प्रोजेक्ट के प्रभावितों का गुस्सा फूटा

चंबा। सांसद राजन सुशांत की अध्यक्षता में आयोजित लाडा की बैठक में तीसा के तरेला स्थित गिन्नी ग्लोबल प्रोजेक्ट के प्रभावितों का गुस्सा जमकर फूटा। इस दौरान डा. चुगानी ने सांसद को बताया कि इस प्रोजेक्ट की मनमानी के चलते प्रभावित ग्रामीण गुलामों जैसा जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां प्रोजेक्ट प्रबंधन अपने धन-बल पर ग्रामीणों की आवाज को दबाता आ रहा है, वहीं प्रशासन भी बहरा बनकर उनकी बात को नहीं सुन रहा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट प्रबंधन के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि तय…

Read More

युवक पर रीछ ने किया जानलेवा हमला

चंबा। बाथरी क्षेत्र के एक युवक को रीछ ने हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। उसकी बाजू और शरीर में काफी घाव हुए हैं। राजीव कुमार (20) पुत्र मदन लाल गांव कथला डाकघर बाथरी तहसील डलहौजी घर जा रहा था कि गांव के साथ लगते जंगल में एक रीछ ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। इससे उसने बड़ी मुश्किल से रीछ के चंगुल से अपनी जान बचाई। राजीव कुमार पर रीछ की हमले की खबर से स्थानीय लोग वहां एकत्रित हो गए। इसके…

Read More

बिजली के बावजूद पसरा रहता है अंधेरा

गैहरा (चंबा)। ग्राम पंचायत ब्रेही के तीन गांवों में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या चल रही है। ब्रेही पंचायत के भटवाड़ा, पलसरिका व नुखाणका गांवों में पिछले कई सालों से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या चलती आ रही है। इसे अभी तक दूर नहीं किया जा सका है। इसके कारण स्थानीय लोगों को अंधेरे में ही अपनी रातें गुजारनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों सुरेश कुमार, अमन कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार और गगन कुमार का कहना है कि उनके गांव में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या कई…

Read More

मनरेगा घोटाला : कैश बुक भी फर्जी!

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। परागपुर ब्लॉक में फर्जी तरीके से चेकों पर हस्ताक्षर करके लाखों के गोलमाल के मामले में विभागीय जांच टीम ने खंड कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। जांच टीम के सामने एक महिला बीडीओ ने अपने कार्यकाल में अधिकतर कैश बुक पर साइन करने की बात मानी है। जबकि, मनरेगा योजना की कैश बुक के पृष्ठ संख्या 93, 94 और 95 पर साइन होने से इंकार किया है। जिस पर जांच टीम ने संबंधित कैश बुक की जांच फोरेंसिक लैब में करवाने की बात कही है। टीम…

Read More

ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत गांव मैहकड़ में गत रात्रि ट्रक के नीचे आकर एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवंत सिंह उर्फ बंता पुत्र जय सिंह निवासी मैहकड़ के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बलवंत सिंह गत रात्रि अपना नया घर बनाने के लिए ट्रक से ईंटें उतार रहा था। ईंटें उतार लेने के बाद खाली ट्रक को जब ट्रक चालक ने पीछे किया तो अंधेरा होने के कारण बलवंत सिंह उसकी चपेट…

Read More

कृषि विवि में पांच दर्जन पदोन्नतियां

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में करीब साठ कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है। जिसमें एक उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव-4, सेक्शन आफिसर-6, अधीक्षक-11, वरिष्ठ निजी सचिव-1 वरिष्ठ आशु लिपिक-1, तकनीकी सहायक ग्रेड दो (फील्ड)-4, फील्ड अस्सिटेंट प्रथम ग्रेड-2, वरिष्ठ तकनीकी सहायक प्रथम ग्रेड-2, वरिष्ठ तकनीकी सहायक ग्रेड दो-2, कनिष्ठ तकनीकी सहायक-1, सुपरवाइजर कम स्टाफ कार चालक-1, हेड स्वीपर-1, हेड माली-1, सेमी प्रोफेशनल अस्सिटेंट लाइब्रेरी-1, जनरेटर ऑपरेटर-1 व दफ्तरी एक को प्रमोशन मिली है। पीसी शर्मा उप कुलसचिव, कमल सिंह जम्वाल, पीसी कौंडल, सुभाष चंद सूद व पठाणू राम को सहायक कुलसचिव,…

Read More

बंजार में तीन मंजिला मकान राख

बंजार (कुल्लू)। बंजार घाटी के वशीर गांव में पांच कमरों का तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इसमें भेड़-बकरियां भी आग की भेंट चढ़ गई हैं। आग इतनी भयानक थी कि पीड़ित परिवार के सदस्य सामान तक बाहर नहीं निकाल सके। आग उस समय भड़की जब घर के सदस्यों सहित गांव के लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। मिली जानकारी के अनुसार निचला वशीर गांव में तीन मंजिला मकान में भड़की आग से मकान में संयुक्त रूप से रहने वाले आठ परिवार बेघर हो गए। इस तीन मंजिला मकान…

Read More

लारजी-सैंज सड़क पर सुहाना होगा सफर

काईस (कुल्लू)। लारजी-सैंज सड़क दस करोड़ से पक्की होगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए अस्टीमेट तैयार कर एनएचपीसी को भेज दिया है। सड़क पक्का करने का काम एनएचपीसी की धन राशि से किया जाएगा। चौदह किलोमीटर लंबी इस सड़क को पक्का करने के लिए एनएचपीसी ने लोनिवि के पास तीन करोड़ रुपये जमा करवा दिए है। जल्द शेष धन राशि भी मिलने की उम्मीद है। सड़क पक्की होने से सैंज घाटी के बिहाली, रसतांगणी, तलाड़ा, त्रेहड़, शलवाड़, छानी नाला, नालागढ़ तथा इसके साथ लगते कई गांवों के हजारों लोगों…

Read More

डीएवी मौहल में ‘फॉर्टी सेवन वेट कुड़ी दा’

कुल्लू। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौहल ने ऐतिहासिक कलाकेंद्र में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि के हाथों स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चे सम्मानित हुए। इनमें मलिका सोनी, मीनाक्षी ठाकुर, दिव्यांशी सूद, इश्तिा ठाकुर, विनयक, अतुल शर्मा, मोलिना शर्मा, शिल्पा शर्मा आदि मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद बच्चों…

Read More

कुल्लू से गायब होने लगा लाल चावल

कुल्लू। औषधीय गुणों के लिए मशहूर लाल चावल का अस्तित्व अब खत्म होने की कगार पर है। कुल्लू जिला में तीन दशक पहले करीब पचास हजार हेक्टेयर भूमि पर लाल चावल की खेती की जाती थी। लेकिन, अब केवल जिला में करीब 1700 हेक्टेयर भूमि पर ही लाल चावल उगाया जाता है। लाल चावल की पैदावार कम होने से लाल जाटु, मताली चावल डेढ़ सौ से 170 रुपये प्रतिकिलो के बीच मिल रहा है। कुल्लू जिला के नग्गर, काईस, जगतसुख, खखनाल, बंजार क्षेत्र, आनी क्षेत्र, शिमला जिला के रामपुर, रोहड़ू…

Read More