चरस रखने पर दो साल कारावास

हमीरपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय ने चरस रखने के आरोपी को दो साल का कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास होगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीएल कोच्छड़ ने आरोपी को सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी अशोक कुमार ने बताया कि पहली फरवरी 2013 को पुलिस थाना भोरंज में पीएसआई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस जवानों सहित नाकाबंदी की थी। चैकिंग के दौरान शाम करीब साढ़े 6 बजे सुलगवाण की तरफ से एक व्यक्ति पैदल जा रहा था।…

Read More

तीन महिलाओं को जलाने की आरोपी को जमानत नहीं

शिमला। तीन महिलाओं को मिट्टी का तेल डाल कर जलाने की आरोपी भोरंज की रक्षा देवी को हिमाचल हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्यायाधीश संजय करोल ने प्रार्थी की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि प्रार्थी का मामले में संलिप्त होना प्रतीत होता है और वह साक्ष्यों से छेड़छाड़ भी कर सकती है। अभियोजन पक्ष के अनुसार प्रार्थी के खिलाफ भोरंज पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 506 के तहत मामला दर्ज है। प्रार्थी पर आरोप है कि उसने तीन महिलाओं…

Read More

बिझड़ी के बैंक पर पेंशन के 75 हजार राशि का गड़बड़झाला

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत बिझड़ी के एक बैंक में पेंशन के 75 हजार रुपये का गड़बड़झाला सामने आया है। बिझड़ी के गांव लखोह के पूर्व सैनिक की विधवा महिला ने बैंक प्रबंधन पर 6 साल से पेंशन राशि कम देने का आरोप लगाया है। महिला ने बैंक प्रबंधन को नोटिस जारी कर मामले को उपभोक्ता फोरम में ले जाने की बात कही है। बिझड़ी के लखोह गांव की बिसंबरी देवी विधवा पत्नी बंता राम ने बताया कि 4 सितंबर 2004 से विधवा पेंशन (सैन्य) ले रही है। एक जनवरी…

Read More

सोलन के पानी को लेकर सियासत

सोलन के पानी को लेकर सियासत सोलन। सोलन में पानी को लेकर सियासत गर्मा गई है। भाजपाई पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। तो वहीं आईपीएच और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों में आपस में ठनी हुई है। बिजली किल्लत को लेकर एक-दूसरे को दोषी ठहराया जा रहा है। इस संबंध में आईपीएच के अधीक्षण अभियंता पंकज ढढवाल ने गौडा सब स्टेशन की रिपोर्ट की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लीकेज और आईपीएच की कोताही के चलते पानी का संकट है। गौड़ा में काफी संख्या में…

Read More

76 पंचायतों में पावर कट, लोग परेशान

नौहराधार (सिरमौर)। सिरमौर जिले के पच्छाद एवं रेणुका विस क्षेत्र में अघोषित पावर कट से 76 पंचायतों के हजारों ग्रामीण बेहाल हैं। यह सिलसिला पिछले करीब दो सप्ताह से जारी है। ठिठुरन भरी सर्दी के मौसम में बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही कट लगने शुरु हो जाते हैं। शाम को छह बजे के बाद राजगढ़ की 36, रेणुका क्षेत्र की 40 पंचायतों व शिमला जिले की कुपवी क्षेत्र की 18 पंचायतों में अंधेरा पसर जाता है। पावर कटों…

Read More

पंथाघाटी पटवार खाने में तैनात करें पटवारी

शिमला। राजधानी शिमला के पंथाघाटी पटवार खाने में सात माह से ताला लटका पड़ा है। यहां बैठने वाले पटवारी को कसुम्पटी राजस्व विभाग के कार्यालय में भेजे जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ब्योलिया पंचायत के इस पटवार खाने में पटवारी के लिए बाकायदा रहने के सरकारी आवास भी बनाया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पटवार खाने में जल्द से जल्द पहले की तरह से पटवारी की तैनाती की जाए। पंचायत प्रधान देवानंद वर्मा, वार्ड सदस्य…

Read More

शातिर ने खाते से निकाले 2 लाख 31 हजार

शिमला। सावधान, खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताकर शातिर एटीएम पिन नंबर पूछकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शहर में शुक्रवार को ऐसे दो मामले सामने आए हैं। इनमें वायरलेस विंग खलीनी में तैनात एक एएसआई के खाते से 2 लाख 31 हजार शातिर ले उड़े। दूसरे मामले में एक युवक के खाते से 4500 सौ निकाल लिए। दोनों ही मामलों की शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है। इस तरह के कई ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। एएसआई जवाहर सिंह के मोबाइल पर शातिर ने…

Read More

शातिर ने खाते से निकाले 2 लाख 31 हजार

शिमला। सावधान, खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताकर शातिर एटीएम पिन नंबर पूछकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शहर में शुक्रवार को ऐसे दो मामले सामने आए हैं। इनमें वायरलेस विंग खलीनी में तैनात एक एएसआई के खाते से 2 लाख 31 हजार शातिर ले उड़े। दूसरे मामले में एक युवक के खाते से 4500 सौ निकाल लिए। दोनों ही मामलों की शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है। इस तरह के कई ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। एएसआई जवाहर सिंह के मोबाइल पर शातिर ने…

Read More

स्मार्ट पुलिस को गच्चा दे रहे चोर उच्चके

शिमला। शिमला शहर की स्मार्ट पुलिस महिलाओं के खिलाफ होने वाली आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगा पाने में फिसड्डी साबित हो रही है। आज तक शिमला पुलिस किसी भी झपटमार को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बदमाश एक के बाद एक वारदात कर रहे हैं और स्मार्ट पुलिस हर बार की तरह जांच चल रही है का जुमला बोलकर जिम्मेदारी का निर्वाह कर रही है। सबसे ज्यादा मामले थाना बालूगंज और थाना सदर के तहत हुए हैं। इन थानों की जिम्मेदारी एक महिला आईपीएस अफसर को दे रखी है लेकिन…

Read More

गैस एजेंसी में गोलमाल पर एफआईआर

मंडी। खाद्य आपूर्ति निगम की करसोग गैस एजेंसी में गोलमाल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने लाखाें के गोलमाल मामले की तह तक जाने के लिए जांच तेज कर दी है, लेकिन गैस एजेंसी में घोटाले के आरोपी दोनाें कर्मचारी फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। शुक्रवार को करसोग पुलिस ने आरोपियाें के घर भी दबिश दी, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी थलौट से है। हालांकि आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को फिलहाल…

Read More