मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पीठ के लिए आहूत पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद के दौरान आज मेरठ में वकीलों का सड़क और बाजारों पर पूरी तरह कब्जा रहा जिसके कारण सड़क और बाजार आम दिनों के मुकाबले सुनसान रहे। बंद के दौरान निजी बसों के अलावा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों को भी आंदोलनकारियों द्वारा चलने नहीं दिया। रोडवेज के दिल्ली रोड स्थित भैसाली और मेरठ बस अड्डे के अलावा गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट बस अड्डे पर आंदोलनकारियों का कब्जा है जिसके कारण रोडवेज बसों…
Read MoreYear: 2013
मैंने कुछ गलत नहीं किया, हमारे खिलाफ साजिश हो रही है: कुमार विश्वास
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रही आप पार्टी के प्रमुख नेता कुमार विश्वास ने कहा हमारे खिलाफ साजिश हो रही है, मैंने कुछ गलत नहीं किया, हमें रॉ फुटेज नहीं दी जा रही है। विश्वास ने कहा है कि अगर वह दोषी पाए गए तो पार्टी और उससे जुड़ी सभी समितियों से इस्तीफा दे देंगे। एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में दावा किया कि स्टिंग ऑपरेशन करवाने वाले मीडिया सरकार के अनुरंजन झा उनके मित्र हैं। उन्होंने बताया, ‘वे अकसर परिवार सहित मेरे…
Read Moreबाबा रामदेव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा
नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उत्तराखंड सरकार द्वारा पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पर दर्ज किए गए मामलों पर सफाई दी। उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ लोगों द्वार नारेबाजी की गई और खूब हंगामा भी किया गया। रामदेव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कांग्रेस की साजिश है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है।’’ गौरतलब है कि कल एक न्यूज चैनल से खास बातचीत में रामदेव ने कहा था कि वह सभी मुकदमों का सिलसिलेवार जवाब देंगे।…
Read Moreआसाराम और नारायण सांईं की रंगरलियों के अड्डे तक पहुंची पुलिस
अहमदाबाद: आसाराम के अहमदाबाद आश्रम में आज सूरत पुलिस को छापेमारी के दौरान एक तहखाना मिला है। पुलिस को तहखाने से कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस को मिले आसाराम के तहखाने में कई अलग-अलग कमरें बनाए गए हैं। इस तहखाने की खास बात यह है कि इसका रास्ता भी अहमदाबाद की साबरमती नदी में निकलता है,जिसे खास तौर पर बनाया गया है।ऐसे में यदि कहीं से भी गड़बड़ी की आशंका होने पर इसी रास्ते सीधा साबरमती नदी में निकल कर भागा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक आसाराम…
Read More‘फैलिन’ के बाद ‘हेलेन’ की दस्तक, आंध्र तट पर मूसलाधार बारिश
हैदराबाद: बंगाल की खाड़ी में बना हुआ चक्रवाती तूफान ‘हेलेन’ शुक्रवार को दिन में आंध्र प्रदेश तट पर दस्तक दे रहा है। जिससे कुछ हिस्सों में अभी से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। चक्रवाती तूफान के मद्देनजर तटीय जिलों में चेतावनी जारी कर दी गई है। पिछले ही महीने विनाशकारी चक्रवात ‘फैलिन’ का दंश झेल चुके आंध्रप्रदेश के समक्ष अब एक और गंभीर चक्रवात ‘हेलेन’ का खतरा पैदा हो गया है जिसमें 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलती है। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान हेलेन…
Read Moreसीढ़ियों का सीमेंट धुल गया, रह गई है रेत
शिमला। राजधानी के बालूगंज से शिव बावड़ी के रास्ते की हालत बद से बदतर हो गई है। रास्ते की सीढ़ियां पूरी तरह टूट चुकी है। सीढ़ियों का सीमेंट धुल गया है। शेष बची है तो रेत। एंदड़ी, गाहन, एमआई रूम के ज्यादातर लोग शिव बावड़ी के रास्ते ही आते-जाते हैं। स्थानीय लोगों को शिव मंदिर का रास्ता नजदीक पड़ता है। इसी वजह से सुबह-शाम काफी संख्या में लोग इस रास्ते से होकर बालूगंज जाते हैं। फिर चाहे वे ऑफिस जाने वाली महिलाएं हों या स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे।…
Read Moreफर्जी डिग्री शिक्षकों पर कार्रवाई में सुस्ती
शिमला। प्रदेश में भले ही दागी अफसरों को पदों से हटाने के आदेश हाईकोर्ट ने जारी कर दिए हैं, लेकिन सरकारी विभागों में जांच एजेंसी की सिफारिश के बावजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में सुस्ती बरती जा रही है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार सरकार ने चंबा से अधिकारियों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश सीआईडी ने हाल ही में शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था, इसमें मगध विवि की फर्जी डिग्रियों पर नौकरी कर रहे शिक्षकों की पूरी डिटेल भेजी गई थी। विभाग ने जांच…
Read Moreएचपीसीए केस विवि परीक्षा नियंत्रक को हाईकोर्ट से मिली जमानत
शिमला/धर्मशाला। एचपीसीए केस में वांछित विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. नरेंद्र अवस्थी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। वीरवार को न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी ने यह जमानत दी। नरेंद्र अवस्थी उस समय धर्मशाला कालेज के प्रिंसिपल थे, जबकि क्रिकेट मैदान के साथ सटा पुराना कालेज भवन गिराया गया था। इस कारण विजिलेंस को इनकी तलाश थी। दूसरी ओर नरेंद्र अवस्थी ने विवि से अपनी छुट्टी 25 नवंबर तक बढ़ा दी है। उनके अवकाश की अवधि बुधवार को खत्म हो गई थी, लेकिन वीरवार को उन्हें प्रशासन के पास अवकाश…
Read Moreहिंदुत्व का पाठ पढ़ा गए तोगड़िया
डी। लंबे अरसे बाद छोटी काशी मंडी पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने अपने चिर परिचित अंदाज में हिंदुत्व और धर्म की रक्षा तथा धर्मांतरण रोकने का पाठ पढ़ाया। देश के हिंदुओं के हित में विहिप की भावी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। वीरवार को डा. तोगड़िया 11.30 बजे मंडी पहुंचे। छोटी काशी मंडी के आराध्य देव बाबा भूतनाथ के दरबार में माथा टेकने के बाद डा. तोगड़िया नागरिक अभिनंदन समारोह में शरीक हुए। 11 बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अपना भाषण शुरू…
Read Moreभंडारण टैंकों से होगी अब खेतों की सिंचाई
चैलचौक (मंडी)। चैलचौक पंचायत में बारिश और छोटे नालों के पानी को संग्रह करके सिंचाई के लिए उठाया जाएगा। पंचायत ने इसके लिए सात वार्डों में उपयुक्त स्थान का चयन कर पानी के भंडारण टैंकों का निर्माण किया है। इसके बाद पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा। चैलचौक क्षेत्र के किसान लंबे समय से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं। पंचायत ने सिंचाई के लिए बारिश तथा बहते नालों से पानी एकत्र करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत जब-जब सिंचाई के लिए पानी…
Read More