1.96 करोड़ से संवेरगी भुईंन-त्रैहण सड़क

कुल्लू। सांसद प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार देर शाम भुंतर के निकटवर्ती गांव त्रैहण में करीब 3.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली त्रैहण-नरोगी सड़क के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस सड़क के बनने से नरोगी और इसके आसपास के दुर्गम गांवों के लोगों को सुविधा होगी और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो में नई बसें आते ही गांव त्रैहण तक नियमित बस सेवा आरंभ कर…

Read More

मनु मार्केट मनाली की दुकान में आग

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली की मनु मार्केट में शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मनु मार्केट समेत मनाली शहर में अफरा-तफरा मच गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग आग को बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान लोगों ने अग्निशमन केंद्र को भी सूचित कर दिया और कुछ ही समय में दमकल का वाहन मनु मार्केट पहुंच गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हादसे में दुकान में रखा अधिकतर सामान…

Read More

महिला अपहरण मामले में पुलिस के हाथ खाली

शिमला। तहसील कोटखाई की हिमरी पंचायत के कुप्टा गांव से विगत मंगलवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हुई महिला का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। अपहरण के दूसरे रोज जंगलों की खाक छानने के बाद केस में प्रगति नहीं हुई है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन को आधार बना आसपास के जंगलों में सर्च आपरेशन भी चलाया। मगर पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है। पुलिस अभी तक महिला के लापता होने/ अपहरण होने की असली वजह तक का पता नहीं लगा पाई है। महिला के गायब…

Read More

बासा ठियोग में शव मिला

ठियोग (शिमला)। ठियोग के साथ लगती बासा ठियोग पंचायत में एक व्यक्ति का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया है।

Read More

खूनी मोड़ पर टकराईं तीन गाड़ियां

बंगाणा (उना)। ऊना-हमीरपुर सीमा पर खूनी मोड़ पर शुक्रवार देर रात तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें तीनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। एक गाड़ी में विख्यात शूटर विजय शर्मा का परिवार था, जो चंडीगढ़ से वापस अपने घर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बलवीर सिंह पुत्र चुनी लाल आरओ भोरंज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार रात को वह बारात लेकर शिमला से ऊना जा रहे थे। जैसे ही बड़सर के पास ऊना-हमीरपुर सीमा पर पहुंचे तो सामने से आ रही…

Read More

बस के टायर के नीचे आने से महिला की दर्दनाक मौत

अंब/बडूही (ऊना)। बडूही चौक पर निजी बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की शिनाख्त 85 वर्षीय गुरमीत कौर पत्नी चनन सिंह निवासी बस्सी गुलामसन जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद बडूही चौक पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस कर्मियों के आने के बाद जाम खुलवाया जा सका। पुलिस के अनुसार गुरमीत कौर…

Read More

कालेज कैंपस में चली लाठियां, ईंटें

ऊना। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को दो छात्र गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के एक दर्जन के करीब युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे, लाठियां और ईंटें बरसाईं। घटना में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। उधर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर मामूली सी कहासुनी के चलते दो युवकों में बहसबाजी हो गई। मामले को गरमाता देख दोनों पक्षों के युवकों ने एक दूसरे पर्र इंटे…

Read More

ससुरालियों पर लगाया जहर देने का आरोप

मैड़ी (ऊना)। उपमंडल अंब क्षेत्र की एक विवाहिता ने कथित रूप से ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने के प्रयास और दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के अनुसार तीन वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। लेकिन उसके बाद से ही उसके ससुराल के लोग उसे अकसर दहेज कम लाने के उलाहने देने लगे। महिला के अनुसार उसका पति विदेश में रहता है और वह अकसर फोन पर उसे गालियां निकालता था। कथित रूप से ससुराल के लोग उसके साथ बेसुध हो जाने तक मारपीट करते थे। महिला…

Read More

ब्रिटेन में पब की छत पर गिरा हेलीकाप्टर

ब्रिटेन में पब की छत पर गिरा हेलीकाप्टर

लंदन: ब्रिटेन के ग्लासगो शहर में एक हेलीकाप्टर पब की छत पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकाप्टर संभवत: पुलिस विभाग का था। कल इस दुर्घटना के बाद दमकलकर्मी, चिकित्साकर्मी और पुलिस क्लूथा पब पहुंचे। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब पब सेंट एंड्रयू डे सप्ताहांत की शुरूआत मनाने के लिए जुटे लोगों से भरा हुआ था। लेबर पार्टी के सांसद एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के बारे में विपक्ष के प्रवक्ता जिम मर्फी ने बताया कि वह उस क्षेत्र से वाहन में गुजर रहे थे, ‘‘कुछ सेकंड बाद ही ऐसा लगा कि हेलीकाप्टर…

Read More

मुखर्जी के अरुणाचल दौरे पर चीन भड़का

मुखर्जी के अरुणाचल दौरे पर चीन भड़का

पेइचिंग: चीन भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर भड़क गया है। उसने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह भारत से ऐसे कदमों से परहेज करने की उम्मीद करता है जिनसे सीमा संबंधी सवाल और जटिल होते हों। अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत बताकर उस पर अपना दावा करने वाले चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के समग्र हितों को सुरक्षित रखने के लिए कदम बढ़ाएगा। वहीं अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति प्रणव…

Read More