जुर्म किसी का, सजा किसी को

स्कालर एकेडमी में छात्र की बेरहम तरीके से पिटाई करने के मामले में स्कूल तंत्र ने आरोपी शिक्षक के बजाय छात्र का पक्ष लेने वाले शिक्षक को हटा दिया। इसके विरोध में दूसरे शिक्षक ने भी इस्तीफा दे दिया। उधर, घायल छात्र का मंगलवार को सीटी स्कैन कराया गया। हालांकि अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। हरिद्वार रोड स्थित स्कालर एकेडमी पब्लिक स्कूल में सोमवार को इंटर के छात्र हर्षिल की एक शिक्षक ने खाली पीरियड में बात करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी थी।…

Read More

छात्राओं को बसों में मिलेगी छूट

ल्द्वानी। रोडवेज बसों के अलावा निजी बसों को भी छात्राओं को किराए में 50 फीसदी छूट देनी होगी। बस जरूरी यह है कि छात्राओं को अपने शैक्षिक संस्थान का आईकार्ड दिखाना होगा। इसके अलावा किराए की मनमानी रोकने के लिए अब टेंपो में रेट लिस्ट लगानी आवश्यक कर दी गई है। यह आदेश आरटीओ एसके सिंह ने मंगलवार को दिए। मामले में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के प्रतिनिधिमंडल ने खासकर चोरगलिया रूट पर टेंपो और बस चालकों की अराजकता को लेकर शिकायत की थी। एआरटीओ प्रवर्तन को भी रूट…

Read More

अनपढ़ नहीं पढ़े-लिखे बन रहे हैं तांत्रिकों के ‘शिकार’

हरादून में फर्जी बाबा, तांत्रिक किस तरह जनता को लूट रहे हैं, मीना (परिवर्तित नाम) की आपबीती इसकी एक बानगी भर है। पढ़ें, यौन शोषण के आरोपी अपर सचिव गिरफ्तार मीना के पति डॉक्टर हैं। बीते साल उनके घर से 10 लाख रुपए चोरी हुए। पुलिस में रिपोर्ट कराई। बहुत कोशिशों के बाद भी कुछ पता नहीं चला। किसी के कहने पर चोरी गया धन पाने की आस में एक बाबा के पास पहुंच गए। चोर का नाम, दिशा बताने का दावा बाबा ने तीन दिन के भीतर चोर का…

Read More

शंखनाद रैली में मुसलिम कहेंगे ‘मोदी लाओ-देश बचाओ’

भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की देहरादून रैली में पार्टी मुसलिमों को आगे रखेगी। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने ‘नरेंद्र मोदी लाओ-देश बचाओ’ नारे के साथ मुसलिमों का आहवान किया है कि नमो को प्रधानमंत्री बनाने के लिए शंखनाद रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें। मोदी को लेकर पूरे देश में उत्साह महानगर भाजपा की बैठक में भाजयुमो का संयोजक मंडल बनाया गया। इसमें राजेंद्र सिंह ढिल्लो, विपिन राणा, सचिन गुप्ता, संतोष सेमवाल हैं। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल ने की। संयोजक मंडल का गठन महानगर प्रभारी…

Read More

कानूनी जानकारी न होने पर नहीं मिलता है हक

लोहाघाट। जिला जज बीएस दुग्ताल के दिशा-निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विकलांग दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गीता चौहान ने कहा कि कानूनी जानकारी के अभाव में लोग अपने हकों का उपयोग नहीं कर पाते हैं, जबकि जिस क्षेत्र के लोग जागरूक होते हैं, वहां विकास की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। डीजीसी भाष्कर मुरारी के संचालन में हुई गोष्ठी में डीजीसी रमेश चंद्र उप्रेती, नामिका अधिवक्ता आलोक पांडेय, विजय राय ने लोगों को कानून की जानकारी…

Read More

सिडकुल में अब इंटर्नशिप भी नहीं

रुद्रपुर। मंदी के चलते सिडकुल पंतनगर की औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित होने से कई तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं। नई नौकरी की तो संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। सिडकुल की अधिकांश फैक्ट्री प्रबंधन ने प्रशिक्षित बेरोजगारों को इंटर्नशिप देने से भी हाथ खींच लिए हैं। इससे प्रशिक्षित बेरोजगार परेशान हैं। बता दें कि सिडकुल आने के बाद जिलेभर में व्यावसायिक पाठ्यक्रम कराने वाले शिक्षण संस्थानों की संख्या में इजाफा हुआ है। पास में सिडकुल होने से अभिभावक भी मोटी फीस देकर तकनीकी कोर्स इस आस…

Read More

बहुगुणा ने की 71 करोड़ की घोषणाएं

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मंगलवार को कोटद्वार में एक समारोह में बेस चिकित्सालय की आधारशिला रखते हुए कुल 71 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। घोषणाएं चतुराई से टाली इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की ओर से रखी गई 74 मांगों पर कार्रवाई का भरोसा तो दिया, मगर घोषणाएं चतुराई से टाल दी। कहा कि वह घोषणाओं पर नहीं, धरातल पर काम करने में विश्वास रखते हैं। कोटद्वार शीर्ष पर कोटद्वार जिले के निर्माण पर कहा कि जब भी राज्य में…

Read More

सरस्वती के ‘पुजारी’ को लक्ष्मी का ‘लालच’

उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में जाने से बच रहे शिक्षकों को प्रोत्साहन भत्ता देने की तैयार चल रही है। पर्वतीय जनपदों में अध्यापक स्थानांतरण से बेहतर निलंबन मान रहे हैं, जिससे विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं कि आखिर मास्टरों को कैसे भेजा जाए। विद्यालयी शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा के दौरान विभागीय सचिव को प्रोत्साहन भत्ता देना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 50 रहेगी एक शिक्षक की तैनाती होगी। प्रोत्साहन भत्ता शिक्षा मंत्री ने सीमांत क्षेत्रों…

Read More

नई तकनीकों का लाभ आम जनता तक पहुंचाना चुनौती

अल्मोड़ा। कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में जीआईएस और इसके अनुप्रयोग विषय पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित 21 दिन के पुनश्चर्या कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हो गया। समापन पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सेवा निधि के निदेशक डा. ललित पांडे ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधानों और नवीनतम तकनीकों का लाभ आम समाज तक पहुंचाना आज बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों और विद्वान वर्ग को समाज के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होने की जरूरत है। पद्मश्री पांडे ने जीआईएस तकनीक का लाभ आम जनता तक पहुंचाने…

Read More

दुनिया का सबसे भ्रष्टचारी देश है सोमालिया

दुनिया का सबसे भ्रष्टचारी देश है सोमालिया

लंदन: विश्व के लगभग करीब पौने दो सौ देशों में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार अफ्रीकी देश सोमालिया दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश है, जबकि डेनमार्क और न्यूजीलैंड की स्थिति सबसे बेहतर है। यह खुलासा जर्मनी में कार्यरत और वैश्विक स्तर पर भ्रष्टचार पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ट्रांसपैरेसी इंटरनेशनल के 177 देशों में कराए गए सर्वेक्षण में हुआ है। सर्वेक्षण में हजारों लोगों को शामिल किया गया। सर्वेक्षण में शामिल 70 फीसदी लोगों ने माना कि भ्रष्टाचार दुनिया के लिए सबसे गंभीर संकट है। सर्वेक्षण दल के प्रमुख…

Read More