उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव उत्तरकाशी में बरसों से बस अड्डा निर्माण की मांग चल रही है, लेकिन परिणाम सिफर है। बस अड्डा न बनने से वाहन सड़कों पर आड़े-तरछे खड़े हो रहे हैं। इससे न केवल जाम लग रहा है, बल्कि पैदल चलने वाले राहगीराें को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरकाशी में वाहनों की तादाद तो बढ़ती जा रही है, लेकिन इन्हें पार्क करने लिए आज तक स्थायी बस अड्डे का निर्माण नहीं हो पाया है। नगरवासी बरसों से शासन-प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से…
Read MoreYear: 2013
जल संस्थान की क्षतिग्रस्त 56 योजनाएं नहीं हुईं दुरुस्त
अल्मोड़ा। आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए सरकार ने भारी भरकम बजट उपलब्ध कराने का दावा तो किया था, लेकिन छह माह बाद भी जल संस्थान की 56 योजनाएं दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। हालांकि विभाग ने इन योजनाओं को कामचलाऊ बना रखा है। कामचलाऊ योजनाओं में खराबी आने से पानी आपूर्ति प्रभावित होती रहती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। लोगों में विभाग और शासन के खिलाफ आक्रोश है। जल संस्थान अल्मोड़ा डिवीजन पर शहर के अलावा लमगड़ा, धौलादेवी, हवालबाग,…
Read Moreपूर्व सैनिकों के लिए खुले पॉलीक्लीनिक
बागेश्वर। जिले में पूर्व सैनिकों के लिए अंशदायी स्वास्थ्य योजना (एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूट्री हेल्थ स्कीम) में अभी तक पॉलीक्लीनिक नहीं खुला सका है। पूर्व सैनिकों को इसके लिए अल्मोड़ा जाना पड़ता है। बागेश्वर जिले के 15 हजार पूर्व सैनिक और उनके परिजन इस सुविधा से वंचित हैं। पूर्व सैनिकों का कहना है कि पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के लिए बागेश्वर के पूर्व सैनिकों से अंशदान की राशि ले ली गई है। इस वक्त तक पूरे क्षेत्र का पॉलीक्लीनिक अल्मोड़ा में है। बागेश्वर वासियों को इसका लाभ नहीं मिल पाता…
Read Moreएटीएम कार्ड बदलने वाले पुलिस पकड़ से दूर
रुद्रप्रयाग। जिले में एटीएम से धोखाधड़ी कर लोगाें को चूना लगाने वालाे तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। पिछले डेढ़ साल में एटीएम कार्ड चुराकर या बदलक रुपये हड़पने की लगभग आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। इन मामलों में अज्ञात लोगाे के खिलाफ धोखाधड़ी और लूट की रिपोर्ट दर्ज करने से आगे पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। गत दो दिसंबर को एटीएम कार्ड बदलकर खातेधारक की तनख्वाह निकालने का मामला नया नहीं है। कार्ड बदलकर खातेधारकों को चपत लगाने वाले लोग पिछले दो-तीन साल से सक्रिय हैं।…
Read Moreविजयनगर में आज अवरुद्ध रहेगा हाईवे
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रशासन की ओर से विजयनगर मेें भवन के अवशेष गिराने के कारण शुक्रवार को दिनभर यातायात अवरुद्ध रहेगा। इसके तहत प्रशासन की ओर से बांसवाड़ा और रुद्रप्रयाग से रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया है। आपदा से विजयनगर और पुराना देवल में कई भवन ध्वस्त हो गए थे, जबकि कुछ भवनों के अवशेष पहाड़ियों पर अटके हैं। भवनों के अवशेष नीचे सड़क में आने-जाने वाले लोगोें के लिए खतरा बने हुए हैं। इसे देखते हुए एसडीएम कोर्ट ने पिछले दिनों भवनों के अवशेष ध्वस्तीकरण…
Read Moreनर्सिंग होम पर आयकर का छापा
आयकर विभाग ने संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए शहर के जनजीवन व मातृ छाया नर्सिंग होम पर छापा मारा। दोनों नर्सिंग होम के कंप्यूटर व दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। आयकर के छापे से शहर के अन्य नर्सिंग होम में हड़कंप की स्थिति रही। देर शाम तक टीम की कार्रवाई जारी रही। बृहस्पतिवार को इनकम टैक्स विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर एमएन मिनास के नेतृत्व में हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की की टीम प्रेम नगर आश्रम, न्यू हरिद्वार कालोनी स्थित मातृ छाया नर्सिंग होम पहुंची। टीम ने अस्पताल के दस्तावेज खंगालना…
Read Moreगुस्से में गन्ना किसान
रुड़की। घोषित गन्ना मूल्य पर किसान गुस्से में हैं। मंगलौर में हाईवे जाम करने के साथ ही लक्सर में किसानों ने तालाबंदी कर गन्ना समिति के विशेष सचिव को कई घंटे बंधक बनाए रखा। रुड़की एसडीएम कार्यालय पर बेमियादी धरने पर बैठे किसानों ने भी गन्ने की होली जलाकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। किसानों ने दो टूक कहा कि घोषित मूल्य (285 रुपये प्रति क्विंटल) किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होेगा। किसान इस दाम पर गन्ने की आपूर्ति नहीं करेंगे। यूपी के साथ उत्तराखंड के किसानों ने…
Read Moreखेलते-खेलते छत से गिरा मासूम, मौत
सलौणी (हमीरपुर)। क्षेत्र के क रेर में बुधवार देर शाम एक बच्चे की छत से गिर कर मौत हो गई। बच्चा छत पर खेल रहा था। गिरने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक की लहर है। परिजन साढ़े चार वर्षीय मासूस से बिछड़ने की घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। करेर निवासी राज कुमार का बेटा शुभम अपनी बहन, अन्य बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रहा था…
Read Moreसीटू का सरकार के खिलाफ हल्ला
हमीरपुर। सीटू ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। मंगलवार को विभिन्न मांगों और सरकार की नीतियों की खिलाफत करते हुए शहर में विरोध रैली निकाली। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरना प्रदर्शन में एसएफआई, नौजवान सभा और महिला समिति कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू राज्य महासचिव डा. कश्मीर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता को डिपुओं में सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। राशन के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कभी…
Read Moreहमीरपुर में दिखेगी राज्यों की संस्कृति
हमीरपुर। हमीरपुर में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। सात जनवरी को नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके) के सौजन्य से पांच दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें पंजाब, हरियाणा, असम, बिहार, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर के करीब डेढ़ सौ युवा अपने-अपने राज्यों की संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त बलबीर ठाकुर ने वीरवार को राष्ट्रीय एकीकरण शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने बताया कि आठ वर्ष बाद राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रांतों की संस्कृति…
Read More