गेहूं की 70 फीसदी फसल सूखे की चपेट में

गेहूं की 70 फीसदी फसल सूखे की चपेट में

शिमला हिमाचल प्रदेश में पिछले दो माह से सूखे की खेती और बागवानी पर मार पड़ने लगी है। जिलों में पर्याप्त बारिश न होने के कारण 50 से 70 फीसदी तक गेहूं की फसल मुरझाकर पीली हो गई है। जौ, मटर और लहसुन आदि फसलों पर भी सूखे का संकट गहरा रहा है। मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, चंबा में 70 फीसदी तक फसल प्रभावित हुई है। हमीरपुर में तो इससे भी बुरा हाल है। ऊना और कुल्लू में प्रभाव थोड़ा कम है। किसानों के अनुसार बूंदाबांदी होने पर अच्छी फसल…

Read More

एलओसी पर भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम का अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वागत

एलओसी पर भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम का अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वागत

वाशिंगटन भारत और पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम, सभी समझौतों व सहमतियों का कड़ाई से पालन करने और मौजूदा व्यवस्था के जरिए किसी भी अप्रत्याशित स्थिति का समाधान करने या गलतफहमी को दूर करने पर सहमत हुए हैं। भारत और पाकिस्तान की सहमति पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि ‘संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने भारत और पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का निरीक्षण करने और तंत्र स्थापित करने के लिए किए गए समझौते पर संयुक्त बयान जारी करने को प्रोत्साहित किया है।’ दुजारिक ने कहा…

Read More

व्यापारियों ने जीएसटी प्रावधानों के खिलाफ आज बुलाया भारत बंद, संयुक्त किसान मोर्चा ने भी दिया समर्थन

व्यापारियों ने जीएसटी प्रावधानों के खिलाफ आज बुलाया भारत बंद, संयुक्त किसान मोर्चा ने भी दिया समर्थन

नई दिल्ली व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) की ओर से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रावधानों की समीक्षा की मांग को लेकर 26 फरवरी यानी आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (एआईटीडब्ल्यूए) ने सीएआईटी के बंद के आह्वान का समर्थन किया है। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि सीएआईटी के समर्थन, ईंधन के बढ़ते दाम और ई-वे बिल को लेकर वे भी चक्का जाम करेंगे। बता दें कि सीएआईटी के नेतृत्व में आगामी 26…

Read More

दफ्तरों में ई-वाहन वाला दिल्ली पहला राज्य, छह महीने में बदल जाएगी पूरी तस्वीर

दफ्तरों में ई-वाहन वाला दिल्ली पहला राज्य, छह महीने में बदल जाएगी पूरी तस्वीर

नई दिल्ली दिल्ली सरकार के सभी विभागों और संस्थानों में अब केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का ही इस्तेमाल होगा। लीज हायर के तहत संचालित होने वाले मौजूदा वाहन (पेट्रोल, डीजल और सीएनजी) छह महीने में इलेक्ट्रिक वाहनों में तब्दील कर दिए जाएंगे। फिलहाल दिल्ली सरकार के दफ्तरों में करीब 2000 वाहनों का बेड़ा है। दिल्ली सरकार के वित्त विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सपना दिल्ली को इलेक्ट्रिक वाहन राजधानी बनाना है,…

Read More

नए सर्किल रेट के आधार पर होगा वन भूमि की लीज का नवीनीकरण

नए सर्किल रेट के आधार पर होगा वन भूमि की लीज का नवीनीकरण

देहरादून उत्तराखंड में वन भूमि पर मिलने वाली लीज में अब सर्किल रेट को भी देखा जाएगा। नए सर्किल रेट पर वन भूमि की लीज का नवीनीकरण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट बैठक में लीज निर्धारण नीति के कई बिंदुओं में संशोधन पर मुहर लगा दी गई। संशोधित नीति के तहत पेजयल, सिंचाई, गूल, घराट, पंचायत घर, रास्ता एवं स्कूल जैसे सामुदायिक एवं जनोपयोगी प्रयोजनों हेतु सरकारी संस्थाओं को दी गई लीजों का नवीनीकरण निशुल्क होगा जबकि गैर सरकारी या निजी संस्थाओं के लिए एक रुपये वार्षिक लीज रेंट…

Read More

बजट सत्र में नए कृषि कानूनों पर नहीं होगी चर्चा : विधानसभा अध्यक्ष

बजट सत्र में नए कृषि कानूनों पर नहीं होगी चर्चा : विधानसभा अध्यक्ष

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। कांग्रेस नए कृषि कानूनों पर प्राइवेट मेंबर्स बिल के अलावा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने साफ कर दिया है कि नए कृषि कानूनों पर सदन में चर्चा नहीं होगी गुप्ता ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सत्र के दौरान सदन में सार्थक चर्चा करवाने में कोई समस्या नहीं है।  केंद्र के कानूनों पर किसी भी विधानसभा में चर्चा नहीं करवाई जा सकती और न ही इनमें…

Read More

जबरन धर्मांतरण के खिलाफ इसी बजट सत्र में बनेगा कड़ा कानून : मंत्री अनिल विज

जबरन धर्मांतरण के खिलाफ इसी बजट सत्र में बनेगा कड़ा कानून : मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार बजट सत्र में दो कड़े कानून बनाने जा रही है। पहला जबरन धर्मांतरण करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए कानून होगा तो दूसरे कानून के तहत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली की जाएगी। सरकार ने दोनों कानूनों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। सदन में दोनों कानूनों को पारित कराने के लिए विधेयक लाया जाएगा। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में बढ़ रहे जबरन धर्मांतरण के मामलों को रोकने के लिए सरकार पूरी…

Read More

कोरोना से 13 की मौत, 566 पॉजिटिव मिले, प्रदेश भर में उतारी जाएंगी पुलिस की 100 टीमें

कोरोना से 13 की मौत, 566 पॉजिटिव मिले, प्रदेश भर में उतारी जाएंगी पुलिस की 100 टीमें

चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना संक्रमण में लगातार वृद्धि हो रही है। एसबीएस नगर (नवांशहर) में गुरुवार को संक्रमण के सबसे ज्यादा 111 नए मामले सामने आए हैं। सूबे के 22 जिलों में संक्रमण के कुल 566 नए केस मिले हैं। राज्य में 24 घंटों में 13 संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा मौतें होशियारपुर जिले में हुई हैं। उधर, कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए सरकार ने पुलिस की 100 टीमों को उतारने का फैसला किया है। पंजाब में अब तक 4926621 नमूने लिए गए…

Read More

ग्लेशियरों को नहीं मिला सुरक्षा कवच, विशेषज्ञों की चिंता बढ़ी

ग्लेशियरों को नहीं मिला सुरक्षा कवच, विशेषज्ञों की चिंता बढ़ी

कुल्लू समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में पहली बार बर्फबारी में रिकॉर्ड कमी आंकी गई है। 25 से 30 फीट बर्फ की मोटी चादर से लकदक रहने वाले रोहतांग में इस बार मात्र 8 से 10 फीट बर्फ है। मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा, शिंकुला दर्रा में भी अपेक्षा से बहुत कम हिमपात हुआ है। मौसम के बदले चक्र से पर्यावरण और ग्लेशियर विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है।  हिमालय रेंज में करीब 9500 छोटे-बड़े ग्लेशियर हैं। पिछले दो दशकों से ये ग्लेशियर लगातार पिघलकर सिकुड़ रहे हैं। इस…

Read More

महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, फरवरी में गैस कंपनियों ने तीसरी बार बढ़ाए दाम

महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, फरवरी में गैस कंपनियों ने तीसरी बार बढ़ाए दाम

शिमला रसोई गैस सिलिंडर 25 रुपये महंगा हो गया है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को 891 रुपये चुकाने पड़ेंगे। फरवरी में गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम तीसरी बार बढ़ा दिए हैं। इस माह कुल 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू सिलिंडर महंगे होने के बाद बावजूद सब्सिडी की राशि 31 रुपये से ज्यादा नहीं बढ़ी है। उधर, व्यवसायिक सिलिंडर के दाम पांच रुपये घटे हैं। अब 1660 रुपये में व्यवसायिक सिलिंडर मिलेगा। एक फरवरी को रसोई गैस सिलिंडर का दाम 791 रुपये तय हुआ था। जनवरी के…

Read More