गुजरात के नर्मदा डैम के पास बनने बाली ‘स्टेच्यु ऑफ यूनिटी’ के लिए उत्तराखंड की मिट्टी ली गई है। इसके लिए हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, काशीपुर और हल्द्वानी की मिट्टी ली गई है। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट के बैनर तले 15 दिसंबर को लौह पुरुष की पुण्य तिथि पर देश में 565 स्थानों पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लौह पुरुष ने आजादी के बाद 565 रियासतों को जोड़ा था। दौड़ का कार्यक्रम उसी बात का प्रतीक है। पढ़ें, आर्मी लेफ्टिनेंट…
Read MoreYear: 2013
16 परिवारों को नहीं मिले अभी तक भूखंड
नई टिहरी। टिहरी बांध विस्थापित असेना के अनुसूचित जाति के 16 परिवारों को वर्ष 2002 से आवासीय भूखंड नहीं मिल पाए हैं। वर्षों तक पुनर्वास निदेशालय के चक्कर काटने के बाद ग्रामीण थकहार कर ग्रेवासं सेल में गए, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। टिहरी बांध का रॉकफिल डैम बनाने के लिए असेना में खनन पट्टा दिया गया था, तब गांव के लोगों को विस्थापित किया गया। उसमें गांव के 16 परिवार वह भी हैं, जिन्हें अभी तक आवासीय भूखंड नहीं मिल पाया है। विस्थापित कालू, चैतू और जीत लाल…
Read Moreलोनिवि की 178 में से 90 सड़कें बदहाल
गोपेश्वर। जिले में लोक निर्माण विभाग की 178 सड़कों में से 90 सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। लोनिवि के अंतर्गत जिले में करीब 24 पैदल मार्गों की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। वहीं, जिले में बदरीनाथ हाईवे सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों का जिम्मा संभाले बीआरओ की सुस्ती के चलते हाईवे विस्तारीकरण और सीमा पर बनने वाली सड़कों के निर्माण की गति भी धीमी है। लोनिवि की ये सड़कें हैं बदहाल गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग, कुरुड-मांणखी, घाट-थराली, नंदप्रयाग-घाट, कोठियाल सैंण-सैकोट, बिरही-निजमुला मोटर मार्ग, लीसा फैक्ट्री बाई पास (गोपेश्वर), हेलंग-उर्गम मोटर…
Read Moreस्कूल उच्चीकृत तो हुए पर नहीं मिले शिक्षक
कर्णप्रयाग। जिला चमोली में रमसा और विभागीय स्तर पर 18 स्कूलों का उच्चीकरण किया गया, लेकिन अभी तक आधा दर्जन हाईस्कूलों में ही इस सत्र में प्रधानाध्यापकों की तैनाती हो पाई है। जबकि उच्चीकृत इंटर कालेजों में तैनाती तो दूर, पदों का सृजन भी नहीं हो पाया है। जीआईसी गैरसैंण, हरगढ़ और आगरचट्टी, कुराड़ और ल्वाणी में एलटी संवर्ग के शिक्षक ही इंटर कक्षाओं को पढ़ा रहे हैं। —————– दो साल पूर्व ये विद्यालय हुए थे उच्चीकृत जीजीआईसी गैरसैंण, जीआईसी हरगढ़, आगरचट्टी, कुराड़, ल्वाणी, हाईस्कूल पिंडवाली, पुनगांव, मालसी, सोनला, झिरकोटी,…
Read Moreसरकार के पुनर्वास के दावे खोखले : खंडूरी
गोपेश्वर/ कर्णप्रयाग/गौचर। जनपद भ्रमण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने आपदा के दौरान बेघर हुए लोगों के पुनर्वास और विस्थापन नहीं करने पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के सभी दावे खोखले साबित हुए हैं। गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने कहा कि लोकायुक्त बिल को 3 सितंबर को राष्ट्रपति की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन सरकार की तरफ से उसका ढांचा तैयार नहीं किया जा रहा है।कहा कि यदि सरकार 180 दिनों के भीतर बिल…
Read Moreआकाश सक्सेना बने उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थी
लोहाघाट। रियल एडवेंचर की ओर से सरयू नदी में पांच दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन सफल प्रशिक्षणार्थियों को पूर्व ब्लाक प्रमुख कुशल सिंह धौनी और ओंकार धौनी ने पुरस्कृत किया। बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत संचालित कार्यक्रम में क्षेत्र के 30 युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं को योग, प्राणायाम के अलावा सरयू और काली नदी में फिलप, रीफिलप, पैंडलिंग, फस्ट एड के साथ नदियों में प्रयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की राफ्ट से संबंधित सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण दिया गया। रियल एडवेंचर के निदेशक…
Read Moreबीपीएड प्रशिक्षितों ने सीएम को भेजा ज्ञापन
टनकपुर। नौकरी की मांग को लेकर संघर्षरत बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों की भर्ती करने की मांग की है। उप जिलाधिकारी जसवंत सिंह राठौर को सौंपे ज्ञापन में बेरोजगारों ने कहा कि विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों के काफी पद खाली हैं। व्यायाम शिक्षकों के न होने से खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही है। ज्ञापन देने वालों में बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनु वर्मा, जिला संरक्षक अशोक पाल, जिलाध्यक्ष अग्निवेश आर्य, महासचिव प्रकाश जोशी, उपाध्यक्ष…
Read MoreAAP का यू-टर्न, दिल्ली में बनाएगी सरकार
विधानसभा चुनावों में सामने आए त्रिशंकु नतीजों के बाद दिल्ली की सियासत में हर रोज दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। उप-राज्यपाल से मुलाकात में सरकार बनाने से भाजपा के इनकार करने के बाद आम आदमी पार्टी इस मामले में गंभीरता से विचार कर रही है। पार्टी संयोजक और विधायक दल के नेता अरविंद केजरीवाल के घर जारी एक अहम बैठक से कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि वह भाजपा और कांग्रेस से न समर्थन लेंगे और न देंगे।…
Read Moreछेड़छाड़ का आरोपी पुलिस कस्टडी से भागा
बाजपुर। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहरा ड्यूटी और अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपी के पीछे दौड़ लगा दी। आरोपी को रामराज रोड स्थित तीन मंदिर के पास से दबोच लिया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी शंकर निवासी संजय कालोनी को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था। छात्रा के पिता की ओर से शंकर सहित चार युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के…
Read Moreएक हफ्ते में शुरू होंगे बाढ़ सुरक्षा कार्य
उत्तरकाशी। तटवर्ती आबादी के लिए खतरा बने नदी में जमा मलबे को हटाने के कार्य का एक हफ्ते में अनुबंध कर दिया जाएगा। जल विद्युत निगम भी 16 दिसंबर तक ठेकेदार कंपनियों के साथ बाढ़ सुरक्षा कार्य का अनुबंध कर लेगा। लोनिवि को तिलोथ पुल वाले हिस्से में शीघ्र पैदल फोल्डिंग पुल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने पत्रकारों के साथ यह जानकारियां साझा कीं। डीएम ने बताया कि तिलोथ पुल वाले हिस्से में आवाजाही की अस्थायी व्यवस्था में गड़बड़ी पर लोनिवि से स्पष्टीकरण मांगा…
Read More