बस के साथ टक्कर में स्कूटी चालक की मौत

मंडी। बल्हघाटी के चक्कर में परिवहन निगम की बस तथा स्कूटी की टक्कर में स्कूटी चालक की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और यहां बीबीएमबी सुंदरनगर में कार्य करता था। वहीं परिवहन निगम की बस रिकांगपिओ डिपो की बताई जा रही है। इसमें किन्नौर से बच्चाें का ट्रिप मनाली घूमने जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना शनिवार देर सायं चक्कर के पास हुई। मृतक की पहचान रामदेव यादव (43) पुत्र राम समूजा निवासी तलवाड़ा डाकघर सुकाहा तहसील…

Read More

सुक्खू ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

मंडी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंडी पहुंचे सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरमजोशी के साथ स्वागत किया। बारिश के बाद भी पूरे जिले से भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मंडी पहुंचे थे। भ्यूली स्थित बिपाशा सदन में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के साथ ही एकजुटता की नसीहत दी। बैठक में चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ भितरघात करने वालों के पहुंचने से कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। यहां तक कि नौबत हाथापाई…

Read More

ओलावृष्टि से गेहूं और सब्जियां तबाह

नेरचौक/चौंतड़ा (मंडी)। जिले में शनिवार रात से हो रही बारिश से एक बार फिर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तापमान लुढ़कने से ठंड बढ़ गई। रविवार को बल्ह घाटी व चौंतड़ा क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम में बदलाव से शनिवार रात से जिला मंडी में बारिश शुरू हुई। रविवार को भी पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। तापमान लुढ़कने के कारण ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबके रहे। रविवार को बल्ह घाटी व चौंतड़ा के अलावा अन्य क्षेत्रों…

Read More

रिटायर्ड बीडीओ के मकान पर गिरी बिजली

मंडी। सरकाघाट उपमंडल की चौक पंचायत के देव बराड़ता गांव में रविवार सुबह करीब दस बजे आसमानी बिजली का कहर टूटा। यहां तीन भाइयों के संयुक्त परिवार के लोग तो इस आसमानी बिजली के कहर से बाल-बाल बच गए, लेकिन मकान को भारी नुकसान हुआ है। मकान के पिल्लर पर जहां दरार पड़ गई, वहीं घर के अंदर टीवी व फ्रिज समेत अन्य बिजली उपकरण और वायरिंग भी जलकर नष्ट हो गई। आसमानी बिजली का यह कहर रिटायर्ड खंड शिक्षा अधिकारी बसंत सिंह के मकान पर टूटा। इसमें उनके तीन…

Read More

कंदरौर पुल से सतलुज में कूदी लड़की

कंदरौर (बिलासपुर)। सुसाइड प्वाइंट के नाम से चर्चित हो चुके कंदरौर पुल से रविवार को एक और लड़की ने दरिया में छलांग लगा दी। पुल से कूदने वाली लड़की कौन थी और कहां की रहने वाली थी, इसका फिलहाल किसी को कुछ पता नहीं है। सूचना मिलते ही सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। लड़की की पहचान के लिए पुल के एक मुहाने पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज का सहारा भी लिया जा रहा है। कंदरौर पुल…

Read More

पुलिस भवन पर पेड़ गिरने से हड़कंप

घुमारवीं (बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के आवासीय भवन पर शनिवार को विशालकाय पेड़ गिरने के कारण भवन क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य यह रहा कि वहां सो रहे पुलिस जवान के परिवार को कोई चोट नहीं आई। अलबत्ता, पेड़ गिरने के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। इस पेड़ के गिरने से उक्त भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई। तेज हवाएं चलने के कारण कई पेड़ टूट गए तो कई जड़ से ही उखड़ गए। थाना घुमारवीं के आवासीय भवन पर एक पेड़ गिरने से भवन को नुकसान हुआ है।…

Read More

मौसम ने फीका किया अंतिम संध्या का रंग

बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में विलेन साबित हुए मौसम ने एक ‘कीर्तिमान’ भी स्थापित किया। अंतिम संध्या में बालीवुड की प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई के एक-एक गाने के लिए आयोजकों को एक-एक लाख रुपये चुकाने पडे़। यह बात दीगर है कि इतने ऊंचे दाम चुकाने के बावजूद लोगाें का अपेक्षित मनोरंजन नहीं हो पाया। बारिश और तेज हवाओं के चलते समां बंधने से पहले ही सांस्कृतिक संध्या का रंग फीका पड़ गया। सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या गत शनिवार को…

Read More

फगवाड़ा के पम्मा पहलवान ने जीती माली

शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में रविवार को आयोजित दंगल का फाइनल फगवाड़ा के पम्मा पहलवान ने जीत लिया। खिताबी मुकाबले में उन्हाेंने जालंधर के अमन को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खराब मौसम के बावजूद अखाड़े में पहलवानाें के दांवपेंच देखने के लिए उमड़ी सैकड़ाें लोगों की भीड़ ने साबित कर दिया कि आधुनिकता के इस दौर में भी छिंज के प्रति लोगों का आकर्षण बरकरार है। बाबा बालक नाथ के भक्त वेरका फगवाड़ा निवासी रविदत्त शर्मा पिछले 12 साल से शाहतलाई में…

Read More

नलवाड़ी मेले का कारोबार चौपट

बिलासपुर। राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले का कारोबार चौपट हो गया है। उत्सव के शुरुआती चार दिन तक तो कारोबार न के बराबर रहा। इस दौरान लोगों की भीड़ नहीं जुटी। अगले तीन दिन में कारोबार ने कुछ जोर पकड़ा तो मौसम ने खलल डाल दिया। रविवार को छुट्टी होने के कारण नलवाड़ी मेले के लिए लुहणू मैदान में सजी हाट-बाट में जमकर खरीददारी होने की उम्मीद थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। रविवार सुबह से ही बिलासपुर में बारिश हो रही है। दोपहर को हालांकि कुछ देर मौसम खुलने से लोगों को…

Read More

तेज तूफान ने उखाड़ दी घरों की छतें

स्वारघाट (बिलासपुर)। नलवाड़ी मेले के संपन्न होते ही बिलासपुर में मौसम का कहर ऐसा बरपा कि दर्जनों लोग खुले आकाश तले आ गए। शनिवार रात्रि मूसलाधार बारिश के साथ चले तूफान में कई घरों की छतें उखड़ गईं। इससे कई लोग खुले आकाश तले आ गए हैं। नयनादेवी क्षेत्र के अलावा घुमारवीं और झंडूता से भी इस तरह की सूचनाएं मिली हैं। मौसम ने फिर करवट बदल दी है। शनिवार रात्रि ऐसा तेज तूफान आया कि कई दरख्त या तो जड़ से उखड़ गए या फिर टूट गए। वहीं, कई…

Read More