श्रीनगर कश्मीर संभाग के पुलवामा जिले में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट को निशाना बनाते हुए रविवार को ग्रेनेड हमला किया। जिसके बाद आतंकी फरार हो गए। आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस आतंकी हमले में पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। घाटी में 24 घंटे पहले सुरक्षाबलों ने तीन मुठभेड़ों में एएसआई…
Read MoreDay: December 26, 2021
हरीश रावत ने मांगी माफी, कहा- मुझसे थोड़ी गलती हो गई
देहरादून पूर्व सीएम और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा है कि कल प्रेस वार्ता में थोड़ी गलती हो गई, मेरे नेतृत्व शब्द से अहंकार झलकता है। चुनाव मेरे नेतृत्व में नहीं, बल्कि मेरी अगुवाई में लड़ा जाएगा। मैं अपने उस घमंडपूर्ण उद्बोधन के लिए क्षमा चाहता हूं, मेरे मुंह से वह शब्द शोभा जनक नहीं है। कहा था उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव शनिवार को हरीश रावत ने दिल्ली से लौटने पर देहरादून में प्रेस वार्ता की थी। जिसमें उन्होंने…
Read Moreओमिक्रॉन का विस्फोट , राजस्थान में पाए गए 21 नए मरीज
जयपुर राजस्थान में निरंतर रूप से पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले एक दिन में जयपुर में 11 अजमेर के 6, उदयपुर से 3, महाराष्ट्र में 1 मरीज ओमिक्रॉन पाया गया है। राजस्थान में अब कुल ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 43 हो गई है। जयपुर के 11 मरीजों में से 5 विदेश यात्रा से लौटे हैं। 3 विदेश यात्री के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, 3 लोग पूर्व में आए ओमिक्रॉन पॉजिटिव से संपर्क में आए है। राजस्थान में निरंतर रूप से पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है जिसको…
Read Moreअंबाला के नग्गल में स्थापित होगी एनसीडीसी शाखा, नए रोगों व वायरस की होगी जांच : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़ उत्तर भारत के पहले राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा की स्थापना अंबाला के नग्गल में होगी। यह अपनी तरह की पहली शाखा होगी, जहां कई गंभीर, नए रोगों एवं वायरस की जांच और उनके आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा। इसकी स्थापना के लिए 2.03 करोड़ रुपये की लागत से जमीन की रजिस्टरी स्वास्थ्य विभाग के नाम कर दी गई है। अब भविष्य में एनसीडीसी ब्रांच की स्थापना का कार्य तेजी से हो सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह अत्याधुनिक लैब होगी। यहां नीपा वायरस,…
Read Moreफर्जीवाड़े का भंडाफोड़: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते नौ लोग गिरफ्तार, तीन-तीन लाख में हुआ था सौदा
जींद (हरियाणा) हरियाणा में रविवार को हुई यूजीसी नेट की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते नौ लोगों को जींद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सबसे पहले इनके सरगना गांव खटकड़ निवासी राहुल को गिरफ्तार किया। इसके बाद तार खुलते गए और पुलिस के हाथ नौ लोग लगे। राहुल पहले भी हरियाणा कर्मचारी आयोग की परीक्षाओं में सेटिंग करवाता रहा है। राहुल युवाओं को फर्जी डिग्री भी उपलब्ध करवाता है। पुलिस ने इस मामले में गांव बीबीपुर निवासी विक्रम, गुरुग्राम के पालम विहार निवासी प्रवीण, सफीदों…
Read Moreबड़ी सफलता: खेमकरण में हेरोइन के 28 पैकेट पकड़े, 170 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत
फिरोजपुर (पंजाब) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फिरोजपुर सेक्टर के अंतर्गत खेमकरण से सटी सरहद से एक 170 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी है। पाक तस्कर शनिवार रात्रि घनी धुंध की आड़ में हेरोइन की खेप देने सरहद पर पहुंचे थे। गश्त कर रहे बीएसएफ जवान फेंसिंग पार पाक तस्करों की गतिविधियों को भांपते हुए सतर्क हो गए। पाक तस्कर हेरोइन की खेप फेंक वहां से चले गए। रविवार सुबह उक्त घटनास्थल पर सर्च अभियान के दौरान हेरोइन के 28 पैकेट, दो प्लास्टिक की पाइप बरामद हुई। हेरोइन का वजन…
Read Moreचुनाव: आम आदमी पार्टी ने घोषित की 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 15 उम्मीदवारों की घोषणा की है। आप ने भुलत्थ से रंजीत सिंह राणा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले चुनाव में सुखबीर सिंह खैरा आप की टिकट पर यहां से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी, हालांकि बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी ने कुलजीत सिंह रंधावा को डेराबस्सी से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।…
Read Moreबम धमाका: केंद्रीय एजेंसियों ने खन्ना में डाला डेरा, राणो के भाई से पूछताछ
लुधियाना/खन्ना (पंजाब) लुधियाना कोर्ट परिसर में ब्लास्ट के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों ने लुधियाना और खन्ना में डेरा डाल दिया। केंद्रीय जांच एजेंसियां इस मामले में कई एंगल से जांच करने में जुटी है। पंजाब पुलिस जहां इस मामलें में रंजीत सिंह चीता और सुखविंदर सिंह बाक्सर को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है, वहीं पुलिस अब नशा तस्कर राणों के भाई इकबाल को प्रोडक्शन वारंट पर ले गई है। अधिकारी पहले ही यह कह चुके है कि इस बम ब्लास्ट में नशा तस्कर, गैंगस्टर और देश विरोधी ताकतें…
Read Moreहिमाचल के शुभम मैन ऑफ द मैच, रचा इतिहास, 19 साल में पहली बार चैंपियन
जयपुर विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी के 19 साल के इतिहास में हिमाचल प्रदेश ने रविवार को इतिहास रच दिया। कैप्टन ऋषि धवन की अगुवाई में हिमाचल ने फाइनल में पांच बार के चैंपियन रहे तमिलनाडु को 11 रन से हरा दिया। शुभम अरोड़ा (नाबाद 136), अमित कुमार (74), ऋषि धवन (नाबाद 42) जीत के हीरो रहे। खराब मौसम के कारण मैच रोकना पड़ा। वीजेडी (द वी जयादेवन) सिस्टम के आधार पर हिमाचल 11 रन से विजेता बना। हिमाचल पहली बार प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा था। तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी…
Read More