चंडीगढ़ 5 सितंबर से इन उत्पादों पर डिस्टलरी लगाएगी सील, प्राप्तकर्ता ही खोलेगा रास्ते में वाहन खराब होगा तो देनी होगी एक्साइज अफसर को सूचना पंजाब में नकली शराब का उत्पादन पूरी तरह रोकने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कड़े कदम उठाने के आदेश जारी किए। उन्होंने ईथनॉल, स्पिरिट और अन्य उत्पाद जो नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होते हैं, की सूबे में सप्लाई कड़े पहरे में करने को कहा है। इसके अलावा इनकी ढुलाई करने वाले सभी वाहनों को जीपीएस प्रणाली से जोड़ने और रास्ते…
Read MoreYear: 2020
सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने बुधवार शाम को शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी पाई है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली कि हंदवाड़ा के गनपोरा में आतंकी छिपे हैं। इस पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन…
Read Moreपंचायतों के गठन को मापदंड निर्धारित
शिमला हिमाचल में नई पंचायतों के गठन के लिए प्रदेश सरकार ने मापदंड निर्धारित कर दिए हैं। प्रदेश के गैर जनजातीय क्षेत्रों में 2000 से ज्यादा आबादी होने पर ही नई पंचायत बनेगी। नई पंचायत में पांच से अधिक गांव होना जरूरी हैं। इन मापदंडों के आधार पर पंचायती राज विभाग नई पंचायतों को लेकर अधिसूचना जारी करेगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार गैर जनजातीय क्षेत्र में नई पंचायत बनाने के लिए कम से कम 600 की आबादी और 200 परिवार होने चाहिए। इसके अलावा आखिरी गांव की दूरी कम से…
Read Moreमोदी के लाहौल दौरे को चकाचक हुआ सिस्सू हेलीपैड
केलांग (लाहौल-स्पीति) सामरिक महत्व की अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित लाहौल दौरे को देखते हुए सिस्सू हेलीपैड को चकाचक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री सिस्सू हेलीपैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। संभावना है कि सासे हेलीपैड मनाली में उतरने के बाद प्रधानमंत्री लाहौल पहुंच सकते हैं। उनका हेलीकाप्टर सिस्सू हेलीपैड से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। सरकार लाखों रुपये खर्च कर सिस्सू हेलीपैड पर नए सिरे से टारिंग का काम कर रही है। हेलीपैड को मनाली-लेह हाईवे से…
Read Moreडीलक्स बसें और व्यावसायिक वाहन बिना कंपोजिट फीस हिमाचल में नहीं कर सकेंगे प्रवेश
शिमला हिमाचल में अब बिना कंपोजिट फीस जमा करवाए बाहरी राज्यों की डीलक्स बसें और अन्य व्यावसायिक वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। अगर कोई वाहन चालक बिना फीस दिए ही प्रदेश की सीमा में प्रवेश करता हुआ पाया जाता है तो उनसे पांच गुना जुर्माना वसूला जाएगा। नियमों में कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 13 से 32 सीटर डीलक्स बस चालकों से प्रतिदिन 2500 रुपये, 32 और इससे अधिक सीट वाली डीलक्स…
Read Moreकरप्शन : मंत्री के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू
शिमला पद पर रहकर अर्जित काले धन से रिश्तेदारों के नाम पर अकूत संपत्तियां जुटाने के आरोप में घिरे जयराम सरकार के एक मंत्री के खिलाफ विजिलेंस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। शिकायत का डिस्क्रीट वेरिफिकेशन किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस वेरिफिकेशन में अगर शिकायत में मिले आरोपों को लेकर कुछ ठोस जानकारी मिलती है तो विजिलेंस ब्यूरो मंत्री के खिलाफ नियमित जांच की अनुमति मांगेगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि 2018 में हुए प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के संशोधन के बाद राजपत्रित अधिकारी…
Read Moreपहली तिमाही में 16.5 फीसदी घटेगा अर्थव्यवस्था का आकार
नई दिल्ली एसबीआई के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि देश की अर्थव्यवस्था में अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 16.5 फीसदी गिरावट आ सकती है। इससे पहले मई में पहली तिमाही के दौरान 20 फीसदी से अधिक की गिरावट की आशंका जताई गई थी। एसबीआई ने अपनी शोध रिपोर्ट ‘इकोरैप’ में कहा है कि तक सूचीबद्ध कंपनियों के नतीजों के मामले में कॉरपोरेट जीवीए (कुछ वित्तीय और गैर-वित्तीय कंपनियों के उम्मीद से बेहतर परिणाम) 2020-21 में आय में गिरावट के मुकाबले बेहतर रहा है। अब तक करीब 1,000 सूचीबद्ध कंपनियों ने पहली…
Read Moreचीनी नागरिक के पकड़े जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट
शिमला/धर्मशाला Updated Tue, 18 Aug 2020 05:00 AM IST लुओ सांग उर्फ चार्ली पेंग – फोटो : अमर उजाला पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200 Read Now धर्मगुरु दलाईलामा की जासूसी के आरोप में दिल्ली में चीन के नागरिक के पकड़े जाने के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। स्टेट सीआईडी ने प्रदेश में दलाईलामा और उनके मठ की सुरक्षा को चाक चौबंद करने के साथ ही जिलों के एसपी…
Read Moreपहली बैठक में भारत-नेपाल के बीच नक्शा विवाद पर नहीं उठा मुद्दा
काठमांडो भारत-नेपाल निगरानी तंत्र की यह आठवीं बैठक थी आर्थिक-विकास परियोजनाओं पर ही बात हुई जल्द हो सकती है विदेश मंत्री स्तर की बातचीत नक्शा विवाद के बाद भारत-नेपाल के बीच सोमवार को पहली उच्चस्तरीय बैठक हुई। नेपाल में भारत की मदद से चल रही विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए गठित तंत्र की आठवीं बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा हुई। इस दौरान कोई विवादित मुद्दा नहीं उठा। अगस्त अंत या सितंबर में होने वाली राजनयिक स्तर की दूसरे दौर की बैठक में विवादित मुद्दों पर बात होगी। बैठक में…
Read Moreअपराधियों को कानून का डर नहीं: प्रियंका गांधी
नई दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा सरकार को नाकाम बताया है। प्रियंका ने लिखा कि बुलंदशहर, हापुर,लखीमपुर खीरी और अब गोरखपुर में लगातार आपराधिक घटनाओं से ये साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है। उनका कहना है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घटती ही जा रही…
Read More