बगदादः इराक में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 28 लोग मारे गए। यह जानकारी पुलिस ने दी है। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि इराकी पुलिस ने दक्षिणी बगदाद के अरब जुबौर क्षेत्र में आठ शव और शुला जिले में पांच अन्य शव बरामद किए। उन्होंने कहा, ‘‘मृतकों के हाथों में हथकडिय़ां लगी थीं और उनके सीने और सिर में गोलियां मारी गई थीं।’’ एक अन्य घटना में बगदाद के हुरियाह के उत्तरी जिले में बंदूधारियों ने एक घर में धावा बोला और परिवार…
Read MoreYear: 2013
ओबामा और सउदी अरब के शाह ने ईरान करार पर की बात
वाशिंगटन: राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अंतरिम समझौते के बारे में सउदी अरब के शाह अब्दुल्ला को अवगत कराया। व्हाइट हाउस ने बताया है कि एक व्यापक समाधान तक पहुंचने के लिए नेता अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, रूस और जर्मनी की तरफ से किए जा रहे प्रयास पर नियमित तौर पर विमर्श करने के लिए राजी हुए। यह समाधान ऐसा हो जो ईरान के परमाणु मंसूबे के बारे में अंतरराष्ट्रीय चिंताओं का निराकरण करे। दोनों पक्षों के बीच हुए करार में ईरान के विवादास्पद परमाणु…
Read Moreपाकिस्तान को धमकी, सचिन की तारीफ करना बंद करे वर्ना…
इस्लामाबाद: प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने पाकिस्तानी मीडिया को भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तारीफों के पुल बांधने से बाज आने को कहा है। एक वीडियो संदेश में दो नकाबपोश बंदूकधारियों से घिरे तालिबान के प्रवक्ता शाहिदुल्लाह शाहिद ने सचिन की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई के बारे में कहा। शाहिद ने कहा ,‘‘ यह भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर है । यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तानी मीडिया उसकी तारीफों के पुल बांधे जा रहा है।’’ उसने कहा,‘‘ दूसरी ओर यही पाकिस्तानी मीडिया कप्तान मिसबाह उल हक की आलोचना कर रहा…
Read Moreनारायण साईं की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई आज
नई दिल्ली: यौन उत्पीडऩ के आरोपी आसाराम बापू के पुत्र नारायण साईं की अग्रिम जमानत याचिका पर गुजरात उच्च न्यायालय में सुनवाई आज होगी। कल अदालत ने टाल दी थी सुनवाई। साईं ने एक याचिका दाखिल कर उस गिरफ्तारी वारंट को रद्द करने की मांग की है जो सूरत की एक अदालत ने पिछले माह उसके खिलाफ जारी किया था। साईं के खिलाफ यह वारंट सूरत की दो बहनों द्वारा उसके खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराए जाने के सिलसिले में जारी किया गया है। सूरत पुलिस ने जहांगीरपुरा…
Read Moreआरुषि हत्याकांड: राजेश, नूपुर तलवार को जेल में दी गईं नई जिम्मेदारियां
गाजियाबाद: आरुषि-हेमराज हत्याकांड में सजा मिलने के एक दिन बाद जेल अधिकारियों ने आज तलवार दंपति को नई भूमिकाएं सौंपी। राजेश तलवार को जेल की मेडिकल टीम की मदद करने का काम दिया गया है जबकि उनकी पत्नी नूपुर अध्यापिका की भूमिका में होंगी। जेल अधीक्षक वीरेशराज शर्मा ने कहा कि नूपुर तलवार को अब जेल अध्यापिका के रूप में जाना जाएगा जबकि राजेश डासना जेलअस्पताल में सहायक के तौर पर काम करेंगे। दोनों काफी शिक्षित हैं और उन्हें दिया गया काम उनकी योग्यता के आधार पर है। डाक्टर दंपति…
Read More5 लाख तक पहुंची मोदी की कुर्सी की बोली
आगरा: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आगरा रैली में जिस कुर्सी पर बैठे थे, उसे खरीदने के लिए बोली 4.21 लाख तक चली गयी है जबकि वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बात पार्टी की परंपरा के खिलाफ हैं। रैली के दौरान फर्नीचर देने वाले भाजपा पार्षद प्रमोद उपाध्याय ने कहा कि कुर्सी बेचने से उनके इनकार करने के बाद भी एक स्थानीय डीलर से उन्हें 4.21 लाख रुपये तक की बोली मिली है। उन्होंने कहा कि एटा के एक भाजपा नेता ने यह कुर्सी खरीदने…
Read Moreअंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की सजा का आज होगा एलान
नई दिल्ली: फर्जी पासपोर्ट मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को आज सजा सुनाई जाएगी। हैदराबाद की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था। सलेम पर करनूल से फर्जी नाम और पते पर पासपोर्ट लेने का आरोप है। इससे पहले 18 नवंबर को फर्जी पासपोर्ट केस में अंडर वल्र्ड डॉन अबू सलेम को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। सीबीआई की अदालत ने सलेम को दोषी करार देते हुए अपना फैसला की सजा को 28 नवंबर के लिए सुरक्षित रख लिया था। सलेम की सजा का एलान आज…
Read Moreमंगलयान पृथ्वी की अंतिम कक्षा में पहुंचा
बेंगलुरू: मंगलयान बुधवार पृथ्वी की अंतिम कक्षा में पहुंच गया। वहां से मंगलयान रविवार को सूर्य की कक्षा की ओर रवाना होगा। मंगल ग्रह पर पहुंचने में इस मंगलयान को नौ महीने (280 दिन) लगेंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलयान बुधवार को तड़के पृथ्वी की कक्षा के सबसे नजदीक (भूमध्य रेखा के सबसे नजदीक) से गुजरा और इसने पृथ्वी के चारो तरफ सुबह 7.10 बजे परिक्रमा करनी शुरू कर दी। यह अगले चार दिनों तक पृथ्वी का चक्कर लगाएगा और रविवार को…
Read Moreटीम ने किया डिग्री कालेज का औचक निरीक्षण
टनकपुर। उच्च शिक्षा के दो सदस्यीय पैनल टीम ने राजकीय महाविद्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षण कार्य और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने कालेज के अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही कालेज के निर्माणाधीन भवन का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उच्च शिक्षा के निरीक्षण पैनल में बतौर नोडल अधिकारी उप निदेशक (उच्च शिक्षा) डा. एमपी माहेश्वरी और वैयत्तिक सहायक सुरेश चंद्र ढौंढियाल शामिल थे। अचानक कालेज पहुंची पैनल टीम ने पुस्कालय और शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने छात्रवृत्ति, एनएसएस, शुल्क, कर्मचारी उपस्थिति, छात्र उपस्थिति आदि के…
Read Moreलगातार जाम से राहगीर परेशान
लोहाघाट। नगर में अक्सर लगने वाले जाम के कारण अब राहगीरों के लिए भी मुश्किलें होने लगी हैं। पहले जाम मुख्य स्टेशन बाजार में लगा करता था, लेकिन अब इसका दायरा काफी बढ़ चुका है। गैस एजेंसी से लेकर पंचेश्वर तिराहे तक हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क में आडे़-तिरछे वाहनों के कारण पैदा होने वाली समस्या को रोकने में पुलिस भी नाकाम हो रही है। मुख्य राजमार्ग में जाम के कारण अक्सर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे लोगों को आवाजाही में…
Read More