मंडी। श्री राजपूत सभा जिला मंडी के अलावा पंचायत स्तर पर गठित इकाईयों ने प्रदेश में राजपूत कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। सभा के जिला प्रधान कर्नल महेंद्र कुमार मंडयाल, सचिव सीताराम शर्मा, बाल्ट से भोलानाथ ठाकुर, चेतराम, केहड़ी से कैप्टन देवी सिंह, बैरी से सूबेदार दिला राम, सूबेदार परमानंद डोगरा, कोठी से भीष्मदेव राणा, लेदा से मेहर सिंह, पैड़ी से सूबेदार खेम चंद, नागचला से खेमचंद ठाकुर, गुटकर से धनीराम ठाकुर, बगला से गोपाल सिंह, कैहनवाल से कमल सिंह…
Read MoreYear: 2013
थल्टुखोड़ स्कूल के होनहारों को पुरस्कार
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थल्टुखोड़ में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। वार्षिक समारोह में शिक्षा, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसमें छठी कक्षा में प्रिंस ठाकुर, शकुंतला देवी, सुमना देवी, सातवीं के विनय कुमार, अविनाश, जगदीश कुमार, नरेंद्र, सुरेंद्र, आठवीं से प्रिया…
Read Moreजबली गांव में आंत्रशोथ का प्रकोप
बिलासपुर। जनपद के मंडी मांडवा के जबली गांव के लोग आंत्रशोध की चपेट में हैं। पेट दर्द के साथ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत है। चिकित्सकों ने दो बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जबकि लगभग दो दर्जन अन्य मरीजों का जिला अस्पताल और पीएचसी मंडी माणवा में इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एक ही क्षेत्र से उल्टी दस्त के मरीजों को देखते हुए गंभीरता से लिया है। दोपहर बाद ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम दवाइयां लेकर क्षेत्र में…
Read Moreनैनीखड्ड के पंचायत प्रधान बर्खास्त
चंबा। उपायुक्त संदीप कदम ने ग्राम पंचायत प्रधान नैनीखड्ड सुरेंद्र महाजन को पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 146 के तहत बार-बार कानून का उल्लंघन करने के गंभीर मामले के लिए प्रधान पद से तुरंत निष्काषित करने का आदेश जारी किया है। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत प्रधान को पद का दुरुपयोग करके पंचायत निधि हड़पने के लिए 18 अप्रैल को निलंबित किया गया था। वास्तविकता जानने के लिए उपमंडल अधिकारी भटियात को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। जांच अधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट कार्यालय में चार नवंबर को सौंपी…
Read Moreपंचायतें नहीं देंगी औषधीय पौधों के परमिट
चंबा। वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि प्रदेश में पूर्व की भांति ही टीडी अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बटोत गांव में 13.50 लाख रुपये से बने वन खंड अधिकारी आवास व कार्यालय तथा लिल्ह में अनुमानित 6.50 लाख की फायर गैंग हट के भवन की आधारशिला रखने के बाद उन्होंने यह बात कही। भरमौरी ने कहा कि भविष्य में कोई भी ग्राम पंचायत औषधीय पौधों को निकालने का परमिट जारी नहीं करेगी। वनों में नागछतरी व जंगली लहसुन का परमिट केवल…
Read Moreजिले की ग्राम सभाओं की होगी वीडियोग्राफी
सलूणी (चंबा)। जिले की विभिन्न पंचायतों की ग्राम सभाओं की अब वीडियोग्राफी होगी। ग्राम सभाओं की कार्यवाही का रिकार्ड वीडियो कार्यालय में रखा जाएगा। वीडियोग्राफी का रिकार्ड कई मौके पर अहम भूमिका अदा कर सकता है। इससे ग्रामसभा में जरूरी योजनाएं डालने वाले लोगों की दरकिनार नहीं किया जा सकेगा। सांसद डा. राजन सुशांत व उपायुक्त चंबा संदीप कदम के निर्देशानुसार विभिन्न पंचायतों की ग्रामसभाओं की बैठकों की वीडियोग्राफी की जाएगी। सलूणी दौरे के दौरान सांसद राजन सुशांत ने वीडियो को ये निर्देश दिए। इससे ग्रामीण जो प्रस्ताव ग्रामसभा में…
Read Moreनूरपुर और जसूर में लाखों की चोरी
नूरपुर/जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर शहर में बीती रात चोरों ने एक साथ 9 दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों रुपये की नकदी और सामान पर हाथ साफ किया है। वहीं, नेशनल हाईवे 154 के किनारे न्याजपुर के समीप शनिदेव मंदिर का दानपात्र भी चोरी कर लिया है। एक ही रात में चोरी की इन वारदातों से दुकानदारों में दहशत का माहौल है, जबकि नूरपुर के समीप व्यापारिक कस्बे जसूर में भी चोरों ने किशोरी लाल के घर के ताले तोड़ कर अलमारी से करीब पौने दो लाख रुपये के 60 ग्राम…
Read Moreलखनऊ में छाया धर्मशाला का राकेश
धर्मशाला। लखनऊ में आयोजित नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में धर्मशाला कॉलेज के विद्यार्थी राकेश भारद्वाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। धर्मशाला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष के छात्र राकेश भारद्वाज ने रंगोली प्रतियोगिता में 24 विवि के छात्रों में सबसे सुंदर रंगोली बनाकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं, प्रतियोगिता के समापन पर राकेश भारद्वाज को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को महाविद्यालय में राकेश का भव्य स्वागत किया गया और कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा ने राकेश…
Read Moreटावर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। अपनी भूमि पर मोबाइल टावर लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से जालसाजों ने लाखों रुपये ठग लिए हैं। दो माह बीत जाने के बाद जब मोबाइल टावर नहीं लगा तो व्यक्ति का माथा ठनका और उसने देहरा थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिलबाग सिंह पुत्र भोटा राम निवासी घियोरी ने थाना देहरा में दर्ज करवाई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने कुछ माह…
Read Moreफोरलेन की जद में आएंगे हजारों परिवार
शिमला। परवाणू से मशोबरा-कुफरी बाईपास तक प्रस्तावित फोरलेन की जद में शिमला शहर के सौ से अधिक भवनों के हजारों परिवार आ रहे हैं। शोघी से ढली तक फोरलेन बनने से लोग प्रभावित होंगे। ढली में शहरी गरीबों के लिए बनाए गए आशियाना प्रोजेक्ट पर भी खतरे के बादल मंडराना शुरू हो गए हैं। आशियाना प्रोजेक्ट के दो ब्लाक फोरलेन की जद में हैं। नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन से फोरलेन के प्रस्तावित रूट की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही…
Read More