मुल्ला की फांसी के विरोध में पाकिस्तान में प्रदर्शन

मुल्ला की फांसी के विरोध में पाकिस्तान में प्रदर्शन

इस्लामाबादः बांग्लादेश के युद्ध अपराधी और जमात-ए-इस्लामी के नेता अब्दुल कादर मुल्ला को फांसी पर लटकाए जाने के विरोध में पाकिस्तान के जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं ने सिंध प्रांत के विभिन्न कस्बों में विरोध प्रदर्शन किया। डॉन के अनुसार कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुल्ला के लिए विशेष नमाज भी अदा किए। जमात-ए-इस्लामी और जमात-उद्-दावा के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया कि देश की एकता के लिए लडऩे वाले देशभक्तों की रक्षा के लिए उसने अपनी भूमिका नहीं निभाई। जमात-उद्-दावा के कार्यकर्ताओं ने मुल्ला…

Read More

दून में करेंगे मोदी आज चुनावी शंखनाद

दून में करेंगे मोदी आज चुनावी शंखनाद

 देहरादून: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आज दून के परेड मैदान में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर के आसपास 600 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी निगरानी रखेंगे। पुलिस महानिरीक्षक राम सिंह मीणा ने प्रेट्र से कहा कि परेड ग्राउंड में रैली स्थल का बैरीकेड किया गया है और महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावना को नहीं छोड़ा जा रहा है…

Read More

घुसपैठ का प्रयास: टुंडा और तीन अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

घुसपैठ का प्रयास: टुंडा और तीन अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 1997 में आतंकी हमले के लिये पाकिस्तानी और बांग्लादेशी आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ में कथित रूप से मदद करने के आरोप में लश्कर-ए-तय्यबा के बम विशेषज्ञ अब्दुल करीम टुंडा और तीन अन्य के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दया प्रकाश की अदालत में दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने यह आरोप पत्र दाखिल किया। आरोप पत्र में टुंडा, उसके श्वसुर मोहम्मद जकारिया और उनके दो सहयोगियों अलाउद्दीन और बशीरूद्दीन को आरोपी बनाया गया है।  इन सभी के खिलाफ भारतीय…

Read More

भारत लगातार चौथी बार बना कबड्डी विश्व चैंपियन

भारत लगातार चौथी बार बना कबड्डी विश्व चैंपियन

लुधियाना (विक्की): चौथे विश्व कप कबड्डी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने 2 करोड़ रुपए की ईनामी राशि वाले विश्व कप में लगातार चौथी बार विश्व स्तर पर अपनी सरदारी कायम की। भारत ने संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 48-39 के अंतर से रौंदते हुए विश्व कप में तीसरी बार पाक टीम को धूल चटाई और पाकिस्तान की जीत के सपने को चकनाचूर कर दिया। मैच के शुरूआती चरण में ही मुकाबला दोनों टीमों के लिए वर्चस्व की जंग के बराबर माना जा रहा था। हालांकि पहले हाफ में…

Read More

दिल्ली गैंगरेप: निर्भया के पिता बोले, हमारे आंसू अब तक नहीं सूखे

दिल्ली गैंगरेप: निर्भया के पिता बोले, हमारे आंसू अब तक नहीं सूखे

नई दिल्ली: बीते साल पूरे भारत को दहला देने वाले 16 दिसंबर को हुए निर्मम सामूहिक बलात्कार की शिकार पीड़िता के पिता ने कहा, ‘‘हमारे आंसू अभी तक सूखे नहीं हैं। हर दिन के गुजरने के साथ उसकी यादें और गहरी होती जाती हैं। घर पर कोई न कोई तो हमेशा रोता रहता है।’’ हालांकि नौ माह की सुनवाई के बाद चार बलात्कारियों को अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी लेकिन उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद से लड़की का परिवार हमेशा सदमे, दुख और गुस्से में ही रहता है।  …

Read More

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री शीशराम ओला का निधन

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री शीशराम ओला का निधन

नई दिल्ली: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री शीश राम ओला का लंबी बीमारी के कारण गुडग़ांव के एक अस्पताल में आज निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। मेदांता मेडिसिटी के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के नेता स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं से पीड़ित थे। उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। 30 जुलाई 1927 को जन्मे जाट नेता ओला राजस्थान के झुंझुनू संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह 1957 से 1990 तक राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे और 1980 से 1990 तक राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री…

Read More

नेपाल सीमा पर हुई संयुक्त कांबिंग

पिथौरागढ़। पुलिस की स्पेशल आपरेशन टास्क फोर्स (एसओटीएफ) और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से जौलजीबी से आगे नेपाल सीमा पर शनिवार को कांबिंग की। कांबिंग के दौरान कोई आपत्तिजनक गतिविधि तो पकड़ में नहीं आई लेकिन गांव के लोगों को इस बात के लिए सतर्क किया गया कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या तस्कर के बारे में तत्काल सूचना दें। जौलजीबी के थाना प्रभारी जीएस साह के नेतृत्व में टीम ने बलधार, किमखोला, ढुंगातोली, जौलजीबी, खेड़ा तक कांबिंग की। इन दिनों महाकाली का जल स्तर कम…

Read More

तहसील में एसडीएम सदर कार्यालय शुरू

चंपावत। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक राजबुंगा किला परिसर में स्थित तहसील में एसडीएम सदर का कार्यालय शुरू हो गया है। एसडीएम सदर नरेश दुर्गापाल ने नए कार्यालय में कामकाज भी शुरू कर दिया है। हालांकि नए कार्यालय भवन का औपचारिक उद्घाटन 23 दिसंबर को संसदीय सचिव विधायक हेमेश खर्कवाल और डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी करेंगे। शनिवार को राजस्वकर्मियों ने एसडीएम सदर कार्यालय परिसर के आसपास श्रमदान के जरिए पत्थर हटाए और झाड़ियों का कटान किया। चंपावत के ठीक मध्य में स्थित राजबुंगा किले में ब्रिटिश काल के दौरान वर्ष 1872…

Read More

रौंसाल के कैलाश ने मारी बाजी

लोहाघाट। जीआईसी में आयोजित ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज और संगोष्ठी में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य उप विषय में आयोजित प्रतियोगिता में रौंसाल के कैलाश सौन ने पहला और सुंई की शैलजा चतुर्वेदी ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य पीसी जोशी की अध्यक्षता और श्याम दत्त चौबे के संचालन में प्रतिभागियों ने सोलर से ऊर्जा संरक्षण, आधुनिक कृषि यंत्रों, कृषि बीजों से उपज बढ़ाने, पानी के पोषक तथा चौड़ी पत्ती वाले पौधों के रोपण से पर्यावरण को सुरक्षित रखने आदि विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए। ब्लाक समन्वयक…

Read More

तहसीलदार को बैरंग लौटाया

घनसाली (टिहरी)। घुत्तू लघु जल विद्युत परियोजना प्रबंधन के खिलाफ प्रभावित ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों को मनाने गए तहसीलदार को बैरंग लौटाते हुए ग्रामीणों ने कंपनी के प्रबंधक और डीएम को मौके पर बुलाकर मांगों का समाधान करने की मंाग की। घुत्तू में भिलंगना नदी पर 24.5 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना का निर्माण शुरू करने से पहले कंपनी प्रबंधन ने ग्रामीणों को रोजगार देने, सिंचाई और घाट के लिए पर्याप्त पानी छोड़ने, सिंचाई नहरों का निर्माण करने आदि का आश्वासन दिया था, लेकिन परियोजना…

Read More