नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन की बैठक का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्षा रीना देवी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें समस्त पार्षदों तथा मनोनीत सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने पर चर्चा की गई। बैठक की जानकारी देते हुए सचिव पीसी बत्रा ने बताया कि शहर भर में गृहकर हेतु सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है। किसी भी नागरिक को दोबारा सर्वेक्षण में की गई पैमाईश या अन्य किसी बात पर कोई आपत्ति हो तो लिखित में नगर पंचायत कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवा…
Read MoreYear: 2013
57 पंचायतों में धूल फांक रहे कंप्यूटर
राजपुर (सिरमौर)। प्रदेश सरकार ने सभी पंचायतों को आनलाइन करने ने लिए 11 करोड़ कर राशि खर्च कर हर पंचायत को कंप्यूटरीकृत किया है। इसी के तहत सभी पंचायतों में प्रिया सॉफ्टवेयर डाल कर कंप्यूटर भी दिए गए हैं, लेकिन पांवटा विकास खंड की महज छह पंचायत में ही कंप्यूटर चालू हालत में हैं। जबकि एक में कंप्यूटर ही नहीं है। हाल यह है कि 64 में से 57 पंचायतों में कंप्यूटर धूल फांक रहे हैं। सरकार ने पंचायतों से सीधे जड़े रहने के लिए यह योजना शुरू की थी।…
Read Moreएससीए ने परीक्षा नियंत्रक, रजिस्ट्रार को घेरा
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारी आम छात्रों के साथ यूजी कक्षाओं के परीक्षा फार्म को 270 में बेचे जाने का विरोध किया। वीरवार को उन्होंने कार्यकारी परीक्षा नियंत्रक एसएस चौहान एवं रजिस्ट्रार मोहन झारटा का घेराव किया। छात्रों ने ऐलान किया कि प्रशासन ने यदि शीघ्र परीक्षा फार्म की कीमत में 150 रुपये की कमी नहीं की तो किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को विश्वविद्यालय के परिसर में नहीं आने दिया जाएगा। आम छात्रों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। एससीए अध्यक्ष राजन हारटा और पीयूष…
Read Moreडाक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में लंबित मांगों पर सरकार के ढुलमुल रवैये से गुस्साए डाक्टरों ने जनरल हाउस किया। बैठक में राज्य सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। मांगें न मानने की सूरत में काले बिल्ले बांधकर विरोध जताएंगे। अगर तब भी सरकार न मानी तो दो-दो घंटे की स्ट्राइक करेंगे। इसके बाद भी सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो सभी डाक्टरसामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। इस पर भी सरकार नहीं चेती तो डाक्टर को मजबूर होकर हड़ताल पर जाना होगा। इसकी जिम्मेदार सरकार की होगी। सेमडिकोट…
Read Moreकाम मिले तो ठग बहादुर, पैसा मिले तो फुर्र बहादुर
शिमला। ‘काम मिले तो नाम मेरा ठग बहादुर और पैसा मिले तो नाम मेरा फुर्र बहादुर’ स्वांग के साथ गेयटी थियेटर में विजेश्वर कला मंच ने वीरवार को करयाला की शुरुआत की। इसमें काम मांगने के नाम पर ठगी, चोरी करने वालों पर व्यंग्य कसे गए। इस स्वांग पर दर्शकों ने पेट पकड़-पकड़कर ठहाके लगाए। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख वीके सूद ने इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मंच के अनिल कुमार ने ‘मोती वे मेरा खोया’ गीत पर चंद्रावली नृत्य किया गया। इस दौरान साधु…
Read Moreवाहन विक्रेता को एक लाख हर्जाना
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने वाहन विक्रेता को उपभोक्ता के पक्ष में 55,642 रुपये ब्याज सहित लौटाने का फैसला सुनाया है। इसके अलावा उपभोक्ता को हुई मानसिक परेशानी के बदले 1,00,000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा तथा लाल सिंह ने बीबीएमबी कालोनी सुंदरनगर स्थित विद्युत बोर्ड में कार्यरत तारा चंद शर्मा पुत्र शंकर दास की शिकायत को उचित मानते हुए मंडी के लुणापानी स्थित मैसर्ज सतलुज मोटर्स को उपभोक्ता के पक्ष…
Read Moreन्यूनतम दिहाड़ी चार सौ रुपये करे सरकार
मंडी। आम आदमी पार्टी ने मंडी की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधानसभा में विचार करने की मांग की है। इस बारे में डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य देशराज शर्मा ने बताया कि जन मांगों पर यदि जन सरोकारों के अनुरूप विधानसभा में समाधान नहीं हो पाया तो आम आदमी पार्टी अनिश्चितकालीन धरना देगी। मजदूरों की न्यूनतम दिहाड़ी 400 रुपये करने का आग्रह भी ज्ञापन में किया गया है। पार्टी की मांगों में केंद्र में पास कमजोर लोकपाल के बजाय सशक्त जन…
Read Moreछेज गांव में घासनी में मिला अज्ञात शव
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र की तनेहड़ पंचायत के छेज गांव में बुधवार को अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त गरीब दास निवासी अमरोहा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह छेज गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए घासनी में गई थीं। घासनी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से महिलाओं ने इसकी सूचना अपने घरवालों को दी। गांव के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और धर्मपुर चौकी…
Read Moreचोरों ने उड़ाई बीएसएनएल की केबल
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र के संधोल कस्बे में केबल चोर गिरोह सक्रिय है। चोरों ने बीएसएनएल की करीब 2750 मीटर केबल चुरा ली, जिससे क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ताओं के लैंडलाइन फोन डेड पड़े हैं। बीएसएनएल अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरों ने धलारा से 10 पेयर की 200 मीटर, धलारा के पास ही 10 पेयर की 150 मीटर, संधोल में 10 पेयर की 1200 मीटर, झंगी में 10 पेयर की 400 मीटर, 20 पेयर की 250 मीटर और संधोल में ही 10 पेयर की…
Read Moreप्रोजेक्टों में हो रहा मजदूरों का शोषण
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सीटू से संबंधित ऊहल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की मच्छयाल साइट कमेटी के सम्मेलन में खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने की मांग की गई। इस अवसर पर सीटू के मंडी जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, उपप्रधान रविकांत और किसान सभा के राज्य सहसचिव कुशाल भारद्वाज मौजूद रहे। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की आर्थिक नीतियां लागू की जा रही हैं उससे मजदूरों की परेशानियां बढ़ रही हैं। आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से मजदूरों और…
Read More