23 मार्च को भारत सहित 13 देशों में 10 करोड़ लोग एक समय में योग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। यह खुलासा भारत स्वाभिमान न्यास की बैठक में बाबा रामदेव ने किया। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को दोपहर 3 से 6 बजे के मध्य योग का समय रखा है। वह विभिन्न राज्यों में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यहां आने से पहले वह फरीदाबाद और कुरुक्षेत्र में बैठकें कर चुके हैं। शनिवार को चंडीगढ़ में बैठक करेंगे। इसके बाद वाराणसी, लखनऊ सहित अन्य राज्यों में 31 जनवरी तक बैठकों का दौर…
Read MoreYear: 2013
डिपुओं में न नमक मिला न ही तेल
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग क्षेत्र में उचित मूल्य की दुकानों से नमक और तेल न मिलने उपभोक्ता मायूस हैं। इसके साथ लोगों को पिछले माह का चीनी का कोटा भी नहीं मिला है। उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दामों पर बाजार से तेल और चीनी खरीदनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी भगत राम, सतीश कुमार और भीम सिंह ने बताया कि सस्ते राशन के डिपुओं में कभी चीनी, नमक, तेल, दालें तो कभी आटा तक नहीं मिलता। दो महीने से नमक और इस माह का तेल कोटा नहीं मिला है।…
Read Moreथोक विक्रेताओं को देना होगा क्यू फार्म
मंडी। सब्जी और फलों के रेट तय करने के लिए जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाया है। थोक विक्रेताओं को सब्जी बेचने पर पक्का बिल यानी क्यू फार्म देना अनिवार्य कर दिया है। कोई थोक विक्रेता पक्का बिल देने में आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। सब्जियों और फलों के मनमाने रेट वसूलने पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अपनाए गए फार्मूले को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इसी तर्ज पर प्रदेश के सभी जिलों को सब्जियों और फलों के रेट…
Read Moreअनूप दुर्गे त्रोकड़ा कमेटी के प्रधान
कोटली (मंडी)। श्री देवी दुर्गे त्रोकड़ा वाली मंदिर प्रबंधन कमेटी के चुनाव सेवानिवृत्त डीएसपी मान सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुए। इसमें अनूप ठाकुर प्रधान चुने गए। विमला देवी उपप्रधान, लाभ सिंह धरवाल कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश जंबाल सचिव, हेम सिंह ठाकुर संगठन सचिव, मेघ सिंह गुलेरिया मुख्य सलाहकार, दिनेश चौहान सलाहकार, हेम चंद ठाकुर ऑडिटर, पूर्ण शर्मा संदेश वाहक, चेतराम श्रम वाहक, रवि सिंह कारदार, लेखराज उपकारदार, उर्मिला देवी प्रबंधक, दया राम चौहान विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए हैं। सुनीता ठाकुर, राकेश कुमार, लज्जा गुलेरिया, लज्जा देवी, माया देवी, लता…
Read Moreस्टोन क्रशर के खिलाफ ग्रामीण लामबंद
बालीचौकी (मंडी)। उपतहसील बालीचौकी के तहत सुराहीभैली जगह पर लगे स्टोन क्रशर के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। लोगों का कहना है कि क्रशर लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी टेक सिंह, भेला सिंह, अनीता, ताराचंद, टेला देवी और रमा देवी ने बताया कि क्रशर से फैल रहे वायु प्रदूषण से लोगों का जीना दूभर हो गया है। क्रशर से हो रहे शोर से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। क्रशर 24 घंटे लगातार चलता है। इससे लोगों को मानसिक और शारीरिक बीमारियों भी होने…
Read Moreमंडी में दो दिन नहीं चलेंगे ऑटो रिक्शा
मंडी। मांगाें की अनदेखी को लेकर संघर्ष समिति ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। प्रशासन के रेवैये से खफा संघर्ष समिति ने 23 और 24 दिसंबर को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। संघर्ष समिति इन दो दिनाें को काले दिवस के रूप में मनाएगी। इस दौरान शहर में न तो ऑटो रिक्शा और न ही टैक्सियां दौड़ेंगी। संघर्ष समिति के संघर्ष को अन्य यूनियनों का समर्थन मिलना शुरू हो गया है। दी मीडियम ट्रक आपरेटर यूनियन ने अपना समर्थन दे दिया है। शुक्रवार को…
Read More84 जेबीटी अध्यापकों को मिल गई प्रमोशन
मंडी। नए साल से पूर्व शिक्षा विभाग ने जेबीटी शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा दे दिया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी कार्यालय ने जिले के 84 जेबीटी को पदोन्नत कर मुख्य अध्यापक बनाया है। हालांकि, एलीमेंटरी शिक्षा विभाग ने दो सप्ताह पूर्व ही 59 मुख्याध्यापकों को सीएचटी पर पदोन्नति दी थी। अब पदोन्नति पाने वालों में सुशीला चाकली से साहल, ऊमा सोनी सैहल से कोहण, शांता कुमारी त्वाण से कोठी, सरोज गुप्ता कुफरी धार से डुगरयाण, बिंधी देवी चलोह से सुराड़ी निचली, इंद्र दासी निचला लोट से लागधार और वंदना…
Read Moreसेना में सेवा करना गौरव की बात : रवि
मंडी। सेना भर्ती कार्यालय मंडी से शुक्रवार को भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट में चयनित लाहुल -स्पीति के 74 जवानों को प्रशिक्षण के लिए फैजाबाद भेजा गया। इस अवसर पर लाहुल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर विशेष रूप से मौजूद थे। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल एसडी माथुर ने बताया कि पहली बार लाहुल-स्पीति और काजा में भारतीय सेना की ओर से भर्ती की गई। इसमें भारतीय सेना के लिए सोल्जर जीडी और लिपिक की भर्ती की गई। शारीरिक, मेडिकल और लिखित परीक्षा के बाद 74 जवानों का चयन…
Read Moreरातभर अंधेरे में डूबीं रहीं पांच पंचायतें
पधर (मंडी)। पधर उपमंडल की पांच पंचायतें उरला, चुक्कू, कधार, गुम्मा और रोपा पधर का कुछ हिस्सा वीरवार रात अंधेरे में डूबा रहा। इस कारण कड़ाके की सर्दी में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली गुल होते ही घटासणी में स्थापित बीएसएनएल के मोबाइल टावर से भी नेटवर्क गायब हो गया। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ गई। वीरवार रात को करीब साढे़ आठ बजे कोटरोपी के पास बिजली की तारोें पर पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली गुल हो गई। इससे रात के समय में विद्युत बोर्ड…
Read Moreनिर्माण में खामी या तकनीक का हिस्सा
बरमाणा (बिलासपुर)। एनटीपीसी की कोलबांध परियोजना के तहत सतलुज का पानी एक बार फिर से डाइवर्जन टनलाें से निकलने लगा है। इन्हें गत वीरवार को ही बंद करके बांध में जल भराव का कार्य शुरू किया गया था। शुक्रवार को इनसे दोबारा पानी निकलता नजर आया। लोग इसे परियोजना में खामी की नजर से देख रहे हैं। परियोजना प्रबंधन इसे तकनीक का एक हिस्सा बता रहा है। एनटीपीसी ने सतलुज पर कोलबांध परियोजना के माध्यम से जलविद्युत क्षेत्र में कदम रखा है। 800 मेगावाट क्षमता के इस प्रोजेक्ट के तहत…
Read More