हमीरपुर। हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। यहां जारी बयान में पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों को 15 दिन के भीतर लाभ दिए गए। लेकिन कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया। संघ के महामंत्री राम स्वरूप तथा संगठन सचिव विक्रम सिंह राणा ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में वर्ष 2012 के बाद कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कई मामलों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फंड के सिवा कोई अन्य लाभ नहीं मिला है। काफी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं। परिवहन…
Read MoreYear: 2013
यातायात नियमों की सरेआम अवहेलना
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में यातायात नियमों की सरेआम अवहेलना दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। दोपहिया वाहन चालक नियमों को लेकर ठेंगा दिखा रहे हैं। नगर में बिना हेलमेट, तेज रफ्तार, ट्रीपल राइडिंग, तथा अंडर ऐज वाहन चालक अक्सर देखे जा सकते हैं। लेकिन पुलिस की ओर से शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। दो दिन पहले ही तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार छात्र ने सड़क किनारे चल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी थी। हाल ही के दिनों में वाहन चालकों की…
Read Moreकंडाघाट में कोटवासियों ने बीडीओ ऑफिस में हल्ला बोला
कंडाघाट में कोटवासियों ने बीडीओ ऑफिस में हल्ला बोला कंडाघाट (सोलन)। शमशानघाट के निर्माण के लिए स्वीकृत एक लाख के बजट पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कोट पंचायत के ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय कंडाघाट में हल्ला बोला। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक लाख का फंड मंजूर होने के बाद भी बीडीओ कार्यालय से फंड काम के लिए जारी नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों की अगुवाई कर रही पंचायत प्रधान सुनीता रोहाल ने कहा कि फंड इश्यू न होने से नाराज पंचायत के लोगों ने बीडीओ…
Read Moreडिपुओं में नहीं बिक रही सस्ती चीनी
डिपुओं में नहीं बिक रही सस्ती चीनी सोलन। जिला सोलन के सरकारी डिपुओं में पहुंची विशेष त्योहारी चीनी की मिठास लोगों को कम ही पसंद आई है। प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं के लिए दिवाली पर जारी किया गया सस्ता चीनी का कोटा 50 फीसदी ही बिक पाया है। जिला सोलन के सरकारी डिपुओं में 200 क्विंटल चीनी के करीब चीनी सप्लाई की गई थी। इसमें से 107 क्विंटल के करीब चीनी बिकी है। 93 क्विंटल चीनी अभी भी विभिन्न डिपुओं में पड़ी है। अब खाद्य आपूर्ति विभाग व…
Read More245 कामगारों को बांटे चेक
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड तथा इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कामगारों के हितों में कार्य कर रही है। कामगारों की समस्याओं व दिक्कतों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास हो रहे हैं। इसी वर्ष प्रदेश में कामगारों के लिए शुरू हुई योजनाओं के तहत डेढ़ करोड़ की राशि वितरित हो चुकी है। इंटक प्रदेशाध्यक्ष मंगलवार को पांवटा में आयोजित जिला स्तरीय भवन निर्माण वर्कर्स यूनियन (इंटक) के अधिवेशन में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य…
Read Moreमंडी शहर में हरी सब्जियों का टोटा
मंडी। रेट लिस्ट लगाने के विरोध में सब्जी विक्रेताओं ने दूसरे दिन भी हड़ताल कर कारोबार बंद रखा। शहर के लोगों को दूसरे दिन भी हरी सब्जियां नहीं मिल पाईं। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने आढ़तियों और सब्जी विक्रेताओं से वार्ता में कोई नतीजा न निकलने पर सेरी मंच पर किसानों को सीधे अपने उत्पाद बेचने की अनुमति दी थी लेकिन बुधवार को सेरी मंच पर कोई भी किसान सब्जी बेचने नहीं पहुंचा। साथ ही शहर के चौहटा में हर रोज की भांति गांव से सब्जी लेकर आने वाले किसान भी…
Read Moreउपतहसील कार्यालय से तकसीम की फाइल गुम
बालीचौकी (मंडी)। उप तहसील कार्यालय से तकसीम की फाइल गायब होने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आरटीआई से इसका खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक दर्जन परिवारों ने चार साल तक चली प्रक्रिया के बाद संबंधित विभाग से तरीका तकसीम रिपोर्ट पर जानकारी लेनी चाही। लेकिन उपतहसील में तैनात कर्मी उन्हें कई माह तक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बार-बार चक्कर काटने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो आरटीआई कार्यकर्त्ता एवं समाज सेवक संतराम के माध्यम से इस बाबत आवश्यक सूचना मांगी। 15 दिन…
Read Moreचोलगढ़ में सप्ताह में दो दिन होता है उपचार
टिहरा (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोलगढ़ सप्ताह में दो दिन ही खुलता है। अन्य दिनों में स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका रहता है। दो सालों से स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डाक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स, दाई, चपरासी और सफाई कर्मचारी नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संधोल से एक फार्मासिस्ट को डेपुटेशन पर सप्ताह में दो बार यहां भेजा जाता है। कून, टोरखोला और भदहेड़ पंचायत के हजारों की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने वाले पीएचसी चोलगढ़ में मरीजों की नब्ज देखने के लिए न तो डाक्टर है…
Read Moreराजकीय अध्यापक संघ की कार्यकारिणी तय
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश महाजन ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर बली राम को मुख्य संरक्षक और बेसरू राम को संरक्षक नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रकाश चंद शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केपी सैनी, सुरेश कुमार, जय सिंह सकलानी और जगजीत सिंह राणा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तिलक नायक महासचिव, तिलक राम वित्त सचिव, पवन वर्मा अतिरिक्त वित्त सचिव, टेकचंद और पुष्पराम को कार्यालय सचिव बनाया गया। तेज सिंह ठाकुर चेयरमैन एक्शन कमेटी, विनोद कुमार मुख्य सलाहकार, विद्यासागर राव, लाला राम, भगत सिंह को…
Read Moreसब्सिडी पर नहीं मिल रहा आलू बीज
नेरचौक (मंडी)। कृषि विभाग की ओर से सब्सिडी पर दिया जाने वाला आलू बीज न मिलने से बल्ह घाटी के किसानों ने बुधवार को कृषि विभाग के ब्लॉक कार्यालय के बाहर रोष प्रकट किया। किसानों का कहना है कि वे आलू बीज के लिए कार्यालय के कई चक्कर लगा चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें बीज नहीं दिया जा रहा। बुधवार को बल्ह क्षेत्र के गलमा, बाल्ट, सोयरा, मैरामसीत, नागचला, बुशैहर, ढांगू, ट्रोह, रत्ती, मलथेड़ और भंगरोटू के किसानों ने कृषि विभाग बल्ह ब्लॉक के कार्यालय के बाहर आलू बीज न…
Read More