नूरपुर (कांगड़ा)। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के बाद अब एचपीसीए के नूरपुर में प्रस्तावित स्टेडियम की जमीन लीज पर देने के मामले की जांच विजिलेंस को सौंपने से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले एचपीसीए के धर्मशाला स्टेडियम की विजिलेंस जांच में लोनिवि के दो तत्कालीन अधिकारियों की गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। यही नहीं एचपीसीए के कुछ पदाधिकारियों ने अग्रिम जमानतें तक ले रखी हैं। अब नूरपुर स्टेडियम की फाइल विजिलेंस को सौंपने के बाद खेल विभाग और लोनिवि के अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। पूर्व…
Read MoreYear: 2013
पति ने प्रेमी के सुपुर्द की पत्नी
जयसिंहपुर/पालमपुर (कांगड़ा)। तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना, चाहे मुझे पड़े सारा जग छोड़ना..नागिन फिल्म का यह गाना फिल्मी परदे पर तो सबने सुना होगा, लेकिन रील लाइफ के इस गाने की कहानी जयसिंहपुर में रीयल लाइफ में बदल गई। जब पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। बाकायदा इसका सबके सामने शपथ पत्र में समझौता भी हो गया। जानकारी के मुताबिक जयसिंहपुर क्षेत्र में एक लड़की की इसी साल शादी हुई थी, लेकिन लड़की किसी और लड़के से प्रेम करती थी और परिजनों ने लड़की की…
Read Moreतिब्बती महिलाओं के लिए मांगे अधिकार
मैकलोेेडगंज। तिब्बती महिला संस्था ने संयुक्त राष्ट्र से तिब्बत में मानवाधिकारों से वंचित तिब्बतियों की वास्तविकता से रूबरू होने का आग्रह किया है। संस्था की प्रेस अधिकारी तेंजिन डिकई ने बताया की विश्व मानवाधिकार दिवस पर तिब्बती महिला संस्था के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार संबंधी उच्च आयुक्त को अपील पत्र भेजकर तिब्बत में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में जानकारी जुटाने की गुहार लगाई हैं। 12 से 19 दिसंबर के बीच संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञाें का एक समूह चीन में अपनी पहली यात्रा के दौरान तिब्बत…
Read Moreचोरी के दोषियों को तीन-तीन साल की कैद
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के तहत राजा का तालाब और रैहन में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को नूरपुर की अदालत ने दोषी करार देते हुए तीन-तीन साल की कड़ी कैद और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नूरपुर संदीप सिहाग की अदालत ने बुधवार को चोरी के अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को सजा सुनाते हुए साफ किया कि जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों को छह-छह माह की अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी पड़ेगी। सहायक जिला…
Read Moreडंडों और दराट से दो पर हमला
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत कबाड़ी में तीन व्यक्तियों ने डंडों और दराट से हमला करके दो व्यक्तियों को घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिस्त्री का काम करने वाला कबाड़ी निवासी रंजीत कुमार वीरता गांव से अपना काम करके रात आठ बजे अपने घर पहुंचा तो आंगन के बाहर तीन व्यक्तियों ने पहले तो उसकी डंडाें से पिटाई कर दी, बाद में उस पर दराट से हमला करने की कोशिश की। नगरोटा बगवां पुलिस थाना में लिखाई…
Read Moreपत्थरों से पीट-पीटकर दोस्त की हत्या
बंजार (कुल्लू)। दो दोस्तों के बीच जाम छलकाने के बाद हुई कहासुनी एक की जान पर भारी पड़ गई। गुस्से में आकर एक दोस्त ने पत्थरों से पीट-पीटकर दूसरे की जान ले ली। बंजार में मंगलवार रात को रामू (37) और उसके दोस्त शेर सिंह (30) ने रामू के अस्थाई निवास पर पहले इकट्ठा बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी बीच शेर सिंह निवासी वरड़ा ने तैश में आकर रामू के सिर पर पत्थर से कई वार कर दिए। इससे उसकी मौके…
Read Moreबनाना रेस में अंकिश ने मारी बाजी
कुल्लू। बचपन प्ले स्कूल शमशी में स्पोर्ट्स डे धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इसमें कांगरो रेस, दौड़, फरॉग रेस, एक टांग रेस, साइकिल रेस, बनाना रेस, जलेबी रेस, लेमन स्पून, हॉपिंग रेस आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कांगरो रेस में वरधान प्रथम, शरभ दूसरे और श्रेय तीसरे स्थान पर रहे। दौड़ में अवानी प्रथम, अराध्या दूसरे और गरवित तीसरे स्थान पर रहे। मेंढक रेस में रोहित प्रथम, अंश दूसरे और कव्यांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। एक टांग रेस में उमैर प्रथम,…
Read Moreलोस चुनाव में प्रतिभा को टिकट देने की वकालत
मनाली। मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट देने की वकालत की। प्रीणी गांव में मनाली विधानसभा कांग्रेस की मासिक बैठक में सभी कांग्रेस पदाधिकारियों तथा पदाधिकारियों ने एक स्वर में प्रतिभा सिंह को आगामी चुनाव में टिकट देने का प्रस्ताव मनाली विधानसभा अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में पारित कर प्रदेश कार्यकारिणी और कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया है। मनाली विधानसभा कांग्रेस के महासचिव हीरा लाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार का एक…
Read Moreपर्यटन विकास को बनाई विजन डाक्यूमेंटरी
पलचान (मनाली)। पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से बुधवार को प्रदेश के मीडिया के साथ घाटी तथा प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पर्यटन विषय पर हुई संगोष्ठी में एक विजन डाक्यूमेंट्री को भी तैयार किया गया। इसे सरकार के समक्ष पेश किया जाएगा। संगोष्ठी में खास कर प्रदेश के पर्यटन के विकास पर क्या किया जा सकता है, इस पर गंभीरता से मंथन किया गया। हिमाचल प्रदेश जर्नलिस्ट यूनियन की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय संगोष्ठी में शामिल वक्ताओं…
Read Moreसिंगापुर में 3 और भारतीयों पर हिंसा का आरोप, सैकड़ों कामगारों से पूछताछ
सिंगापुर: सिंगापुर में पिछले 40 साल में हुए सबसे भीषण दंगों के सिलसिले में तीन और भारतीयों को आज आरोपी बनाया गया। इससे पहले कल दंगों को लेकर 24 अन्य भारतीयों को हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने करीब 4,000 प्रवासी कामगारों से पूछताछ की है। राजेन्द्रन रंजन (22), मूर्ति कबिलदेव (24) और सत्यमूर्ति शिवरमण (36) को आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया। उन्हें 18 जनवरी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आज बताया कि रविवार को सिंगापुर के लिटिल इंडिया इलाके में हुए…
Read More