जांच: अटल टनल रोहतांग में बिजली केबल बिछाने में लाखों रुपये की गड़बड़ी

जांच: अटल टनल रोहतांग में बिजली केबल बिछाने में लाखों रुपये की गड़बड़ी

शिमला अटल टनल रोहतांग में केबल बिछाकर केलांग और आसपास के क्षेत्रों में सुचारू बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया में लाखों रुपये की गड़बड़ी हुई है। खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठते ही बिजली बोर्ड प्रबंधन ने मामले पर जांच बिठा दी है। बीआरओ से मिली केबल को सिर्फ प्लास्टिक पाइप में डालने पर 23.60 लाख खर्च करने, 75 रुपये किलोग्राम की स्टे वायर को 7500 रुपये प्रति किलोग्राम खरीदने सहित कई अन्य आरोप लगे है। मामला संज्ञान में आते ही बोर्ड प्रबंधन ने इस प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों…

Read More

न्यूनतम बस किराये में दो रुपये कटौती करने की तैयारी, चुनावी साल में तोहफा

न्यूनतम बस किराये में दो रुपये कटौती करने की तैयारी, चुनावी साल में तोहफा

शिमला चुनावी साल में सरकार प्रदेश के लोगों को न्यूनतम बस किराये में दो रुपये की कटौती का तोहफा देने की तैयारी कर रही है। साल के पहले ही माह न्यूनतम बस किराया सात से घटाकर पांच रुपये करने की अधिसूचना जारी हो सकती है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने परिवहन विभाग को इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा समय में न्यूनतम बस किराया सात रुपये होने के चलते सूबे में चल रही निजी और सरकारी बसों में कुछ कंडक्टर सवारियों से…

Read More

प्रदेश में 15 से 18 साल आयु के किशोरों के लिए केंद्र सरकार से मिलेंगी 2.80 लाख कोविड डोज

प्रदेश में 15 से 18 साल आयु के किशोरों के लिए केंद्र सरकार से मिलेंगी 2.80 लाख कोविड डोज

शिमला हिमाचल प्रदेश में 15 से 18 साल आयु वर्ग तक के किशोरों को जनवरी में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगेगी। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के लिए लक्ष्य तय कर दिया है। प्रदेश में इनकी संख्या 4.5 लाख है। इसमें से ज्यादातर किशोर स्कूलों में पढ़ रहे हैं। प्रदेश में तीन जनवरी से सुबह 9:00 बजे से किशोरों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगना शुरू हो जाएगी। एक जनवरी को हिमाचल को केंद्र सरकार से पहले चरण की 2.80 लाख कोविड डोज मिलेंगी। केंद्र ने हिमाचल को इस बारे सूचित…

Read More

संक्रमण दर येलो अलर्ट में दाखिल, लागू हो सकती हैं बंदिशें, आलाधिकारियों की बैठक आज

संक्रमण दर येलो अलर्ट में दाखिल, लागू हो सकती हैं बंदिशें, आलाधिकारियों की बैठक आज

नई दिल्ली कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच सोमवार लगातार दूसरे दिन संक्रमण दर .50 फीसदी से ऊपर रही। इससे दिल्ली येलो अलर्ट की सीमा में दाखिल हो गई है। मंगलवार को इसे लागू करने के बारे में आला अधिकारियों की बैठक होगी।  इसमें लिए गए फैसले के आधार पर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) येलो अलर्ट पर आदेश भी जारी कर सकता है। इसके बाद दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं 50 फीसदी के साथ चलेंगी। वहीं, दिन में बाजार भी सम-विषम के फार्मूले पर खुलेंगे। दूसरी तरफ…

Read More

आतंकियों को करते थे मदद, जैश के दो मददगार गिरफ्तार

आतंकियों को करते थे मदद, जैश के दो मददगार गिरफ्तार

पुलवामा सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आतंकियों को खाने, रहने, परिवहन और हथियारों की आपूर्ति के साथ सभी तरह की मदद उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  एक अधिकारी ने बताया कि एक सूचना मिलने के बाद पुलवामा पुलिस, 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी शिनाख्त आदिल अली निवासी आचान, आसिफ गुलजार निवासी…

Read More

रैंकिंग: पर्वतीय राज्यों में उत्तराखंड एक स्थान गिरकर तीसरे पर पहुंचा, हिमाचल पहले स्थान पर बरकरार

रैंकिंग: पर्वतीय राज्यों में उत्तराखंड एक स्थान गिरकर तीसरे पर पहुंचा, हिमाचल पहले स्थान पर बरकरार

देहरादून देश के 11 उत्तर-पूर्वी व पर्वतीय राज्यों में सुशासन के मोर्चे पर उत्तराखंड तीसरे पायदान पर खिसक गया है। नीति आयोग की पिछले दिनों वर्ष 2020-21 की जारी सुशासन (गुड गवर्नेंस) सूचकांक रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ। रिपोर्ट में हिमाचल लगातार दूसरे साल सबसे अधिक स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहा। दोनों हिमालयी राज्यों का सुशासन सूचकांक स्कोर ए और बी श्रेणी के कई बड़े राज्यों से बेहतर रहा। रिपोर्ट के अनुसार, पर्यावरण, अवस्थापना गतिविधियों के मामले में उत्तराखंड की रैकिंग अन्य पर्वतीय राज्यों की तुलना में कमतर…

Read More

एमए पास परीक्षार्थियों के लिए 12वीं पास हल करवाते थे प्रश्नपत्र, ऐसे चलता था पूरा खेल

एमए पास परीक्षार्थियों के लिए 12वीं पास हल करवाते थे प्रश्नपत्र, ऐसे चलता था पूरा खेल

जींद (हरियाणा) यूजीसी नेट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले का पूरा खेल हरियाणा के भिवानी स्थित विकास की एकेडमी से जुड़ा हुआ है। इस एकेडमी में ही सभी परीक्षार्थियों को पेपर से एक दिन पहले बुलाकर प्रश्नपत्र हल करवाया जाता था। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यूजीसी नेट का पेपर देने के लिए एमए में 55 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए। इन 55 फीसदी से अधिक अंक वालों के लिए 12वीं पास पुनीत व रिंकू एकेडमी में प्रश्नपत्र हल करवाते थे। इसमें वह कुछ और लोगों की भी…

Read More

मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, डॉ. कमल गुप्ता व देवेंद्र बबली आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, डॉ. कमल गुप्ता व देवेंद्र बबली आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

चंडीगढ़ हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार को होने जा रहा है। नववर्ष से पहले भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता और जजपा विधायक देवेंद्र बबली को मंत्री पद का तोहफा मिलेगा। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शाम चार बजे दोनों नए मंत्रियों को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। फिलहाल मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं होगा।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के दिवाली के दिन 27 अक्तूबर 2019 को शपथ ग्रहण करने के साथ नई सरकार अस्तित्व में आई थी। प्रदेश में गठबंधन सरकार…

Read More

चुनाव: टिकट बंटवारे में सुखबीर ने अपनाया ये फार्मूला

चुनाव: टिकट बंटवारे में सुखबीर ने अपनाया ये फार्मूला

चंडीगढ़ पंजाब में होने वाले 2022 के रण में शिरोमणि अकाली दल अपने कोटे से अधिकांश उम्मीदवार घोषित कर चुका है। इन घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट में शिअद प्रधान सुखबीर बादल ‘अपने तो अपने होते हैं’ के फार्मूले पर चुनावी रण में उतर रहे हैं। इस फार्मूले की बड़ी वजह यह है कि शिअद के घोषित अब तक के उम्मीदवारों में अधिकांश राजनीतिक घरानों या बादल परिवार के रिश्तेदार हैं। शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन में अब तक अकाली दल ने अपने कोटे की 97 सीटों में से 94 उम्मीदवारों की…

Read More

कृषि आंदोलन के समर्थक विरोध में उतरे, भाजपा-शिअद व कांग्रेस एलान के बाद से परेशान

कृषि आंदोलन के समर्थक विरोध में उतरे, भाजपा-शिअद व कांग्रेस एलान के बाद से परेशान

चंडीगढ़ तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जंग जीत चुके 22 किसान संगठनों के आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने का एलान करने के 24 घंटे बाद ही सियासी दलों के सुर बदलने लगे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों का केवल भाजपा को छोड़कर सभी दलों ने समर्थन किया था और ये दल अपने आपको किसान हितैषी पार्टी बता रहे थे। लेकिन अब माहौल बदलने लगा है।  पंजाब में कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने किसान नेताओं के फैसले पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। उन पर किसान…

Read More