प्रदेश सरकार के खिलाफ सीटू का हल्ला बोल

रोहड़ू। सीटू और हिमाचल किसान सभा इकाई ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रदेश सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजार में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगाें से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। हिमाचल किसान सभा संयोजक सुखदेव चौहान, सीटू क्षेत्रीय कमेटी महासचिव अजय दुल्टा ने बताया कि प्रदेश सरकार जनविरोधी निर्णय ले रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बद से बदतर हो गई है। स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के पद खाली…

Read More

स्टेडियम की नीलामी पर रोक

आनी (कुल्लू)। आनी की बखनाओं पंचायत स्थित राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम की नीलामी को प्रशासन ने रद कर दिया है। जिला पंचायत अधिकारी ने आदेश जारी कर नीलामी को रोकने के आदेश दिए हैं और कहा है कि एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर मैदान की नीलामी की जाए। उल्लेखनीय है कि एक से 31 दिसंबर तक एक माह के लिए इस मैदान मे हॉट बाजार लगता है। इसके लिए यहां प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के व्यापारी भी पहुंचे हैं। इस बार पंचायत ने एक ही व्यापारी…

Read More

8375 को मिलेगा कौशल विकास भत्ता

ऊना। प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शुरू की गई कौशल विकास भत्ता योजना के तहत ऊना जिले में 8375 युवाओं को इस वर्ष यह भत्ता मिलेगा। इनमें अब तक 1507 युवाओं के बैंक खाते में यह भत्ता राशि हस्तांतरित भी कर दी गई है और इस माह के अंत तक 598 युवाओं के खाते में यह भत्ता हस्तातंरित कर दिया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त दर्शन कालिया ने बुधवार को इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बचत भवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक…

Read More

मिड डे मील पर संकट के बादल

ऊना। प्राथमिक स्कूलों में मिड डे मील योजना पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। योजना को चलाए रखने के लिए शिक्षकों को अपनी जेबों से ही पैसे खर्च करने को मजबूर होना पड़ रहा है। महंगाई के दौर में हर खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन विभाग की ओर से मिड डे मील योजना के बजट में बदलाव नहीं किया गया है। मिड डे मील के लिए कुकिंग कास्ट मात्र तीन रुपये 34 पैसे प्रति छात्र मिलती है। इसी में ही शिक्षकों को अन्य राशन भी…

Read More

छात्रा की मौत मामले में आरोपी रिमांड पर

बंगाणा (ऊना)। हमीरपुर की डोडवीं निवासी बीटेक फाइनल की छात्रा पूनम की मौत मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी शम्मी ठाकुर को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश सुनाए हैं। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी शम्मी ठाकुर निवासी टौणी देवी को छह दिसंबर तक रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवती बंगाणा के भलेत कैसे पहुंची और उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर क्यों मजबूर होना पड़ा? यह सब आरोपी युवक से…

Read More

ट्रेन में चाय पिलाकर दिया लूट को अंजाम

मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर के एक अधेड़ को ऊना-दिल्ली-बरेली जाने वाली ट्रेन में चाय में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया गया। मैहतपुर के औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग में कार्यरत कर्मचारी सत्य नारायण (58) को हिमाचल एक्सप्रेस में लूटा गया। सत्य नारायण शनिवार को ऊना बरेली जाने वाली ट्रेन में रायमैहतपुर रेलवे स्टेशन से टिकट लेकर उसमें सवार हुआ था। वह हरियाणा के रेवाड़ी जिले में अपने गांव के लिए जा रहा था। गाड़ी में चाय पीने के बाद वह बेहोश हुआ। होश आने पर उसने खुद को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)…

Read More

39 पंचायतों के पूर्व सैनिकों को सम्मान

गगरेट (ऊना)। भाजपा मंडल की ओर से गगरेट में आयोजित एक कार्यक्रम में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसमें गगरेट विधानसभा क्षेत्र की 39 पंचायतों एवं दो नगर पंचायतों से आए सैकड़ाे पूर्व सैनिकों को सम्मान मिला। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के साथ मात्र वोट बैंक की राजनीति ही की है। सेना में कार्यरत नागरिकों एवं पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए कोई भी कार्य धरातल…

Read More

ऊना मे गरजे मिड-डे मील वर्कर

ऊना। जिले भर के स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। मंगलवार को इन कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जाहिर किया। मिड डे मील वर्कर्स संघ की अध्यक्ष बलविंद्र कौर की अध्यक्षता में निकाली गई इस रैली में सीटू, किसान सभा, एसएफआई, डीवाईएफआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। उन्होंने प्रदेश सरकार से मिड डे मील वर्करों, सहायकों, आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, वेतन वृद्धि देने, वर्करों को नियुक्ति पत्र…

Read More

चोरों ने तोड़े घर के ताले

ऊना। क्षेत्र के भदसाली में चोरों ने देर रात घर में सेंधमारी कर डाली। वारदात में चोरों ने सोने के आभूषणों सहित हजारों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की वारदात से समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भदसाली निवासी वरियाम सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है वह और उसके परिवार के सभी लोग जब बुधवार सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि उनके घर के एक…

Read More

एरियर का भुगतान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

पिथौरागढ़। उत्तराखंड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सरोज कार्की, जिला मंत्री देवकी कुंवर के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. यूएस अधिकारी से मिले शिष्टमंडल ने चार विकासखंडों में कार्यरत महिला हेल्थ वर्करों को वर्ष 1981 से 1995 तक के वेतन एरियर का भुगतान न होने पर रोष प्रकट करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इन लोगों ने बताया कि गंगोलीहाट, बेरीनाग, डीडीहाट और धारचूला की महिला स्वास्थ्य कमियों को सितंबर/अक्तूबर में एरियर का भुगतान किया जा चुका है लेकिन विण, मूनाकोट, कनालीछीना और मुनस्यारी…

Read More