भाजपा ने कराया क्षेत्र का विकास : गुलाब

जोगिंद्रनगर (मंडी)। पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ने क्षेत्र के मकरीड़ी में सात पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए चुनावी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी छोटे और बड़े गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा है। द्राहल, निचला भडयाड़ा, कुठेहड़ा, पीपली, धार, द्रुब्बल और त्रैंबली आदि अधिकांश गांवों को सड़क सुविधा मिल चुकी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्मित हो रही सड़क मकरीड़ी-खिल-छातरी-गरलोण दो करोड़ की लागत से और देवी का नाला-जोन-जरल सड़क का निर्माण डेढ़ करोड़ से…

Read More

जघन्य अपराध में सजा दर 15 फीसदी : डीसी

बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर डा. अजय शर्मा की अध्यक्षता में निरंतर चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) के तहत एक दिवसीय डीएनए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक कपिल शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एम एल कौशल, डा. सांख्यान, खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और पुलिस अधिकारियों समेत कुल 42 अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त डा. अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस, डॉक्टर और वकीलों के कौशल से सही अपराधी को ढूंढने और सजा दिलाने में सफलता मिलती है। गवाही और साक्ष्यों के अभाव में हत्या, बलात्कार और चोरी जैसे…

Read More

आज बनेंगी वन अधिकार समितियां

चंबा। एक दिसंबर को जिला भर की पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें वन अधिकार समितियों का गठन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा। साथ ही चंबा ब्लाक की 39 पंचायतों में आशा वर्करों के चयन को लेकर भी इसी ग्राम सभा में मंथन होगा। उपायुक्त चंबा संदीप कदम ने विशेष ग्राम सभा के आयोजन के बारे में सूचना पहले ही समस्त खंड विकास अधिकारियों को दे दी है। समितियों का गठन अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी…

Read More

किवी ब्वायज ने जीती क्रिकेट ट्राफी

चंबा। चौगान में आयोजित राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट ट्राफी पर किवी ब्वायज की टीम ने कब्जा कर लिया है। शनिवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डलहौजी टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 117 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें लक्की और जिम्मी ने 25-25 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। किवी ब्वायज टीम की ओर से मन्ना, विशाल, वीरू, अनूप और मन्नू ने दो-दो विकेट चटकाए। इस स्कोर का पीछा करते हुए किवी ब्वायज की टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य को…

Read More

मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

गैहरा (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छतराड़ी में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें ग्राम पंचायत छतराड़ी की प्रधान पुष्पा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने पहाड़ी व पंजाबी गानों में जमकर डांस किया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रियदर्शी अजय ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूली बच्चों ने नीरू चली घूमदी, मैं बारी मैं बारी मेरे शमिए गानों में खूब नृत्य किया और दर्शकों को तालियां बजाने पर बाध्य कर दिया।…

Read More

लोस चुनावों से पहले नियमित हों अनुबंध कर्मी

बनीखेत (चंबा)। हिमाचल सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ बनीखेत इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, महासचिव, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने संयुक्त बयान में कहा है कि प्रदेश सरकार अनुबंध कर्मचारियों का शोषण बंद करके उनके साथ न्याय करे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल सरकार के विभिन्न विभागों निगमों व बोर्डों में हजारों कर्मचारी अनुबंध आधार पर लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर या बैचवाइज भर्ती के माध्यम से वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत पदों पर निर्धारित मानदंडों के अनुसार नियुक्त किए गए हैं, लेकिन वेतन…

Read More

झलूं से महिला के अपहरण पर केस

ज्वाली (कांगड़ा)। नकाबपोशों की ओर से महिला के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला ने सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूं में बुधवार रात्रि नकाबपोशों द्वारा अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़िता रीना देवी पत्नी गुरनाम सिंह की मानें तो बुधवार शाम के समय तीन नकाबपोशों ने उसका घर से अपहरण कर लिया। कपड़े से मुंह बंद कर उसे गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में बैठाने के बाद अपहरणकर्ताओं ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया, इसके बाद उसे कोई…

Read More

पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन का मुद्दा उठाएंगे : सांसद

धर्मशाला। 15 मिनट में विकास कार्यों की पूरी रिपोर्ट लेकर बैठक में पहुंचो, उसके बाद आपसे बात करेंगे। सांसद डॉ. राजन सुशांत ने धर्मशाला ब्लॉक की समीक्षा बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों व अधिकारियों की खूब क्लास ली। सांसद ने एक अधिकारी को अधूरी रिपोर्ट पर ऐसी नसीहत दे डाली, लेकिन एक जन प्रतिनिधि के कहने पर उन्हें मौका दे दिया गया। सांसद ने कहा कि वह पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन का मुद्दा संसद में उठाएंगे। प्रतिनिधियों को विकास कार्यों से इंसेंटिव दिए जाने का प्रावधान करवाया जाएगा। धर्मशाला ब्लॉक के…

Read More

चोरी के दोषियों को दो-दो साल की सजा

पालमपुर (कांगड़ा)। चोरी के दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए पालमपुर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेंद्र कुमार की अदालत ने शनिवार को सजा सुनाई है। दोनों दोषियों को दो-दो साल की कैद तथा दो-दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक चोरी के आरोप में कुछ माह पूर्व पालमपुर पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपी सतनाम निवासी गुरदासपुर और मंजु निवासी खलेठ को अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाया है। सहायक जिला न्यायवादी संजीव राणा ने कहा कि चोरी करने के दोषियों को…

Read More

एचपीसीए इलेवन ने जीती एससीए ट्राफी

धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में आयोजित सीएससीए क्रिकेट ट्राफी के फाइनल मुकाबले में एचपीसीए इलेवन ने गुलशन इलेवन गगल को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। एससीए ट्राफी के फाइनल मैच में गुलशन इलेवन में पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 107 रन बनाए। वहीं, गुलशन इलेवन के 108 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एचपीसीए इलेवन ने 15 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। समापन पर पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री और शाहपुर की विधायक सरवीण चौधरी ने बतौर…

Read More