काईस (कुल्लू)। पार्वती वन मंडल में नाके के दौरान पाहनाला तथा कोली वेहड़ के पास मारुति वैन से देवदार के 25 स्पीलर बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पार्वती वन मंडल के डीएफओ संदीप शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी भुंतर प्रेम महंत, बीओ मनोहर लाल, वन रक्षक चूड़ सिंह ने पाहनाला के समीप एक नाका लगा रखा था। उसी समय पाहनाला से कुल्लू की तरफ एक मारुति वैन तेज गति से आई। वन…
Read MoreYear: 2013
कास्मेटिक्स कंपनी का गोदाम जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
ग्रेटर नोएडा (यूपी): एक कास्मेटिक्स कंपनी के गोदाम में जबरदस्त आग लग गई जिससे पूरा गोदाम जल कर राख होगया। बहरहाल, इसमें कोई शख्स हताहत नहीं हुआ। अग्नि शमन विभाग के स्टेशन आफिसर मतलूब हसन ने बताया, ‘‘हमें ओरिफ्लेम के गोदाम से कल रात तकरीबन 9 बज कर 20 मिनट पर आपात कॉल आया। उसके बाद तत्काल वहां तीन दमकल वाहन भेजे गए।’’ हसन ने बताया, ‘‘आग पर काबू पाने के लिये गाजियाबाद, बुलंदशहर, सिकंदराबाद और नोएडा से अतिरिक्त दमकल मंगाए गए।’’ उन्होंने बताया कि कुल 15 दमकल भेजे गए।…
Read Moreजीजे साले के मजाक से शहर में हड़कम्प
जम्मू: बिक्रम चौक में बम होने की बात को लेकर जीजे-साले के मजाक से जहां जम्मू शहर में हड़कम्प मच गया, वहीं इस मजाक ने पुलिस को भी सकते में डाल दिया। घटना मंगलवार शाम की है जब नानक नगर के निवासी एक युवक ने ब्रिकम चौक में बम होने की सूचना पीसीआर को दी। मोदी की ललकार रैली को लेकर पहले से ही सतर्क पुलिस इस संदर्भ में सूचना मिलते ही और चौकस हो गई। गांधी नगर पुलिस ने बिक्रम चौक क्षेत्र को घेर कर बम निरोधक दस्ते के…
Read Moreशंकररमन हत्याकांड: शंकराचार्य की अग्निपरीक्षा, फैसला आज
चेन्नई: पुडुचेरी की एक अदालत 2004 की बहुचर्चित शंकररमन हत्याकांड का फैसला आज सुनाएगी जिसमें कांची मठ के मठाधीश जयेंद्र सरस्वती और विजयेंद्र सरस्वती प्रमुख आरोपी हैं। शंकररमन कांचीपुरम के वरदराजपेरूमल मंदिर के प्रबंधक थे। पुडुचेरी मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश सी. एस. मुरूगन आज इस मामले का फैसला सुनाएंगे। आपको बता दें कि इसकी सुनवाई 9 साल से ज्यादा समय तक चली। पहले मामले की सुनवाई तमिलनाडु की चेंगलपेट अदालत में चल रही थी। बाद में जयेंद्र के आग्रह पर उच्चतम न्यायालय ने मामले की सुनवाई पुडुचेरी में करने…
Read Moreआरुषि हत्याकांड: सी.बी.आई. बनाम तलवार दंपति
गाजियाबाद: आरुषि-हेमराज की हत्या नोएडा के जलवायु विहार के एल-32 फ्लैट में 15 मई 2008 की रात की गई थी। पहले नोएडा पुलिस और फिर सी.बी.आई. की दो टीमों ने इस केस की जांच की। सी.बी.आई. ने कोर्ट के सामने यह साबित करने की कोशिश की कि इस दोहरे हत्याकांड को तलवार दंपति ने ही अंजाम दिया था, जबकि राजेश और नूपुर तलवार सी.बी.आई. की हर दलील को गलत साबित करते रहे। आखिर क्या थे सी.बी.आई. के सवाल और उनके जवाब में क्या तर्क दिए तलवार दंपति ने :- सी.बी.आई…
Read Moreतरुण तेजपाल को गोवा पुलिस ने भेजा समन
गोवा: बलात्कार के आरोपी तहलका के संस्थापक संपादक तरुण तेजपाल को गोवा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने तेजपाल को कल शाम ही समन भेजा। तेजपाल की अग्रिम जमानत पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई भी है। जैसे ही पीड़ित महिला ने औपचारिक शिकायत की, गोवा पुलिस ने तेजपाल को समन जारी करके कहा है कि वे पंजी के डोना पॉला पुलिस थाने की क्राइम ब्रांच में जिता जल्द हो सके खुद हाजऱि हों। पुलिस ने अपने समन में कहा कि अगर वे आने में नाकाम रहते…
Read Moreविस चुनाव की तपिश से ऊना भी गर्म
गगरेट/ऊना। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश से ऊना जिला भी गर्म हो गया है। दो राज्यों में जहां मतदान चुका है वहीं राजस्थान और दिल्ली के चुनाव पर सभी की नजर टिकी हुई है। ऊना जिले से कई कद्दावर भाजपा और कांग्रेस नेता इन राज्यों में प्रचार की कमान संभाले हुए अपनी-अपनी पार्टियों को जीत दिलाने में दिन-रात जुटे हुए हैं। गगरेट में प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बलवीर सिंह ने दावा किया कि चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं…
Read Moreपंजावर में मटमैले पानी की सप्लाई
पंजावर (ऊना)। पंचायत पंजावर अप्पर में मटमैले पानी की सप्लाई से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि पिछले करीब बीस दिनों से क्षेत्र में मटमैला पानी वितरित किया जा रहा है। आईपीएच विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से इस संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने कहा कि यदि दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आईपीएच विभाग के एसडीओ और जेई के कार्यालय के बाहर खाली मटकों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।…
Read Moreदौलतपुर चौक में जाम बना परेशानी
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। दौलतपुर चौक बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से दुकानदार और खरीदारी करने आए लोग परेशान होते हैं। बाजार से हर रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। वहीं खरीददारी करने आए कई लोग भी अपने वाहनों को बीच सड़क के दोनों ओर खड़ा करके दुकानों में चले जाते हैं। इसके चलते बाजार से बड़े वाहन नहीं गुजर पाते हैं। सड़क के बीच खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। दौलतपुर चौक में यातायात व्यवस्था का भार चौक पर मात्र एक गृहरक्षक के कंधों…
Read Moreआईपीएच दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
टाहलीवाल (ऊना)। लगातार पेश आ रही पीने के पानी की समस्या को लेकर आखिरकार ग्रामीणों का गुस्सा फूट ही पड़ा। मंगलवार को ललड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने आईपीएच कार्यालय टाहलीवाल के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने विभाग को चेताया कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र ही समाधान नहीं हुआ तो वे टाहलीवाल में चक्का जाम करने से परहेज नहीं करेंगे। ललड़ी गांव से गुरजीत सिंह, शिव कुमार, रमन कुमार, रमेश चंद, मोहन लाल, सुनील, विशाल, बहादुर सिंह, मिंदो देवी, कश्मीरो…
Read More