आयोग ने जारी किया 23 पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल

आयोग ने जारी किया 23 पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल

हमीरपुर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने 23 पोस्ट कोड की लिखित छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि 8 जुलाई को जारी संभावित शेड्यूल को प्रशासनिक कारणों से रद्द किया गया था। अब 23 पोस्ट कोर्ट की परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है।  

Read More

पेंशनरों को मिली बड़ी राहत, अगर खो गए हैं दस्तावेज तो ‘डिजिलॉकर’ करेगा मदद

पेंशनरों को मिली बड़ी राहत, अगर खो गए हैं दस्तावेज तो ‘डिजिलॉकर’ करेगा मदद

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सार्वजनिक वित्त प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक पेंशन पेमेंट ऑर्डर (ई-पीपीओ) को डिजीलॉकर के साथ जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है… विस्तार कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मियों को एक बड़ी राहत प्रदान की है। ‘डिजिलॉकर’ योजना शुरू की जा रही है। इस योजना से करीब 65 लाख पूर्व कर्मी लाभान्वित होंगे। सेवानिवृत्त कर्मियों का पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) यदि खो जाता है, तो उन्हें अब घबराने की जरूरत नहीं है। पीपीओ को सुरक्षित तरीके से…

Read More

रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक FDI ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया : नरेंद्र मोदी

रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक FDI ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया : नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आत्मनिर्भर भारत रक्षा उद्योग पर एक वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। पीएम ने कहा, ‘आज यहां हो रहे इस मंथन से जो परिणाम मिलेंगे उससे रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के हमारे प्रयासों को अवश्य बल और गति मिलेगी।’ पीएम ने कहा, ‘मुझे इस बात की खुशी है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस कार्य के लिए पूरी तरह से मिशन मोड पर जुटे हुए…

Read More

सुशांत मामले की जांच एनआईए को सौंप देनी चाहिए : राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव

सुशांत मामले की जांच एनआईए को सौंप देनी चाहिए : राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव

नई दिल्ली बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में चल रही जांच को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा है कि मामले की जांच एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को सौंप दी जानी चाहिए। राव ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके यह बात कही। उन्होंने कहा, आत्महत्या के लिए उकसाने और अप्राकृतिक मौत की जांच सीबीआई कर रही है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय)  मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रेल ब्यूरो) ड्रग यूज को लेकर जांच कर रही…

Read More

सरकार की पोल खुली, चीनी मिलों को नियम तोड़कर दिया करोड़ों का कर्ज

सरकार की पोल खुली, चीनी मिलों को नियम तोड़कर दिया करोड़ों का कर्ज

चंडीगढ़ 10 साल में मिलों का बकाया कर्ज दो हजार करोड़ बढ़कर 2647 करोड़ हुआ पुराना कर्ज चुकाने पर ही मिलना था नया कर्ज, मिलों ने नहीं की अदायगी हरियाणा सरकार की चीनी मिलों पर दरियादिली की कैग (नियंत्रक महालेखा परीक्षक) ने पोल खोलकर रख दी है। सरकार ने चीनी मिलों को नियम तोड़कर करोड़ों रुपये का कर्ज दिया है। इसका खुलासा विधानसभा के मानसून सत्र में सदन पटल पर रखी गई कैग रिपोर्ट से हुआ है। कैग ने 31 मार्च 2019 को समाप्त वित्त वर्ष की यह रिपोर्ट सौंपी…

Read More

अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं की एग्जाम डेटशीट, तैयारी कर लें विद्यार्थी

अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं की एग्जाम डेटशीट, तैयारी कर लें विद्यार्थी

कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने बुधवार को यूजी कक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है। केयू प्रवक्ता डॉ. दीपक राय ने बताया कि पीजी कक्षाओं की परीक्षाओं को यूजीसी नेट परीक्षा की वजह से 10 सितंबर से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि यूजी कक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूके डॉट एसी डॉट इन पर अपलोड कर दी गई है और डेटशीट जारी…

Read More

डेरा बाबा नानक में पाकिस्तान में पुल निर्माण को लेकर मीटिंग

डेरा बाबा नानक में पाकिस्तान में पुल निर्माण को लेकर मीटिंग

डेरा बाबा नानक(बटाला) पंजाब के डेरा बाबा नानक में वीरवार को पाकिस्तान और भारत के इजीनियारों की मीटिंग हुई व एक सर्वे निरीक्षण भी किया गया। मामला करतापुर साहिब के दर्शनार्थ पाकिस्तान की तरफ से अधूरे पुल को बनाने का है। पाकिस्तान की तरफ से यह अधूरा पुल करीब 260 मीटर लंबा है, जिसे पाकिस्तान ने बनाने में रुचि दिखाई है। इसी मसले पर मीटिंग हुई, जो करीब एक घंटा चली। पाकिस्तान की तरफ से चार इंजीनियर और भारत की तरफ से दो अधिकारी एनएचआई व बीएसएफ अधिकारी मौजूद रहे।…

Read More

महिला गिरफ्तार, पिता के साथ मिलकर करती थी आतंकियों की मदद

महिला गिरफ्तार, पिता के साथ मिलकर करती थी आतंकियों की मदद

जम्मू पुलवामा हमले को लेकर जैसे-जैसे एनआईए की जांच आगे बढ़ रही है, परत दर परत कई खुलासे सामने आ रहे हैं। दिल दहला देने वाला यह हमला पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की एक सोची समझी साजिश थी, जिसका ताना-बाना हमले से दो साल पहले से ही बुना जा चुका था। इसके लिए बाकायदा आतंकियों को ट्रेनिंग लेने के लिए अफगानिस्तान भेजा गया था। तालिबानी आतंकी कैंप में उन्हें विस्फोट की ट्रेनिंग दी गई थी। एनआईए की जांच में अब इस मामले में शामिल इकलौती महिला आतंकी की भूमिका…

Read More

कंपार्टमेंट परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

कंपार्टमेंट परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषयों की अनुपूरक परीक्षाएं सितंबर माह में होंगी। ये परीक्षाएं 15 से 21 सितंबर तक दो चरणों में होंगी। दसवीं की परीक्षाएं 15 से 19 सितंबर और जमा दो की 15 से 21 सितंबर तक होंगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा दो चरणों में होगी। सुबह 8.45 से सायं 12 और दोपहर 1.45 से पांच बजे तक परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को कोविड-19 के नियमों…

Read More

बादल फटा, गाड़ियां बहीं, लाखों का नुकसान

बादल फटा, गाड़ियां बहीं, लाखों का नुकसान

कुल्लू हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की भलाण-एक पंचायत के पालगी नाला में बादल फट गया। बादल फटने से लाखों का नुकसान हुआ है। बादल फटने से आई बाढ़ के कारण एक गाड़ी, पांच लाख से बनी पुलिया सहित कई घराट भी बह गए हैं। वहीं खोड़ाआगे-पालगी सड़क भी बंद हो गई है। इसके साथ ही लोगों की निजी भूमि को भी भारी क्षति हुई है। झूणी नाला में भी आई बाढ़ के चलते शौठ निहारगडृू देवता का तीर्थ स्थल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बीस भादों को यहां पर सैकड़ों…

Read More