कटोहड़ खुर्द में पेड़ से गिरा बुजुर्ग, मौत

अंब (ऊना)। उपमंडल के कटोहड़ कलां में पेड़ से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 62 वर्षीय ओम दत्त निवासी कटोहड़ खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। जबकि मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। जानकारी के अनुसार कटोहड़ कलां निवासी ओम दत्त बुधवार देर शाम पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रहा था। टहनियां काटते वक्त ओम दत्त अचानक संतुलन…

Read More

अभी हत्थे नहीं चढ़ा दुराचार का आरोपी

ऊना। हमीरपुर की नाबालिग लड़की को एमएमएस का डर दिखाकर दो साल तक हवस का शिकार बनाने के आरोपी युवक को पुलिस सरगर्मी से ढूंढ रही है। पुलिस ने वार्ड नंबर चार निवासी आरोपी राजीव सैणी के अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार छापे भी मारे, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपी के घर में भी बुधवार तड़के सुबह पुलिस नजर रखे हुए थी, लेकिन आरोपी कहीं नजर नहीं आया। आरोपी की धरपकड़ को पुलिस ने जाल बिछा रखा है। आरोपी भी बार बार ठिकाने बदलकर पुलिस को…

Read More

नहर किनारे गाड़ी, युवक गायब

नंगल/ऊना। नंगल नहर के किनारे एक युवक की गाड़ी और सुसाइड नोट मिला है, जबकि युवक गायब है। कार में मिले सुसाइड नोट ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सदर थाना ऊना के एसएचओ केएल बैरी ने युवक की गाड़ी और सुसाइड नोट बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह नंगल पुलिस थाना का मामला है लेकिन युवक की गुमशुदगी की रपट ऊना में दर्ज है। जानकारी के मुताबिक युवक ऊना से मंगलवार शाम अपनी कार में नंगल की ओर गया था। उसकी कार पुलिस को…

Read More

आरक्षित सीट के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

सितारगंज। ग्रामसभा में एक भी व्यक्ति अनुसूचित जाति का न होने के बावजूद प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद एससी के लिए आरक्षित कर दिया गया। इससे क्षुब्ध संभावित प्रत्याशियों ने ग्रामीणों के साथ सुभाष चौक पर धरना दिया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को प्रेषित ज्ञापन में तीन दिन में सुधार न होने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। वर्ष 2011 में संपन्न जनगणना में सर्वे करने वालों की लापरवाही से गुरुग्राम ग्रामसभा के 839 परिवारों की 4591 आबादी में 1059 लोगों…

Read More

घाटा होने पर फैक्ट्री मालिक ने लगाई फांसी

रुद्रपुर। कारोबार में घाटा होने पर फैक्ट्री मालिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइट नोट बरामद किया है। मृतक फरीदाबाद के रहने वाले थे। उनकी सिडकुल में भी फैक्ट्री है। फरीदाबाद के सेक्टर-14, 534 निवासी 58 वर्षीय रामनिवास जैन की सिडकुल पंतनगर, सेक्टर नौ में जैनेंद्रा आटोमोटिव के नाम से फैक्ट्री है। उनका रुद्रपुर स्थित ओमेक्स रिवेरा कालोनी में डी-203 फ्लैट भी है। रामनिवास पंतनगर आने पर इसी फ्लैट में रुकतेे थे। फ्लैट की देखभाल के लिए उन्होंने दो नौकर भी रखे…

Read More

साप्ताहिक बंदी के उल्लंघन पर 37 प्रतिष्ठानों के चालान

द्वाराहाट। साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन के लिए श्रम विभाग ने मुहिम शुरू कर दी है। श्रम परिवर्तन विभाग ने रानीखेत और द्वाराहाट में बंदी की अवहेलना करने वाले 37 प्रतिष्ठानों के चालान काटे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसआर चौहान ने बताया कि सोमवार को रानीखेत में साप्ताहिक बंदी रहती है। बंदी के दिन निरीक्षण में 30 प्रतिष्ठान खुले मिले। द्वाराहाट में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खुली पाए जाने पर सात दुकानों के चालान काटे गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दुकानदारों का साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से…

Read More

गुलदार की खाल निकालने पर चार साल का कारावास

अल्मोड़ा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद सुल्तान ने अवैध रूप से गुलदार की खाल निकाल कर अपने पास रखने के आरोप में नेपाल निवासी अभियुक्त को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत चार साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। घटनाक्रम के अनुसार वन कर्मचारियों ने 20 फरवरी 2013 को नेपाल निवासी बहादुर सिंह हाल निवासी स्यूनराकोट (हवालबाग ब्लाक) के पास गुलदार की खाल के साथ ही खाल निकालने के लिए प्रयुक्त चाकू, ब्लेड बरामद की। वन कर्मियों ने उसके घर के पास ही एक…

Read More

सोलर लाइट लगाने पर विवाद

भोरंज (हमीरपुर)। पंचायत समिति भोरंज में सोलर लाइटें लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पंचायत समिति के एक सदस्य ने लाइटें लगाने का कार्य निजी फर्म को देने पर सवाल खड़ा कर दिया है तथा गड़बड़ी की आशंका जताई है। पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र सिंह ने कहा कि पंस की बैठक में 13वें वित्त आयोग से प्राप्त 25 लाख रुपये की राशि से सोलर लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया था। निजी संस्थानों से लाइट लगवाने का निर्णय हुआ था। डाक से कोटेशन मंगवाए जाने का फैसला लिया…

Read More

जेबीटी की भर्ती आज से

हमीरपुर। जिले में जेबीटी के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। दर्जन भर से अधिक पदों के लिए विभाग के पास सवा सौ आवेदन आए हैं। टेट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट में टॉप रहने वाले अभ्यर्थियों की जेबीटी के पद पर तैनाती होगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित जेबीटी के 14 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। अभ्यर्थियों के लिए टेट परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।…

Read More

कॉलेज प्रवक्ता पर धोखाधड़ी का केस

बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर में बाबा बालक नाथ महाविद्यालय चकमोह में कार्यरत प्रवक्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कॉलेज प्रवक्ता पर वर्ष 2009 में जाली दक्षता प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी प्राप्त करने का आरोप है। आरोपी ने बिझड़ी के एक निजी संस्थान से चार साल का दक्षता प्रमाण पत्र हासिल किया है, जबकि संस्थान प्रदेश विवि से मान्यता प्राप्त नहीं है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रवक्ता और निजी संस्थान के प्रिंसीपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा…

Read More