4 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन विस्तार राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की रेस शुरू होने जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 1700 निजी स्कूलों में करीब दो लाख सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 18 फरवरी से खुलेगी।  अभिभावक 4 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहली मेरिट लिस्ट 20 मार्च को जारी होगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को नर्सरी दाखिले की घोषणा की। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने…

Read More

कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन अब 25 फरवरी तक, ग्राम सचिव परीक्षा भी जल्द होगी

कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन अब 25 फरवरी तक, ग्राम सचिव परीक्षा भी जल्द होगी

चंडीगढ़ हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 7298 पदों के लिए आवेदन करने की अवधि बढ़ा दी है। अब बेरोजगार युवा, युवतियां 25 फरवरी तक आवेदन व पहली मार्च तक फीस जमा करा सकेंगे। आयोग ने यह फैसला 10 फरवरी को ऑनलाइन आवेदन करने के अंतिम दिन पेश आई तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए लिया है। अंतिम दिन आवेदन करने से वंचित रह गए अभ्यर्थी अब 25 फरवरी रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने 11 जनवरी 2021 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की…

Read More

ट्रैक्टर परेड के दौरान 24 किसान अभी तक लापता, तलाश में परिजन भटक रहे है इधर-उधर

ट्रैक्टर परेड के दौरान 24 किसान अभी तक लापता, तलाश में परिजन भटक रहे है इधर-उधर

सोनीपत (हरियाणा) ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुए बवाल के बाद से करीब 24 किसान अभी तक लापता है। संयुक्त किसान मोर्चा ने उन गायब किसानों की सूची बनाई है और उनके बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं उन लापता किसानों की तलाश में परिजन उसी समय से भटक रहे है और वह कभी पुलिस के पास जाते है तो कभी अफसरों के पास जाकर अपनों को तलाश करने की गुहार लगाते है। लापता किसानों में कई ऐसे है, जिनके सहारे परिवार चल रहा…

Read More

बजट पेश करने से पहले, जयराम केंद्र से मांगेंगे आर्थिक मदद

बजट पेश करने से पहले, जयराम केंद्र से मांगेंगे आर्थिक मदद

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार को नई दिल्ली जा रहे हैं। वह वहां केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और हिमाचल प्रदेश के लिए ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद की मांग करेंगे। सीएम अपने कार्यकाल का चौथा बजट छह मार्च को पेश करेंगे। उससे पहले उनका नई दिल्ली का यह दौरा बड़ा अहम माना जा रहा है।  कोरोना काल में प्रदेश की आर्थिक हालत पहले ही पतली हो चुकी है। ऊपर से इस बार केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए आगामी वित्तीय वर्ष के बजट के लिए राजस्व घाटा अनुदान में…

Read More

केंद्र से मिले 510 करोड़, केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण का रास्ता साफ

केंद्र से मिले 510 करोड़,  केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण का रास्ता साफ

धर्मशाला पिछले दस वर्षों से लटके केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) की राह अब आसान हो गई है। सीयू के भवन निर्माण कार्य के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने करीब 510 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। वहीं, देहरा में बनने वाले सीयू के भवन के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब औपचारिकताएं पूरी होते ही भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।  जानकारी के अनुसार सीयू के भवन निर्माण के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से लगभग 510 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान कर…

Read More

श्रम विभाग मंडी का पूरा स्टाफ एक साथ हटा दिया, जानिए वजह

श्रम विभाग मंडी का पूरा स्टाफ एक साथ हटा दिया, जानिए वजह

शिमला हिमाचल प्रदेश में श्रम विभाग मंडी का सारा स्टाफ एक साथ बदल दिया गया है। जिला श्रम अधिकारी सहित पूरे स्टाफ का तबादला होने से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह नाराज बताए जा रहे थे। ऐसे में मंत्री के निर्देशों के बाद ही सरकार की ओर से आदेश जारी होने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर, यह भी दलील दी जा रही है कि इन सभी कर्मचारियों को एक ही स्थान पर जमे हुए काफी समय हो गया है।…

Read More

कब्र से निकाला नवजात का शव, पति के खिलाफ गर्भपात की शिकायत

कब्र से निकाला नवजात का शव, पति के खिलाफ गर्भपात की शिकायत

तीसा (चंबा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक महिला ने तीसा थाना में पति के खिलाफ शादी से पहले गर्भपात करवाने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर बुधवार को धर्मशाला की फोरेंसिक टीम ने डीएसपी सलूणी शेर सिंह, एसएचओ तीसा और तहसीलदार की अगुवाई में डेढ़ माह पहले दफनाए गए नवजात का शव कब्र से निकाला। नवजात के शव का डीएनए टेस्ट किया गया है। अब नवजात का डीएनए महिला के पति के डीएनए से मैच किया जाएगा। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि…

Read More

वैज्ञानिकों ने किया हवाई सर्वे, बताया ग्लेशियर नहीं बल्कि चट्टान टूटने से बनी झील से आई आपदा

वैज्ञानिकों ने किया हवाई सर्वे, बताया ग्लेशियर नहीं बल्कि चट्टान टूटने से बनी झील से आई आपदा

जोशीमठ वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को ऋषि गंगा में आई आपदा का कारण ग्लेशियर के नीचे की चट्टान टूटना है, जिसके बाद लटका (हैंगिंग) ग्लेशियर भी नीचे आ गया और वहां एक झील बन गई, जो तबाही का कारण बनी। अभी वहां 25 और ग्लेशियर ऐसे हैं जो लटके हुए हैं। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजी विभाग के दो वैज्ञानिकों ने बुधवार को यहां हवाई सर्वे किया और अपने शुरुआती आकलन में इस निष्कर्ष पर पहुंचे।  रविवार को आई आपदा के कारणों का पता लगाने के…

Read More

प्रधानमंत्री संसद में बैठकर देश को कर रहे गुमराह : जयंत चौधरी

प्रधानमंत्री संसद में बैठकर देश को कर रहे गुमराह : जयंत चौधरी

नई दिल्ली दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसानों का प्रदर्शन आज 76वें दिन में में प्रवेश कर चुका है। हालांकि इतने दिन होने के बाद भी किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं और कानून वापसी के बिना वापस जाने को तैयार नहीं हैं। वहीं 26 जनवरी के बाद से आंदोलन का केेंद्र बना गाजीपुर बॉर्डर आज भी गुलजार है। यहां गायक बब्बू मान पहुंचे हैं, वहीं भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी कई महत्वपूर्ण बातें कहीं हैं। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स… प्रधानमंत्री हों या…

Read More

कुछ दिन में टूट जाएगी हरियाणा सरकार : गुरनाम सिंह चढूनी

कुछ दिन में टूट जाएगी हरियाणा सरकार : गुरनाम सिंह चढूनी

हरियाणा कृषि कानून के विरोध में प्रदेशभर में जारी किसान आंदोलन के तहत बुधवार को यमुनानगर में टोल प्लाजा पर पहुंचे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने किसानों में जोश भरते हुए कहा कि कुछ दिन में हरियाणा सरकार टूट जाएगी। किसान यूनियन लड़ाई लड़ रही है, जिसके पास पोल है व जरूर पोल खोले। यह आंदोलन वास्तव में धर्मयुद्ध है।  पूरे देश का भोजन चंद लोगों के गोदाम में बंद नहीं होने देंगे। प्रधानमंत्री से झूठा न कोई था और न कोई होगा। उन्होंने…

Read More