सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक आप के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत पटलांदर के जीहड़ गांव और रंगड़ पंचायत के रंगड़ गांव में कार्यक्रम आयोजित किया। राजेंद्र राणा का लोगों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने विधायक के समक्ष समस्याएं रखीं। लोगों ने 41 प्रार्थना पत्र दिए। 12 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए प्रेषित किया गया। उन्होंने निजी तौर पर तीन गरीब…
Read MoreMonth: March 2013
राष्ट्र स्तरीय होली मेले पर बारिश का साया
हमीरपुर। राष्ट्र स्तरीय होली मेले का आगाज काफी हद तक मौसम पर निर्भर रहेगा। बिगड़ा मौसम कहीं होली मेले के आगाज को बिगाड़ न दे। सोमवार से सुजानपुर में चार दिवसीय राष्ट्रीय होली मेले का शुभारंभ होना है। मुरली मनोहर मंदिर में मुख्यमंत्री विधिवत पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ करेंगे। जिला प्रशासन मेले की तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे चुका है। केवल इक्का-दुक्का कार्य ही पूरे करने को शेष बचे हैं। ऐसे में शनिवार मध्य रात्रि के बाद से बिगड़े मौसम ने चिंता की लकीरें खींच दी…
Read Moreस्वच्छता पुरस्कार को हमीरपुर के स्कूलों का चयन
हमीरपुर। स्कूल स्वच्छता अभियान के तहत खंड स्तर पर स्कूलों का पुरस्कार के लिए चयन हो गया है। इन्हें 15 अप्रैल के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। खंड स्तर पर प्रथम स्थान झटकने पर 20 हजार और दूसरे स्थान पर रहने वाले स्कूल को 10 हजार रुपये की राशि इनाम में दी जाएगी। विकास खंड हमीरपुर से प्राथमिक वर्ग में पहले पुरस्कार के लिए चौकी जंबाला और द्वितीय पुरस्कार के लिए अमरोह स्कूल का चयन हुआ है। माध्यमिक स्कूल के वर्ग में रोपा का प्रथम और गिरथेडी का दूसरे स्थान…
Read Moreतेज आंधी से जमीन पर बिछी गेहूं की फसल
बद्दी (सोलन)। बीबीएन क्षेत्र में बारिश और ओलों के साथ तेज चली आंधी से किसानों की गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। इससे फसल सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। तेज आंधी से यह दूसरी बार गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। शनिवार रात हुई बारिश के साथ तेज हवा और रविवार दोपहर बाद ओलावृष्टि से बीबीएन के मानपुरा, खेड़ा, दभोटा, मझोली, लोदी माजरा, किशनपुरा, मधाला आदि पंचायतों में गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। मधाला के माधो राम मेहता, संडोली के जोध सिंह,…
Read Moreरक चालक की संदिग्ध मौत
बद्दी(सोलन)। ट्रक यूनियन बद्दी के ट्रक चालक हमीरपुर निवासी की हरियाणा राज्य के कीरतपुर स्थित ढाबे में मौत हो गई है। कीरतपुर बद्दी से मात्र 10 किलोमीटर दूर है। मृतक के परिजन अचानक हुई इस मौत को हत्या से जोड़ रहे हैं। हरियाणा पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हमीरपुर के घढूही विकासनगर निवासी 41 वर्षीय सुनील कुमार बद्दी ट्रक यूनियन में पांच वर्षों से ट्रक चला रहा था। 22 मार्च को दोपहर ढाई बजे बद्दी ट्रक यूनियन से ट्रक लेकर पिंजौर…
Read Moreसावधान! कहीं सेहत न बिगाड़ दें होली के रंग
सोलन। सावधान! कहीं होली के रंग आपको बीमार कर दें। लिहाजा रंग खरीदते और होली खेलते समय सावधानी बरतना जरूरी है। बाजार में बिक रहे केमिकल कलर से परहेज करें। ये कलर आंखों और त्वचा के लिए घातक साबित हो सकते हैं। खुजली, माइग्रेन, सन बर्न जैसी बीमारियों के साथ-साथ आंखों की रोशनी तक को भी असर पड़ सकता है। लिहाजा चिकित्सकों ने आर्गेनिक या हर्बल रंग के इस्तेमाल की सलाह दी है। साथ ही गीले रंग से परहेज करने को कहा है। त्वचा विशेषज्ञ डा. विनय पटियाल का कहना…
Read Moreअब नहीं खलेगी चिकित्सकों की कमी
सोलन। अब आपातकाल में अस्पतालों में चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी आड़े नहीं आएगी। सरकारी अस्पतालों में भी जरूरत पड़ने पर निजी चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवाएं ली जा सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है। जिला में मौजूदा समय में नलबंदी और नसबंदी के आपरेशनों में निजी डाक्टरों की सेवाएं ली जा रही हैं। योजना के लागू होते ही अन्य रोगों के इलाज में भी इनकी मदद ली जा सकेगी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग उनका पूरा खर्चा उठाएगा। आपातकाल के समय विशेषज्ञों के न…
Read Moreबेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका
नालागढ़ (सोलन)। बेरोजगार युवाओं को श्रम एवं रोजगार विभाग नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर मुहैया करवा रहा है। शिमला के सुन्नी कस्बे में 29 को रोजगार मेला लगेगा, इसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। प्रदेश के नामी औद्योगिक घरानों सहित औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के उद्योगों के प्रतिनिधि इस रोजगार मेले में पहुंचेंगे और प्रदेश के बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लेंगे, जिसके चलते बेरोजगार युवा काम हासिल कर सकेंगे। रोजगार मेले में पांचवीं, आठवीं, दसवीं, जमा दो, आईटीआई पास, डिप्लोमा होल्डर और साधारण स्नातकों की…
Read Moreबांदली पंचायत में पेयजल संकट
शिलाई (सिरमौर)। ग्राम पंचायत बांदली के शरोग, पटाई तथा भुगाड़ी में पिछले 7 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होकर रह गई है। यहां के ग्रामीण पीने के पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण ऐसा हो रहा है। विभाग अपनी देखरेख सही प्रकार से नहीं कर पा रहा। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पेयजल व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो सभी ग्रामीण धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। बांदली पंचायत के पूर्व प्रधान रती राम भारद्वाज,…
Read Moreसिरमौर में बने 23 हजार किसान क्रेडिट कार्ड
राजगढ़ (सिरमौर)। सिरमौर जिले में अब तक 23165 किसान क्रेडिट कार्ड विभिन्न बैंकों के जरिए बनाए जा चुके हैं। उपायुक्त सिरमौर प्रियतु मंडल ने कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय व समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जिले में बैंकों ने 191 करोड़ रुपए की राशि किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए कृषि व संबद्ध कार्यों के लिए मुहैया करवाई है। उपायुक्त ने कहा कि जिले के प्रत्येक किसान को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के साथ जोड़ने को लेकर बैंक और ज्यादा प्रयास करें।…
Read More