पलचान (मनाली) बहुचर्चित गांव सोलंग नाला के लिए तीन करोड़ 45 लाख की लागत से पुल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मनाली हंस राज भारद्वाज ने बताया कि विभाग ने सोलंगनाला पुल के लिए 3 करोड़ 45 लाख 42 हजार की डीपीआर तैयार की है, जिसे स्वीकृति के लिए हमीरपुर भेजा गया है। उन्हाेंने बताया जैसे ही इस पुल के निर्माण को स्वीकृति मिलेगी, इसके लिए टेंडर आवार्ड कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सोलंगनाला और गौशाल पुल के कार्य को जल्द शुरू…
Read MoreYear: 2013
300 रुपये की जाए न्यूनतम दिहाड़ी : सैनी
कुल्लू। लोनिवि एवं आईपीएच वर्कर्स यूनियन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सीता राम सैनी ने मजदूरों के लिए 300 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी करने की मांग की है। इसके अलावा लोनिवि के दसवीं पास बेलदारों को मेट बनाने की भी मांग प्रदेश सरकार से की है। यह बात शनिवार को मौहल रेस्ट हाउस में हुए लोनिवि एवं आईपीएच वर्कर्स यूनियन इंटक के जिला सम्मेलन यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सीता राम सैनी ने कही। सम्मेलन में लोनिवि, आईपीएच तथा हाइड्रो प्रोजेक्ट इंटक के कई मजदूरों ने भाग लिया। कुल्लू विस इंटक के अध्यक्ष…
Read Moreदस फीसदी लग्जरी टैक्स मंजूर नहीं
कुल्लू। यदि प्रदेश के होटल व्यवसायियों पर दस फीसदी लग्जरी टैक्स थोपा जाता है, तो प्रदेश के होटल व्यवसायियों का कारोबार पूरी तरह चौपट हो जाएगा। होटल कारोबारियों का कहना है कि होटल व्यवसायियों पर दस फीसदी लग्जरी टैक्स लगाना उचित नहीं है। उनका कहना है प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पर्यटन सीजन होता है और पर्यटन सीजन के रेट पर ही पूरे साल का लग्जरी टैक्स लगाना उचित नहीं है। मनाली स्टेक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पहले जिस…
Read Moreशादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप
कुल्लू। जिला कुल्लू के शुरड़ में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 506 और 420 के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर क्षेत्र के शुरड़ निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि मनाली के सियाल गांव निवासी एक युवक ने शादी का झूठा झांसा देकर उनकी बेटी के साथ दुराचार किया। शिकायत में बताया…
Read Moreअब तो सिरदर्द बन गई कम वोल्टेज
खराहल (कुल्लू)। सर्दियों में नदी-नालाें का जलस्तर घटने से बिजली उत्पादन में भी कमी आ गई है। इसके चलते घाटी की कई पंचायतों में कम वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई है। मनाली विस क्षेत्र के तहत आने वाले देवगढ़ तथा मंडलगढ़ पंचायत के गांव कई सालों से बिजली की कम रोशनी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, पंचायत के दुर्गम गांवों में बिजली के पोल भी सड़ने लगे हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति भी बार-बार बाधित रहती है। बिजली बोर्ड ने आज तक इन गले-सडे़ खंभों को बदलने…
Read Moreगैमन इंडिया के दफ्तर से उड़ाए लाखों
कुल्लू। सैंज क्षेत्र में एक निजी कंपनी के कार्यालय में सेंध लगाकर लाखों रुपयों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिए हैं। पुलिस ने अकाउंट मैनेजर की शिकायत पर चोरों के खिलाफ भादंसं की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर में सैंज क्षेत्र में कार्यरत गैमन इंडिया कंपनी में अकाउंट पद पर तैनात मुरलीधरन नारायण ने कहा है कि 12 दिसंबर की रात सैंज स्थित कार्यालय में कुछ चोरों ने घुसकर कार्यालय में बनी लोहे की चेस्ट को…
Read Moreप्रॉपटी टैक्स के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे लोग
नंगल (रोपड़)। पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक केपी राणा ने कहा कि नंगल की जिन छह ग्राम पंचायतों को नगर परिषद् में जोड़ा गया है उन्हें तुरंत परिषद से अलग किया जाए। अन्यथा नंगल की इन छह ग्राम पंचायतों के ग्रामीण सड़काें पर उतर कर पंजाब सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। राणा केपी सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो नंगल परिषद् में जोड़े गए इन छह गांवों को इससे बाहर किया जाएगा। शनिवार को गांव मेदा माजरा में इन ग्राम पंचायतों…
Read Moreपैट अध्यापकों के पक्ष में उतरा पीटीएफ
ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ऊना ने पैट अध्यापकों के साथ किए जा रहे अन्याय को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। शनिवार प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक राजकीय प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने की। बैठक में प्राथमिक सहायक अध्यापकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ उद्योगमंत्री मुकेश अगिभनहोत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र से मिलकर पैट अध्यापकों के लिए राहत की अपील करेगा। विनय शर्मा ने कहा कि पैट शिक्षक पिछले 9 वर्षों से स्कूूलाें…
Read More24.15 करोड़ ही मिलेगी मुआवजा राशि
ऊना। अंब-दौलतपुर रेल सेक्शन में तीन गांवों का अवार्ड घोषित किया गया है। भू-ग्रहण अधिकारी एवं सहायक आयुक्त ऊना एसके पराशर ने गोंदपुर बनेहड़ा, मवां कोहलां एवं डंगोह कलां गांवों में जाकर पंचायत एवं गांव वासियों के सामने ये अवार्ड घोषित किया। इस अवार्ड के तहत इन तीन गांवों में लोगों से जमीन अधिग्रहण करके उन्हें मुआवजा राशि दी जाएगी। एसके पराशर ने शनिवार को यहां बताया कि गोंदपुर बनेहड़ा गांव में 6.12.14 हेक्टेयर (छह हेक्टेयर से कुछ अधिक) जमीन आएगी जिसके लिए 5 करोड़ 55 लाख 48 हजार 152…
Read Moreआंगनबाड़ी केंद्रों का रिकार्ड होगा कंप्यूटराइज
मैहतपुर (ऊना)। सूबे में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के रिकार्ड को कंप्यूटराइज किया जाएगा। इससे प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों की अनेक तरह की अहम जानकारियों को विभाग इन आंगनबाड़ी केंद्रों से प्राप्त कर सकेगा। पुराने रिकार्ड को नये ढंग से सहेजने के लिए विभाग ने कवायद भी शुरू कर दी है। अर्थात मौजूदा रिकार्ड को अपडेट करके नई लुक में तबदील किया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी रूपेश तोमर ने इस बात की पुष्टि की है। पता चला है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए उस…
Read More