मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के जखेड़ा गांव में एक आला सेवानिवृत्त अफसर के घर में चोरों ने सेंधमारी कर नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। डीएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने चोरी की घटना पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक जखेड़ा निवासी राजकुमार पुत्र नत्थूराम चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह परिवार सहित किसी शादी समारोह में शरीक होने गए थे। घर में किसी व्यक्ति के न होने की भनक लगते ही चोरों…
Read MoreYear: 2013
दर्जनों कामगारों को रोजी-रोटी के लाले
ऊना। गोंदपुर बुल्ला में एक पेपर मिल के मालिकों एवं प्रबंधन द्वारा अचानक उद्योग में उत्पादन बंद करने से दर्जनों कामगारों को रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। कई माह का वेतन भी कामगारों को नहीं मिला है। उद्योग में उत्पादन बंद होने तथा मालिकों के यहां से चले जाने के कारण कई वर्षों से पेपर मिल में काम करने वाले कामगार सड़क पर आ गए हैं। मिल के मालिकों और प्रबंधन द्वारा अचानक लिए गए इस निर्णय को लेकर कामगारों में रोष है। कामगारों ने वीरवार को जिला श्रम…
Read Moreबिना डाक्टर पीएचसी लठियाणी
लठियाणी (ऊना)। प्रदेश सरकार की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे खोखले ही साबित हो रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लठियाणी में पिछले कई दिनों से फार्मासिस्ट एवं एएमओ के सहारे चल रहा है। इस स्वास्थ्य केंद्र से डाक्टर के स्थानांतरण होने के बाद इस पद को नहीं भरा गया है। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक न होने के कारण क्षेत्र की चार पंचायताे के लोगाे को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। केंद्र में चिकित्सक न होने के कारण रोगियों को आपातकालीन सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। रोगियों…
Read MoreTimes Magazine में छाया दिल्ली गैंगरेप का मामला
वाशिंगटन: टाइम्स पत्रिका ने 2013 के शीर्ष 10 खबरों में भारत में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को भी स्थान दिया है। इसे सूची में नवें स्थान पर रखा गया है। अमेरिका की प्रभावशाली पत्रिका ने साल 2012 में दिल्ली में एक युवती के साथ हुई बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मद्देनजर देशव्यापी आंदोलन और प्रदर्शन का जिक्र करते हुए और त्वरित न्याय की जरूरत पर बल दिया है। पत्रिका में उल्लेख है, ‘घटना के छह में से चार अभियुक्तों को सितंबर महीने की सुनवाई में सजाए-मौत मुकर्रर…
Read Moreहरियाणा की चीनी औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए पहल
बीजिंग: चीन से निवेश की पुरजोर वकालत करते हुए हरियाणा ने प्रदेश में व्यापक सुविधाओं के साथ चीनी औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए बड़ी मात्रा में जमीन देने की पेशकश की है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस एस ढिल्लों की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां पांचवें चीन विदेशी निवेश मेले में एक सेमिनार आयोजित किया और चीन को एक वृहद औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए भूमि, बिजली और अन्य जरूरी आधारभूत ढांचे की पेशकश की। दिल्ली और महाराष्ट्र के साथ हरियाणा चीनी औद्योगिक पार्क की…
Read Moreपरवेज अशरफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश जारी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने अरबों रूपये के विकास कोष मामले में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ और अनेक अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आज आदेश दिया। चीफ जस्टिस इफ्तिखार चौधरी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने व्यवस्था दी कि पूर्व प्रधानमंत्री ने ‘‘अपनी पसंद’’ के लोगों को विकास कोष आबंटित करते हुए अपने अधिकारों का दुरूपयोग किया। अशरफ नीत पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सरकार ने अपने अंतिम दिनों में 52 अरब रूपयों की विकास योजनाएं स्वीकार की थी। सर्वोच्च न्यायालय ने फेडरल इन्वेस्टिगेशन…
Read Moreसंसद का शीतकालीन सत्र : पहले दिन बिना कार्यवाही सदन स्थगित
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन गुरुवार को दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सरगुजा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मुरारीलाल सिंह को श्रद्धांजलि दी, जिनका बुधवार को रायपुर में निधन हो गया। अध्यक्ष ने कहा,‘‘मुरारीलाल सिंह जनजातीयों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहे थे।’’ राज्यसभा में सभापति हामिद अंसारी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद मोहन सिंह, सपा के ही पूर्व सांसद रामनरेश कुशवाहा और भाजपा के दीनानाथ मिश्रा…
Read Moreनारायण साईं से सच उगलवाने के लिए करवाया जा सकता है नार्को टेस्ट
सूरत: नारायण साईं का नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग भी करवाया जाएगा। यौन शोषण के आरोपी नारायण साईं को आज सुबह हवाई जहाज से सूरत ले जाया गया है। यहां उन्हें अदालत के सामने पेश किया जाना है। साईं पर सूरत की दो बहनों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। सूरत पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना का कहना है कि जरूरत पड़ी तो साईं का नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग भी करवाया जाएगा। इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने स्वयंभू संत आसाराम के बेटे नारायण साईं को बुधवार को…
Read Moreएक्जिट पोल में बीजेपी की जीत के अनुमान से सेंसेक्स में जबरदस्त तेजी
नई दिल्ली: रायशुमारी में राज्य विधानसभाओं के चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के अनुमान के बीच कोषों की भारी लिवाली के मद्देनजर बंबई स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक आज शुरूआती कारोबार में 439 अंक चढ़कर 21,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। सूचकांक में पिछले दो सत्रों में 189.30 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी । आज के कारोबार में सेंसेक्स 439.55 अंक या 2.12 प्रतिशत चढ़ गया 21,000 के स्तर को पार कर 21,148.26 पर पहुंच गया।इधर नैशनल स्टाक एक्सचेंज को सूचकांक निफ्टी भी 121.90 अंक या 1.98…
Read Moreचायवाला भी बन सकता है प्रधानमंत्री : दिग्विजय
नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी के मुखर आलोचक माने जाने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज अप्रत्याशित टिप्पणी करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री अपनी ‘उन्मादी’ विचारधारा से हट रहे हैं और एक चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। भाजपा ने अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी के लिए की गयी इस टिप्पणी को हाथों हाथ लेते हुए इसका स्वागत किया। सिंह ने कहा कि वह इस बात का स्वागत करते हैं कि मोदी धीरे धीरे अपनी उन्मादी विचारधारा से हट रहे हैं और अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा…
Read More