फिल्मी स्टाइल में कैश लूटा

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक नगर बद्दी की साथ सटे हरियाणा में दिनदहाडे़ लूट ने तीन राज्यों की पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस वारदात से बीबीएन के उद्यमियों को चिंता बढ़ गई हैं। उद्यमियों का कहना है कि बद्दी को चंडीगढ़ से जोड़ने वाले इस बद्दी-सिसवां मार्ग को वह अक्सर प्रयोग करते हैं और अगर दिन में ही ऐसी घटनाएं होती हैं तो रात को स्थिति और खराब हो सकती है। सोमवार को जिस प्रकार लुटेरों ने बरोटीवाला के एटीएम में कैश डालने के लिए आ रही कैश डिलीवरी वैन…

Read More

नालागढ़ व बद्दी में बनेगी सीवरेज

नालागढ़ व बद्दी में बनेगी सीवरेज नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के बद्दी और नालागढ़ शहर में अब जल्द ही सीवरेज व्यवस्था मुहैया होगी। बीबीएन के बड़े शहरों बद्दी और नालागढ़ में सीवरेज सुविधा मुहैया करवाने के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया करवा दी है। इसमें नालागढ़ में 16.37 करोड़ और बद्दी में 33.34 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। यह सीवरेज वर्ष 2045 की जनसंख्या के लिहाज से बनाई जाएगी, जिससे दोनों शहरों की सुंदरता बनी रहे, वहीं मल निकासी सही ढंग से हो सके।…

Read More

बिजली कट लगने से ग्रामीण परेशान

शिलाई (सिरमौर)। हरिपुरधार क्षेत्र में बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे अघोषित कटों से क्षेत्र के लोगों में बोर्ड के प्रति रोष है। आवश्यक समय में बिजली के कट लगाए जाने से जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है वहीं ठंडे के मौसम में लोगों को कई परेशानियां उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अघोषित कट बंद न हुए तो ग्रामीण बिजली बोर्ड के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीण मामले की शिकायत शिलाई प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री से भी करेंगे। बिजली बोर्ड उपमंडल पनोग के…

Read More

हर विभाग में होगी लिटिगेशन कमेटी

शिमला। हिमाचल में हर विभाग को कानूनी विवादों की निगरानी और विभागों में बढ़ रहे विवादों के लिए लिटिगेशन कमेटी का गठन करना होगा। राज्य सरकार की ओर से सभी विभागों को इसकी कमेटियां बनाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार की ओर से लिटिगेशन पॉलिसी का निर्माण किया जाना है। इसके तहत ही हर विभाग, निगम और बोर्डों में इन कमेटियों का गठन किया जाना है। इन कमेटियों को विभागों में बढ़ रहे कानूनी विवादों को कम करने के लिए कोर्ट जाने से पहले ही विवादों को…

Read More

न टिकट मिलेगा न बकाया, जो मर्जी कर लो’

शिमला। ‘न टिकट मिलेगा न बकाया, जो मर्जी कर लो’। शहर की एक प्राइवेट बस में सफर कर रहे यात्री को उस समय यह जवाब मिला, जब उसने कंडक्टर से बकाया वापस मांगा। संजौली से वाया छोटा शिमला ओल्ड बस स्टैंड की ओर आ रही प्राइवेट बस एचपी-64-2673 में यह वाक्या पेश आया। संजौली से बस में सवार यात्री ने कंडक्टर को 10 रुपये देते हुए टॉलैंड का टिकट मांगा। कंडक्टर ने न तो बकाया लौटाया न ही टिकट दिया। टॉलैंड में बस से उतरते हुए यात्री ने जब कंडक्टर…

Read More

जमा एक की छात्रा से बलात्कार

सरकाघाट (मंडी)। सोलह वर्षीय एक नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग जमा एक की छात्रा है। आरोप है कि छात्रा को उसी के गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार छात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में जमा एक कक्षा में पढ़ती है। गत रोज सन्नी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी…

Read More

सुंदरनगर में सात घंटे गुल रही बत्ती

सुंदरनगर (मंडी)। सर्दी बढ़ने के साथ ही सुंदरनगर में बिजली की आंख मिचौनी आरंभ हो गई है। बिजली की मांग बढ़ने से बोर्ड के ट्रांसफार्मरों का जलने का सिलसिला भी आरंभ हो गया है। सोमवार को भोजपुर स्थित एक ट्रांसफार्मर के जलने से दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली गुल रही। इस कारण अन्य क्षेत्रों में भी शाम के पांच बजे से सात बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्दियों के मौसम में विभाग द्वारा…

Read More

लिपिकों ने मांगा टाइम स्केल

स्वारघाट (बिलासपुर)। अराजपत्रित कर्मचारी संघ खंड स्वारघाट इकाई ने लोक निर्माण विभाग के तहत दशम वृत में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 4-9-14 का टाइम स्केल नहीं देने पर रोष प्रकट किया है। संघ का कहना है कि जब कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को यह लाभ प्रदान किया गया है जोकि तृतीय श्रेणी कर्मचारियों से भेदभाव को दर्शाता है। अराजपत्रित कर्मचारी संघ खंड स्वारघाट इकाई की बैठक का आयोजन स्वारघाट में किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ प्रधान रूपलाल ठाकुर ने की। लोक निर्माण विभाग के तहत दशम वृत्त में कार्यरत…

Read More

जमीन हड़पी, चेकों पर भी सवाल

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के तरेला में निर्माणाधीन विद्युत परियोजना के प्रभावित बौंदेड़ी वार्ड के जिला परिषद सदस्य भाग सिंह की अगुवाई में तहसीलदार से मिले। उन्होंने तहसीलदार को परियोजना प्रभावितों की दिक्कतें बताईं। उन्होंने बताया कि कंपनी ने ग्राम पंचायत गुईंला के गांव चुंढोलू के ग्रामीणों की जमीन हड़प ली है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से प्रोजेक्ट के लिए जो जमीन बेची गई थी, उसकी प्रशासन की ओर से निशानदेही नहीं की गई और कंपनी को जितनी जमीन दी थी उससे क हीं ज्यादा जमीन पर कब्जा…

Read More

कार्यशाला-चालक कक्ष बनाया जाए

भरमौर (चंबा)। चालक परिचालक महासंघ की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भरमौर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान महान सिंह चौहान ने की। बैठक में चालक परिचालकाें की लगभग 20 समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें से 11 समस्यओं को लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जितेंद्र धीमान के समक्ष रखा गया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा। संघ के प्रधान महान सिंह चौहान ने बताया कि मंडल भरमौर में कार्यशाला व चालक क क्ष बनाया जाए। उन्होंने सरकारी वाहन…

Read More