पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा झटींगरी

पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को द्रंग विस क्षेत्र की पंचायत जिल्हण के झटिंगरी, रोपा, बल्ह टिक्कर, सियुन, तरयांबली, कटिंडी, कटौला और बागी क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। द्रंग के विकास कार्यों के लिए सांसद प्रतिभा सिंह ने लाखों की घोषणाएं कीं। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि झटींगरी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। चौहारघाटी में सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता मिलेगी। कमांद में आईआईटी संस्थान केंद्र की बड़ी उपलब्धि…

Read More

डाक विभाग को हर्जाना अदा करने के आदेश

मंडी। स्पीड पोस्ट को गंतव्य तक न पहुंचाने पर डाक विभाग की सेवाओं में कमी करार देते हुए जिला उपभोक्ता फोरम ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसमें महकमे को 10,000 हर्जाना तीस दिन के भीतर अदा करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा विभाग को उपभोक्ता के पक्ष में 3000 रुपये शिकायत व्यय के भी अदा करने होंगे। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा तथा लाल सिंह ने मंडी के रामनगर निवासी संजय कुमार पुत्र नरेश कुमार की शिकायत को उचित मानते…

Read More

आईआईटी में दें 70 फीसदी रोजगार

कटौला (मंडी)। दी कमांद वैली डवेलपमेंट सोसाइटी की बैठक में कमांद में निर्माणाधीन आईआईटी में 70 फीसदी रोजगार स्थानीय लोगों को देने की मांग की है। सालगी में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता द्रंग कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने की। इसमें क्षेत्र की सात पंचायतों के प्रतिनिधियों और लोगों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चरचा की गई। स्थानीय लोगों ने कमांद में निर्माणाधीन आईआईटी में 70 प्रतिशत रोजगार देने, श्रमिकों का शोषण रोकने के अलावा निर्माण कार्य में लेबर, मशीनरी की सप्लाई में…

Read More

रद्द प्रोजेक्ट, अब फिर मंजूर

बिलासपुर। मत्स्य पालन विभाग द्वारा पिछले वर्ष रद्द किया गया केज कल्चर प्रोजेक्ट (पिंजरे में मत्स्य उत्पादन) इस साल फिर शुरू हो रहा है। हिमाचल के जलाशयों में पानी की स्थिति का हवाला देते हुए पिछले वर्ष लगभग 13 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को रद्द किया गया था। केंद्र से धन मिलने पर इस साल इसे वैज्ञानिक शोध के पश्चात फिर शुरू किया जाएगा। इसके लिए कोलकाता के सेंट्रल इनलैंड फिशरी इंस्टीच्यूट को जिम्मा सौंपा गया है। पहले चरण में गोबिंदसागर और पौंग डेम में प्रायोगिक तौर पर 48…

Read More

बढ़ रहे कैदी, छोटी पड़ गई क्लोज़ जेल

बिलासपुर। कैदियों की संख्या के लिहाज से बिलासपुर के रघुनाथपुरा में स्थित जेल छोटी पड़ रही है। मुक्त कारागार में फिलहाल क्षमता से कम कैदी हैं। इसके विस्तारीकरण का काम भी चल रहा है। अलबत्ता, सब-जेल में कैदियों की संख्या क्षमता से अधिक हो गई है। जेल प्रशासन ने इसकी क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा है। अपराध के ग्राफ में आ रहे उछाल का असर बिलासपुर के रघुनाथपुरा में स्थित जेल पर भी पड़ रहा है। क्लोज़ जेल में क्षमता से अधिक कैदी हो गए हैं। जानकारी के…

Read More

सोने के दामों में उछाल से कारोबार मंदा

नूरपुर (कांगड़ा)। सोने की कीमतों की दिन-ब-दिन ऊंची छलांग से जनता और कारोबारी परेशान हैं। आम आदमी की पहुंच से सोने का शृंगार दूर होने लगा है। बीते कुछेक साल से सोने की कीमतों में लगातार आ रहे उछाल का असर सर्राफा बाजार में साफ नजर आ रहा है। आमतौर पर विवाह-शादियों के सीजन में सर्राफा बाजार में काफी चहल-पहल रहती है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। इस समय सर्राफा बाजार में सोने का भाव 31,250 रुपये प्रति दस ग्राम (तोला) चल रहा है।…

Read More

सही प्रक्रिया से हों छात्र संघ चुनाव: भरमौरी

धर्मशाला। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सुरजीत भरमौरी और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व प्रदेश महासचिव राम गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र के सत्ता संभालते ही विकास कार्यों को गति मिली है। सुरजीत भरमौरी ने केंद्रीय विश्वविद्यालय में हो रहे छात्र संघ चुनाव पर सवाल उठाया है। कहा कि केंद्रीय विवि चुनाव को लेकर गुमराह कर रहा है। विवि प्रशासन केवल विभाग के ही चुनाव करवा रहा है और कुछ छात्रों को प्रशासन मनोनीत कर रहा है। जिसका एनएसयूआई पूर्ण रूप से विरोध करती है।…

Read More

पाकिस्तान भेजें, नहीं तो करेंगे आत्मदाह

चंबा। संपत्ति को लेकर चर्च में चल रहे विवाद के चलते प्रार्थना सभा से वंचित किए गए एक इसाई युवक ने मानवाधिकार आयोग व राष्ट्रपति को ज्ञापन के जरिए पाकिस्तान भेजने की गुहार लगाई है। साथ ही इस तनाव के चलते उसने परिवार सहित आत्मदाह करने की भी धमकी दी है। चंबा के कश्मीरी मोहल्ले में पूर्व पादरी के परिवार के युवक एमएम डेनियल ने चंबा दौरे पर आई मानवाधिकार आयोग की टीम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बंटवारे के समय उसके दादा पादरी के तौर पर पाकिस्तान स्थित…

Read More

परीक्षाओं के दौरान भी चलेंगी कक्षाएं

चंबा। प्रदेश में पहली बार रूसा के सेमेस्टर सिस्टम के तहत आयोजित की जा रही परीक्षाओं के आयोजन के दौरान द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को छुट्टी नहीं मिलेेगी। कॉलेजों में नियमित रूप से कक्षाएं चलेंगी। इससे पूर्व हाउस एग्जाम या वार्षिक परीक्षाओं के दौरान समस्त विद्यार्थियों को छुट्टी रहती थी। इस बार ऐसा नहीं होगा। परीक्षाओं के साथ-साथ द्वितीय व तृतीय वर्ष की कक्षाएं भी चलेंगी। प्रथम वर्ष के मेजर व माइनर विषय अधिक होने व एमए की परीक्षाओं के साथ-साथ दिसंबर माह में द्वितीय व तृतीय वर्ष…

Read More

अब नहीं होना पड़ेगा परेशान

चंबा। अब जिला अस्पताल में इमरजेंसी में 24 घंटे जरूरी दवाइयां मिलेंगी। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के लिए रोगी के तीमारदारों को दुकानों से दवाइयां नहीं लानी पड़ेगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य महकमा फ्री में दवाइयां मुहैया करवाएगा। इसके लिए आरकेएस के तहत पैसे खर्च किए जाएंगे। इससे पहले इमरजेंसी के दौरान चिकित्सक पर्ची में दवाइयां लिख देते थे और तीमारदारों को बाजार से दवाइयां लानी पड़ती थी। ऐसी स्थिति में रात के वक्त काफी मुश्किलें आती थीं। रात के वक्त बाजार में दवाई की दुकानें बंद…

Read More