कुल्लू में गुरिल्लाओं ने निकाली रैली

कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन कुल्लू ने सोमवार को ढालपुर में मासिक रैली का आयोजन किया। रैली की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की। रैली ढालपुर मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई। इस दौरान उपायुक्त के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री को मांग पत्र भेजा गया। रैली में अखिल भारतीय संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों तथा सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में महानिदेशक ने मांगों को सिरे चढ़ाने…

Read More

अवैध कटान की डैमेज रिपोर्ट तैयार

काईस (कुल्लू)। वन विभाग के अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया है कि खराहल घाटी की गाहर तथा बोडसू बीट के जंगलों में अवैध कटान हुआ है। पहले अधिकारी यह बात मानने को तैयार ही नहीं थे। ‘अमर उजाला’ में अवैध कटान की खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का दौरा करते हुए काईल के पेड़ों के अवैध कटान की डैमेज रिपोर्ट तैयार कर दी है। कुल्लू के वन परिक्षेत्र अधिकारी हरदयाल भारती ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ…

Read More

सड़क हादसे में दंपति की मौत

टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के हीरा थड़ा के एक दंपति की माहिलपुर पंजाब के समीप सैला खुर्द में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हीरा थड़ा के प्रधान गुरमुख सिंह ने बताया कि 42 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र बख्तावर सिंह एवं उनकी पत्नी राणो देवी अपने स्कूटर पर पंजाब में रिश्तेदार के पास गए थे। शाम को वापस आते समय सैला खुर्द के पास चब्बेवाल, होशियारपुर की ओर से आ रहे दस टायर वाले ट्रक ने गलत…

Read More

एनएसयूआई बिगाड़ रही माहौल : एबीवीपी

ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऊना इकाई ने एनएसयूआई पर कालेज में माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी कड़ी आलोचना की है। एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत ठाकुर ने आरोप लगाया कि गत दिनों कालेज परिसर में जिस तरह एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आपस में तेज हथियारों से झगड़ा किया। उससे कालेज छात्र सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में बाहरी शरारती तत्वों का सरेआम कालेज के अंदर आना प्रशासन की ढिलमुल रवैये को दर्शाता है। रजत ने आरोप लगाया कि कालेज प्रशासन राजनेताओं…

Read More

चुनाव में मिली हार से बौखलाए विरोधी

ऊना। ऊना विस के युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल मैनन एवं राज्य सचिव अभिषेक लंबड़ ने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष करुण शर्मा और युकां उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा पर कड़े प्रहार किए। कहा कि कि यह युवा कांग्रेस के चुनावों में हुई हार को सहन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि कालेज में हुए मारपीट के मामले को करुण शर्मा राजनीतिक रूप दे रहे हैं। जबकि इस पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सतपाल रायजादा की कोई भी भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा…

Read More

समाजवादी पार्टी ने कहा, विवादित बिल आया, तो नहीं चलने देंगे सदन

समाजवादी पार्टी ने कहा, विवादित बिल आया, तो नहीं चलने देंगे सदन

नई दिल्‍ली: गुरुवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संसद का शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार होने की संभावना है। शीतकालीन सत्र में बहुचर्चित महिला आरक्षण विधेयक और लोकपाल विधेयक पारित कराना सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर हैं। इसके बारे में समाजवादी पार्टी का कहना है कि अगर संसद में विवादित बिल आया तो वह संसद नहीं चलने देंगे। ससंद की कार्यवाही को सूचारू ढंग रूप से चलाने के लिए लोकसभा की स्पीकर मीरा कुमार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई…

Read More

जासूसी कांड: BJP ने कहा, शिंदे की हैसियत क्या जो जांच कराएंगे

जासूसी कांड: BJP ने कहा, शिंदे की हैसियत क्या जो जांच कराएंगे

नई दिल्ली: गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुजरात के जासूसी कांड को लेकर जांच के संकेत दिए हैं, जिसका कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। परंतु बीजेपी का कहना है कि इस मामले में बिना वजह राजनीति हो रही है। गृह मंत्रालय का इससे कुछ लेना देना नहीं हैं। अब हालात यह है कि जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में घमासान छिड़ गया हैं। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सुशील कुमार शिंदे की हैसियत क्या है कि वे गुजरात के मामले में हस्तक्षेप करें। तथाकथित जासूसी…

Read More

हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ खत्म, 3 आतंकियों के शव बरामद

हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ खत्म, 3 आतंकियों के शव बरामद

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच यह मुठभेड़ कल दोपहर 2 बजे शुरू हुआ था। सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया और तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए। मुठभेड़ में एक विदेशी आतंकवादी भी मारा गया है। गौरतलब है कि कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल गनी मीर ने बताया था कि एक खुफिया सूचना के तहत जानकारी मिली थी कि तीन आतंकवादी कुपवाडा जिले के राजपुर में…

Read More

दिल्ली में किसका होगा ‘राज’, फैसला कल

दिल्ली में किसका होगा ‘राज’, फैसला कल

नई दिल्ली: दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चुनाव के मैदान में उतरी तीनों पार्टियां कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने अपना पूरा जोर लगा दिया। तीनों पार्टियों के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, शीला दीक्षित, हर्षवर्धन और अरविंद केजरीवाल ने दिन भर सभाएं की। चुनाव प्रचार की समय सीमा खत्म होने से ठीक पहले उन्होंने चुनावी वादे किए। दिल्ली में होने वाले चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन स्टार प्रचारकों के नाम रहा। शीला दीक्षित ने मेहरौली में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री के लिए वोट…

Read More

‘आप’ पार्टी का नया हथियार ‘खुफिया कैमरा’

‘आप’ पार्टी का नया हथियार ‘खुफिया कैमरा’

नई दिल्ली: दिल्ली में 4 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। अब आखिरी दौर में वोटरों को लुभाने के लिए दिल्ली के कुछ इलाकों में शराब बांटने की कोशिश हो रही है। कल दिल्ली के बादली इलाके में सैकड़ों बोतल शराब जब्त की गई। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने खुफिया कैमरे लगा दिए गए तांकि जो शराब के जरिए वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं उन्हे बेनकाब कर सकें। दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों में आम आदमी पार्टी ने 2000 खुफिया कैमरे लगाए हैं। ‘आप’ के…

Read More