बजट सत्र : निजी हमलों में उलझी अभिभाषण पर चर्चा, भाजपा विधायक का विरोध, नहीं दिया बोलने

निजी हमलों में उलझी अभिभाषण पर चर्चा, भाजपा विधायक का विरोध, नहीं दिया बोलने

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का ज्यादातर समय विधायकों की परस्पर निजी टिप्पणियों और अभद्र शब्दावली की भेंट चढ़ा। सदन में कुछ गिने-चुने सदस्यों ने ही राज्यपाल के अभिभाषण के बिंदुओं पर स्पष्ट तौर पर अपने विचार रखे। अन्यथा अधिकांश सदस्यों ने दूसरों दलों को किसानी मुद्दे, पिछली सरकार की नाकामियां गिनाने, केंद्र की भाजपा सरकार का साथ देने आदि आरोप-प्रत्यारोप के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणियों में ही समय बिताया। सदन में कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल और…

Read More

आजादी के बाद भी सड़क सुविधा से वंचित, चारपाई से बांधकर चार किमी पैदल चल गांव पहुंचाया शव

आजादी के बाद भी सड़क सुविधा से वंचित, चारपाई से बांधकर चार किमी पैदल चल गांव पहुंचाया शव

शिमला आजादी के 73 साल बाद भी हिमाचल के कई गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। इन्हीं में से एक है मंडी के सरकाघाट का रछोट गांव। जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसे चार किमी पैदल चारपाई पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। सालों से ग्रामीण चार किमी सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सड़क के अभाव में हाल ही में महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसे गांव तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चार किमी…

Read More

विधानसभा सत्र: सिड्डू के स्वाद के साथ गतिरोध तोड़ने की पहल

विधानसभा सत्र: सिड्डू के स्वाद के साथ गतिरोध तोड़ने की पहल

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही तनातनी पर विराम लग जाने के संकेत हैं। छह दिन से लगातार बने इस गतिरोध को तोड़ने के लिए बुधवार को हुई पहल से यह उम्मीद बंधी है। कांग्रेस के कुछ विधायकों, माकपा विधायक और जयराम सरकार के एक मंत्री की बंद कमरे में हुई बैठक इसी ओर इशारा कर रही है। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में सभी ने लजीज हिमाचली व्यंजन सिड्डू के स्वाद के चटखारे लेते हुए गतिरोध तोड़ने के…

Read More

आईआईटी बॉम्बे की ‘हेल गन’ बचाएगी पहाड़ी फसलों को

आईआईटी बॉम्बे की ‘हेल गन’ बचाएगी पहाड़ी फसलों को

नई दिल्ली अब जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत सभी पहाड़ी राज्यों में ओले गिरने के करण सेब, बादाम, चेरी, मशरूम समेत अन्य पहाड़ी फसलें खराब नहीं होंगी। आईआईटी बॉम्बे के वैज्ञानिकों ने पानी की बूंदों को ओले में बदलने की प्रक्रिया को रोकने की तकनीक वाली ‘हेल गन’ ईजाद कर ली है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इसके उपयोग से अकेले सेब की फसल को हर साल होने वाला 400 से 500 करोड़ रुपये का नुकसान बच जाएगा।  आईआईटी बॉम्बे के डिपार्टमेंट ऑफ एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के वैज्ञानिक प्रो. सुदर्शन…

Read More

कैबिनेट की बैठक आज, कोरोना को लेकर हो सकता है सख्त फैसला

कैबिनेट की बैठक आज, कोरोना को लेकर हो सकता है सख्त फैसला

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना के सामूहिक मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इसी को देखते हुए गुरुवार को होने वाली प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कुछ सख्त फैसले लिए जा सकते हैं, ताकि कोरोना को दोबारा बढ़ने से रोका जा सके। बुधवार को प्रदेश में 77 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक साथ बिलासपुर जिले के घुमारवीं में प्रिंस हौजरी में 16 मामले आए हैं। इस कारण  प्रिंस हौजरी को सील कर दिया गया है। इसके अलावा सोलन-सिरमौर में 14-14, कांगड़ा में 9, शिमला में 8, कुल्लू 5,…

Read More

महंगाई : आज से बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम, जानिए कितनी हुईं कीमतें

महंगाई  Downआज से बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम, जानिए कितनी हुईं कीमतें

नई दिल्ली पेट्रोल, रसोई गैस की कीमत बढ़ने के बाद अब वाहनों में इस्तेमाल होने वाले सीएनजी और पाइप के जरिए घरों की रसोई तक पहुंचने वाली गैस की कीमत में भी इजाफा किया गया है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सीएनजी की कीमत में 70 पैसे प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। वहीं पीएनजी की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। नई दर मंगलवार की सुबह 6 बजे से लागू हो गई है।  इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली में…

Read More

भारतीय वैक्सीन निर्माताओं एसआईआई और भारत बायोटेक को चीनी हैकर्स ने बनाया निशाना

भारतीय वैक्सीन निर्माताओं एसआईआई और भारत बायोटेक को चीनी हैकर्स ने बनाया निशाना

नई दिल्ली पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर घुसपैठ में नाकाम रहा चीन अब भारत पर साइबर हमलों को अंजाम देने में जुट गया है। चीन प्रायोजित हैकर्स के ग्रुप ने भारत में वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक के आईटी सिस्टम को बीते कुछ सप्ताह में निशाना बनाने की कोशिश की है। साइबर इंटेलिजेंस फर्म साइफर्म (Cyfirma) ने एक न्यूज एजेंसी को यह जानकारी दी है।  दुनिया को कोरोना बीमारी देने वाला चीन इस बात से चिढ़ा हुआ है कि भारत इस बीमारी के खिलाफ जंग…

Read More

गैस के दाम बढ़ने से आम जनता में नाराजगी, महिलाएं बोलीं-घर का बजट बिगड़ा, कांग्रेस बनाएगी चुनावी मुद्दा

गैस के दाम बढ़ने से आम जनता में नाराजगी, महिलाएं बोलीं-घर का बजट बिगड़ा, कांग्रेस बनाएगी चुनावी मुद्दा

नई दिल्ली देश में आम जनता पर महंगाई की मार लगातार पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में एक बार फिर से सोमवार को बढ़ोतरी हुई। इस बार 25 रुपये बढ़े हैं। 29 दिनों में सिलिंडर के दाम 125 रुपये बढ़ गए हैं। एक फरवरी को इसकी कीमत 707 रुपये थी जो अब 832 रुपये हो गई है।  एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में इजाफा होने से लोगों में खासा आक्रोश भी देखा जा रहा है। रसोई गैस के दाम बढ़ने महिलाएं नाराज हैं। महिलाओं का कहना है कि…

Read More

कुंभ की हर एक जानकारी साझा करेगी सात राज्यों की पुलिस, बनाए सोशल नेटवर्किंग ग्रुप

कुंभ की हर एक जानकारी साझा करेगी सात राज्यों की पुलिस, बनाए सोशल नेटवर्किंग ग्रुप

हरिद्वार महाकुंभ के लिए मेला पुलिस ने तीन अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किए हैं। इन ग्रुपों में सात प्रदेशों की पुलिस को जोड़ा जाएगा। कुंभ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी साझा की जाएगी।  महाकुंभ को लेकर कुंभ मेला पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुए योजना तैयार कर रही है। संचार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही आधुनिक कंट्रोल रूम से निगरानी हो रही है। अब कुंभ मेला पुलिस ने तीन व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इनमें इंटर स्टेट ग्रुप में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी समेत कई प्रदेशों के पुलिस…

Read More

अमृतसर में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी, आठ को दबोचा

अमृतसर में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी, आठ को दबोचा

अमृतसर (पंजाब) आबकारी व पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान के दौरान सीमावर्ती गांव ख्याला कलां में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने तीन महिलाएं भी शामिल हैं। छापे के दौरान एक लाख 9 किलो लाहन, 1780 लीटर देसी शराब बरामद हुई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 65 ड्रम, 6 एलपीजी सिलिंडर, 42 प्लास्टिक केन और दो वाटर टैंक बरामद किए हैं। डिप्टी कमिश्नर आबकारी विभाग जसपिंदर सिंह ने बताया कि गांव में अवैध शराब की फैक्ट्री चलाई जा रही थी।…

Read More