जाहू में टूटे दो दुकानों के ताले

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के अंतर्गत जाहू कस्बे में बुधवार रात शातिरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ डाले। शातिर करीब 40 हजार रुपये की नकदी ले उड़े हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर डॉग स्कवायड़ के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राम सिंह की जाहू कस्बे में टेली केयर सेंटर और मनियारी की दुकान है। दुकान का ताला तोड़ शातिरों ने करीब 23 हजार रुपये के हार और तीन हजार रुपये की नकदी उड़ा ली है। नीलम कुमारी की…

Read More

हैलीकाप्टर की राह में बाधा बनी तारें हटेंगी

ददाहू (सिरमौर)। मुख्यमंत्री के उड़न खटोले को उतरने में बाधा बन रही बिजली की तारों को हटाने के लिए बिजली बोर्ड ने कसरत शुरू कर दी है। ददाहू में गिरी और जलाल नदी के तट पर बने अस्थायी हैलीपेड से बिजली की तारों को हटाने के लिए अधिकारियों को आदेश मिल चुके हैं। तारों को हटाने और दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए विभाग के अधिकारी प्लान तैयार करने में जुट गए हैं। ददाहू में हैलीपेड के निकट से करीब 400 मीटर लंबी तारों को हटाए जाने की योजना…

Read More

कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शीतकालीन सत्र की तैयारी में विभागाध्यक्षों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग में गैर शिक्षक कर्मचारियों, निदेशालयों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी जिला उपनिदेशकों, कॉलेजों के प्रिंसिपलों से लेकर स्कूलों के मुखियों की छुट्टियां बंद कर दी हैं। इन्हें अवकाश महज आपात स्थिति में ही निदेशक की मंजूरी के बाद मिल सकेंगे। इसके लिए जिला निदेशक की ओर से छुट्टियां नहीं दी जा सकेंगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में भी कार्यालयों में तैनात स्टाफ से लेकर अन्य सभी फील्ड…

Read More

हाईकोर्ट से एचपीसीए पदाधिकारियों को राहत

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एचपीसीए के तीन पदाधिकारियों को कथित धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तारी से पहले अंतरिम राहत दी है। न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी ने प्रेम ठाकुर, अत्तर सिंह और सुरेंद्र ठाकुर को अंतरिम राहत देते हुए जांच अधिकारी को आदेश दिए कि वह इन सभी प्रार्थियों को इन आरोपों में गिरफ्तार करने से पहले एक सप्ताह का नोटिस जारी करें। अदालत ने एचपीसीए के एक अन्य पदाधिकारी संजय शर्मा को भी अंतरिम जमानत दी है, हालांकि अदालत ने संजय शर्मा…

Read More

कैबिनेट में मंत्रियों के मोबाइल पर प्रतिबंध

शिमला। क्या राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री सरकार की सूचनाएं लीक कर रहे हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि मुख्य सचिव पी. मित्रा ने एक सर्कुलर जारी कर मंत्रियों से अपील की है कि वे कैबिनेट की बैठकों में मोबाइल फोन न लाएं। सर्कुलर वीरवार को कैबिनेट बैठक से ठीक पहले जारी हुआ। इसमें कहा गया है कि जब भी मंत्रिमंडल की बैठक हो, सभी मंत्री बिना मोबाइल फोन के इसमें आएं। कैबिनेट में शामिल होने वाले शीर्ष अफसरों पर भी यह प्रतिबंध स्वत: लागू हो गया है।…

Read More

संदेहास्पद अफसरों पर कार्रवाई करे सरकार : सुक्खू

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह से मांग की है कि प्रदेश सरकार संदेहास्पद अधिकारियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करे और ऐसे अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील पदाें से शीघ्र स्थानांतरित किया जाना चाहिए। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में जनता को स्वच्छ प्रशासन देने का वादा किया था और प्रदेश सरकार ने पहले ही पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच शुरू कर दी है। पार्टी…

Read More

साहब आए नहीं, कर्मचारी सेंक रहे धूप

शिमला। कमला नेहरू अस्पताल टीम ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय का जायजा लिया। सुबह के पौने बारह बज रहे हैं और हम खड़े हैं सुगम केंद्र के ऊपर वाले फ्लोर पर। हमारी मुलाकात पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त राजेंद्र कुमार से हुई। राजेंद्र जी शोघी के आनंदपुर के पटयूड़ गांव से आए हैं। बात शुरू हुई तो इन्होंने बताया कि पिछले दो दिन से आधार कार्ड की पूछताछ के लिए आ रहे हैं। पहले संतोषजनक जवाब नहीं मिला और आज सूचना पट्ट पर ‘आधार कार्ड चार दिन नहीं बनेगा’ की सूचना…

Read More

डाक्टर शिविर में, मरीज बेहाल

शिमला। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में वीरवार को आर्थो का एक भी डाक्टर नहीं मिला। रेडियोलॉजिस्ट के तबादले की वजह से छह महीने से अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो रहे। अस्पताल के लिए 300 बिस्तर मंजूर हैं जबकि अभी केवल 125 ही बिस्तर लगाए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर यहां एक बिस्तर पर दो से तीन मरीज भर्ती करने पड़ते हैं। गायनी में भी डाक्टरों की कमी से लंबी कतारें लगना आम है। यहां केवल एक ही डाक्टर सैकड़ों मरीजों की जांच कर रही हैं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक…

Read More

शिमला में होगा आयोग अध्यक्षों का सम्मेलन

शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर ने वीरवार को नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. डीपी अग्रवाल से भेंट की। उनसे प्रदेश लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली के संबंध में विचार-विमर्श किया। उन्होंने राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के वार्षिक सम्मेलन को शिमला में आयोजित करवाने का प्रस्ताव रखा। प्रो. अग्रवाल ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा कि संघ लोक सेवा आयोग सम्मेलन के निर्णय के संबंध में विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोगों को अवगत करवाएगा। इस दौरान हिमाचल…

Read More

सोन खड्ड में सोना है या नहीं

शिमला। सोन खड्ड में सोना है या नहीं, इस संबंध में पूर्व परिवहन मंत्री एवं धर्मपुर के भाजपा विधायक महेंद्र सिंह के इस सवाल से राज्य उद्योग निदेशालय के अधिकारी उलझन में हैं। वे इस पर खूब माथापच्ची कर रहे हैं। निदेशालय का भूविज्ञान प्रकोष्ठ इस बारे में सवाल बना रहा है। उन्नाव में शोभन सरकार की सोने की भविष्यवाणी की घटना अभी ठंडी हुई ही है कि अब हिमाचल केसरकारी गलियारों में इस सवाल के पूछे जाने की खूब चर्चा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर…

Read More