पानी कम, मिट्टी ज्यादा

ऊना। ऊना शहर में मटमैले पानी की सप्लाई के कारण लोगाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने पर बाल्टी में ढेर सारी मिट्टी भी आ रही है। नलों के मटमैला पानी उगलने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि उनके घरों में लगे वाटर प्यूरीफायर भी चॉक हो गए हैं। इससे लोगों का हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। पेयजल सप्लाई में खामी के चलते हजारों रुपये का नुकसान झेल रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि वे विभाग के खिलाफ सड़कों पर…

Read More

बाथू का अमित बना लेफ्टिनेंट

टाहलीवाल (ऊना)। हरोली क्षेत्र के बाथू गांव का अमित राणा एनडीए की चार वर्ष की शिक्षा एवं प्रशिक्षण पूरा करने के बाद लेफ्टिनेंट बन गया है। आईएमए देहरादून के प्रबंधन ने बीते दिन अमित राणा के पिता दिलदार सिंह को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। प्रबंधन ने 14 दिसंबर को देहरादून में होने वाली पासिंग परेड के लिए अमित राणा के परिजनों को भी आमंत्रित किया है। आईएमए देहरादून से इस आशय का पत्र मिलते ही अमित के घर में खुशियों का माहौल है। अमित के दादा कुलदीप सिंह…

Read More

दुराचारी को 10 वर्ष का कठोर कारावास

ऊना। विख्यात धार्मिक स्थल पीर निगाह में आठ वर्षीय बालिका का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुराचार की वारदात में न्यायालय ने आरोपी युवक को दोषी करार देते हुए दस वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतन सिंह ठाकुर ने बालिका के अपहरण और दुराचार के दोषी मुकेश कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी नकोदर जिला जालंधर पंजाब के खिलाफ उक्त सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी एनसी घई ने बताया कि दोषी को भादंसं की धारा 366 के तहत पांच वर्ष कठोर कारावास और 10…

Read More

.अपने आदमी है इनका ध्यान रखना

रामपुर बुशहर। यहां के चौधरी अड्डे और पुराने बस अड्डे के मध्यम रेहड़ी फहड़ी लगा कर कारोबार करने वाले प्रवासी और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले लोग पुलिस के लिए सर दर्द बने हुए है। पुलिस चाह कर भी उक्त लोगों पर कार्यवाई नहीं कर पा रही है। क्योंकि कुछ मझौले स्तर के नेता अपने वोट बैंक को बचाने के लिए प्रवासी रेहड़ी फहड़ी वालों को शरण दिए हुए है। क्योंकि यहां कारोबार कर रहे है लगभग सभी प्रवासियों को वोट देने का अधिकार है। कुछ अधिकारी बताते…

Read More

रसोई गैस न मिलने पर चक्का जाम

नेरवा। नेरवा में रसोई गैस की सप्लाई न पहुंचने पर गुस्साए उपभोक्ताओं ने वीरवार को चक्का जाम किया है। दोपहर बाद तक रसोई गैस के इंतजार में खड़े लोगों को जब सप्लाई न पहुंचने की सूचना मिली तो वे भड़क उठे हैं। लोगों ने करीब पौने घंटे तक रास्ता रोक कर प्रशासन और खाद्य आपूर्ति निगम के खिलाफ नारेबाजी की । पुलिस की मध्यस्थता के बाद मामला शुक्रवार तक के लिए शांत हुआ है। जानकारी के अनुसार नेरवा के लिए सुबह चौपाल गैस एजेंसी से सिलेंडर की गाड़ी रवाना हुई…

Read More

मुशर्रफ के खिलाफ मामला शुरू करने के लिए याचिका दायर

मुशर्रफ के खिलाफ मामला शुरू करने के लिए याचिका दायर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने आज एक विशेष अदालत से कहा कि पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ घोर राष्ट्रद्रोह का मामला शुरू किया जाए। सरकार ने तीन न्यायाधीशों वाली अदालत के रजिस्ट्रार कार्यालय में याचिका दी। इसमें मुशर्रफ के खिलाफ 2007 में आपातकाल लगाने को लेकर सुनवाई की मांग की गई है। पाकिस्तान में सैन्य दखल का पुराना इतिहास रहा है, लेकिन यह पहली बार है कि किसी पूर्व जनरल के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हाल ही में मुशर्रफ के खिलाफ मामला चलाने…

Read More

रामदेव की बढी़ मुसीबतें, ट्रस्ट के खिलाफ 11 और मामले दर्ज

रामदेव की बढी़ मुसीबतें, ट्रस्ट के खिलाफ 11 और मामले दर्ज

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के खिलाफ स्टांप शुल्क चोरी के 11 और मामले दर्ज किये हैं। इन ताजा मामलों के बाद पिछले एक महीने के दौरान रामदेव के विभिन्न ट्रस्टों के ख़्िालाफ भूमि कानून उल्लंघन के कुल दर्ज मामलों की संख्या 96 हो गयी है। हरिद्वार की जिलाधिकारी निधि पांडे ने बताया कि ताजा दर्ज किये गये स्टांप शुल्क चोरी के सभी 11 मामले आठ या उससे ज्यादा साल पुराने हैं। उन्होंने बताया कि रामदेव के विभिन्न ट्रस्टों के खिलाफ दर्ज किये गये ज्यादातर…

Read More

एशेज पर कब्जा जमाने के लिए उतरेगा आस्ट्रेलिया

एशेज पर कब्जा जमाने के लिए उतरेगा आस्ट्रेलिया

पर्थ : पहले 2 मैचों में बड़ी जीत से उत्साहित आस्ट्रेलिया अपनी आक्रामकता और जज्बे को बरकरार रखकर इंगलैंड के खिलाफ कल से यहां शुरू होने वाले तीसरे टैस्ट क्रिकेट मैच में जीत दर्ज करके फिर से एशेज अपने नाम करने की कोशिश करेगा। आस्ट्रेलियाई टीम ने इंगलैंड में 3-0 से हार के बाद वर्तमान शृंखला में हिस्सा लिया लेकिन तेज गेंदबाज मिशेल जानसन की अगुवाई में उसकी टीम ने बेहतरीन वापसी करके ब्रिसबेन और एडिलेड में बड़ी जीत दर्ज कर खुद को एशेज हासिल करने के करीब पहुंचा दिया। अपनी…

Read More

कांग्रेस की हार राहुल गांधी की हार’

कांग्रेस की हार राहुल गांधी की हार’

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चार राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की हार को राहुल गांधी की हार कहा है। सिंह ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है और इस जीत के लिए जनता को बधाई देते हैं। सिंह ने कहा कि चारों राज्यों में कांग्रेस की हार हुई है और यह हार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की हार है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी जब चुनाव प्रचार के लिए आए थे तब उन्होंने…

Read More

विराट ने ताज गंवाया, डीविलियर्स बने नंबर-1

विराट ने ताज गंवाया, डीविलियर्स बने नंबर-1

नई दिल्ली : भारत के विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण आई.सी.सी. की ताजा वनडे रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया है। दक्षिण अफ्रीका के ए.बी. डीविलियर्स एक बार फिर से नंबर-1 बन गए हैं। विराट इस सीरीज में 3 मैचों की 2 पारियों में मात्र 31 रन बना पाए। सीरीज का तीसरा मैच बुधवार को बारिश के कारण रद्द रहा था और भारत को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। विराट के रेटिंग अंक 859 हैं और वह…

Read More