अफीम और चरस के साथ तीन गिरफ्तार

पांगणा (मंडी)। करसोग पुलिस ने वीरवार रात को भंथल नैहरा मोड पर नाके के दौरान चार सौ ग्राम अफीम डोडा और तीन ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। करसोग थाना के एएसआई गुलाब सिंह की अगुवाई में पुलिस दल ने वीरवार रात को नाके के दौरान आल्टो कार एचपी 30-3392 को तलाशी के लिए रोका। इस पर कार की पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति बैग को सीट के नीचे छिपाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने…

Read More

कमेटी तलाशेगी पार्किंग की संभावना

मंडी। मंडी शहर में प्रशासन की ओर से गठित कमेटी पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करेगी। प्रशासन ने संघर्ष समिति के विरोध प्रदर्शन और पांच दिन से जारी क्रमिक अनशन को लेकर शुक्रवार को तहसीलदार सदर की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर पार्किंग स्थान चिह्नित करने की जिम्मेवारी सौंपी है। इसमें तहसीलदार सहित सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज चेतराम भंगालिया, एएसआई राम लाल और कांस्टेबल राजेश को शामिल किया गया है। कमेटी ऑटो रिक्शा तथा टैक्सी यूनियन के अधिकारियों को साथ लेकर सर्वें करेगी तथा एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी।…

Read More

अब दवा खरीद में ढीली नहीं होगी मरीजों की जेब

मंडी। नए साल से मरीजों को महंगी दवाइयां खरीदने के लिए जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। एक जनवरी से सरकार की ओर से प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 341 तरह की जैनरिक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही डाक्टर को भी मरीजों की पर्ची पर जैनरिक दवाइयां लिखना अनिवार्य किया जाएगा। सरकार और स्वास्थ्य महकमे के इस प्रयास से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सस्ती दवा मिल सकेगी। पहली जनवरी से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को स्वास्थ्य महकमा प्रदेश के सभी स्वास्थ्य…

Read More

बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत

मंडी। खलियार स्थित शनि महादेव मंदिर के पास परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चा शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहा था। घटना के समय बच्चे की मां भी उसके साथ थी। घटना के बाद बच्चे को उपचार के लिए मंडी के जोनल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू…

Read More

औचक निरीक्षण पर नदारद मिला पटवारी

सरकाघाट (मंडी)। राजस्व अधिकारियाें की गैरहाजिरी और लापरवाही पर प्रशासन सख्त हो गया है। पटवार वृत्त मझवाण के पटवारी पर इसकी गाज गिर गई है। ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर प्रशासन ने संबंधित पटवारखाना के पटवारी के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। प्रशासन ने इस संबंध में पटवारी से स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम सरकाघाट रोहित राठौर ने औचक निरीक्षण के दौरान मझवाण पटवार वृत्त के पटवारी को अनुपस्थित पाया था। उपमंडल अधिकारी ने पटवारी की अनुपस्थिति पर नायब तहसीलदार से संपर्क साधा तो पता चला कि संबंधित…

Read More

मजदूर संगठनों ने बोला हल्ला

जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिहाड़ीदार के रूप में ब्रेक पीरियड सहित 7 वर्ष पूरे कर चुके लोक निर्माण विभाग के मजदूरों को पक्का करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने वीरवार को जोगिंद्रनगर में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस अवसर पर हिमाचल किसान सभा के सहसचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा कि दिहाड़ीदार मजदूरों का शोषण 18-20 सालों से हो रहा है। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार मजदूरों के हितों के प्रति…

Read More

जसौरगढ़ पशु औषधालय में छह माह से ताला

पुखरी (चंबा)। विकास खंड तीसा की जसौरगढ़ पशु औषधालय में छह माह से ताला लटका हुआ है। कई बार प्रशासन व सरकार से मांग करने के बाद भी औषधालय में चिकित्सक व फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं की गई है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पशुओं का इलाज करवाने के लिए 15 किलोमीटर दूर नकरोड़ जाना पड़ रहा है। पशु औषधालय में ताला लटका होने के कारण 3000 की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पशु की…

Read More

मैलोह स्कूल में परीक्षा केंद्र बने

चंबा। प्राइमरी स्कूल मैलोह में पांचवीं कक्षा के परीक्षा केंद्र को रद करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने रोष जताया है। मैलोह स्कूल में पांचवीं कक्षा के परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर एसएमसी मैलोह के सदस्यों ने ग्राम पंचायत बाट के प्रधान अमर सिंह की अगुवाई में उपायुक्त संदीप कदम से मुलाकात की। उन्होंने एक मांग पत्र के माध्यम से बताया कि पहले प्राथमिक पाठशाला मैलोह में पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं होती थी। इस मर्तबा परीक्षाएं प्राथमिक पाठशाला उटीप में रखी गई हैं, जो मैलोह स्कूल से 10…

Read More

चार माह से ककला स्कूल नहीं आए गुरुजी

चंबा। ग्राम पंचायत रजेरा के बाशिंदे राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककला की एसएमसी अध्यक्ष रजनी देवी की अगुवाई में उपायुक्त संदीप कदम से मिले। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि ककला स्कूल का एक अध्यापक चार माह से ड्यूटी से गैरहाजिर है। मौजूदा समय में स्कूल में एक ही अध्यापक सेवाएं दे रहा है। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 60 छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी संजीव कुमार, ओमी, बबली देवी, शांति देवी, बजर सिंह, भोज सिंह, देसराज, बलदेव सिंह, किरपो राम, चमन…

Read More

अचानक आग लग जाए तो कैसे बुझाएं

सुंडला (चंबा)। उपमंडल सलूणी की 46 पंचायतों में आगजनी से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। इसके चलते यहां पर आगजनी की घटनाओं से करोड़ों रुपये स्वाह हो चुके हैं। स्थानीय बाशिंदों पवन कुमार, देस राज, चमन लाल, विनय कुमार, दीपक, कपिल डोगरा, नेक चंद, दिलो राम, सुभाष कुमार, किशोरी लाल, भगत राम, जगदीश कुमार, मुकेश कुमार, बाल कृष्ण और रमेश ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सुंडला में अग्निशमन केंद्र खोला जाए। सुंडला उपमंडल सलूणी की 46 पंचायतों…

Read More