मधुमक्खियों के हमले में दंपति घायल

ऊना। धमांदरी में मधुमक्खियों के झुंड ने एक दंपति पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल दोनों को उनके चंगुल से छुड़ाया। जबकि घटना के बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार धमांदरी निवासी दिलीप चंद एवं उनकी पत्नी रचना देवी कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया…

Read More

हिमखंड वाहन चालकों के लिए खतरा

कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा-टिक्कर सड़क पर हिमखंड आने से लगातार यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़क पर हिमखंड आने से लोगों को घंटों जाम की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वहीं, वाहनों पर भी हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है। इस मार्ग पर हर रोज कोटखाई, रोहडू, ननखड़ी, कोटगढ़ और थानाधार के सैकड़ों लोग सफर करते हैं। इस क्षेत्र में तीन सौ सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई है। अब जैसे-जैसे मौसम गर्म हो रहा है, बर्फ पिघल कर हिमखंड के रूप में सड़कों पर गिर रही है। इसके…

Read More

एसपी किन्नौर ने की मंदिर कमेटी से पूछताछ

सांगला (किन्नौर)। जिले के सापनी स्थित दुर्गा मंदिर से चोरी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मंदिर कमेटी से पूछताछ की। इस अवसर पर एसपी किन्नौर अजय बौद्ध भी मंदिर सापनी आए हुए थे। हालांकि, अभी तक मंदिर में चोरी मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। जबकि प्रारंभिक जांच में पाया जा रहा है कि करीब तीस साल पहले मंदिर में मूर्ति की स्थापना की गई थी। जबकि, बाजार में इसका दाम लाखों रुपयों में बताया जा रहा है। पीरी नाग मंदिर से दुर्गा की…

Read More

मुख्यमंत्री से उठाएंगे आनी की समस्याएं

आनी (कुल्लू)। ब्लाक कांग्रेस कमेटी आनी की शुक्रवार को मासिक बैठक हुई। ब्लाक अध्यक्ष उत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र की कई समस्याओं पर चर्चा कर इनको मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याएं सुनने के बाद ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि जल्द एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने शिमला जाएगा और उनके समक्ष समस्याएं रखी जाएंगी। बैठक में कुंईर सड़क को लोनिवि को सौंपे जाने और कुंईर स्कूल में…

Read More

एचआरटीसी कंडक्टर से मारपीट

रामपुर बुशहर। तारादेवी डिपो की शिमला-खमाडी रूट पर चलने वाली बस के परिचालक के साथ एक युवक ने मारपीट की है। बस कंडक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। निगम की बस के कंडक्टर प्रेम सिंह निवासी धांशा (ननखड़ी) ने बताया कि गाहण में एक युवक ने टिकट मांगे जाने पर उसके साथ मारपीट की। डीएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी तफ्तीश की जा रही है।

Read More

ठंड बढ़ना सेब फसल के लिए घातक

रोहडू। भारी वर्षा के बाद फिर मौसम ने करवट बदल ली है। वर्षा से तापमान में गिरावट आ गई है। बागवानी विशेषज्ञों का मानना है कि अब ठंड बढ़ना सेब फसल के लिए घातक है। ठंड से सेब की फ्लावरिंग प्रभावित होने की संभावना है। इसका सीधा असर सेब की सेटिंग पर पड़ सकता है। ठंड बढ़ने से पाला पड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। वीरवार शाम से क्षेत्र में रुक-रुक कर तेज बारिश तथा हवाओं का सिलसिला चलता रहा। इससे तापमान काफी लुढ़क गया है। शुक्रवार को भी…

Read More

बडैहर गांव में पेयजल संकट

भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बडैहर मेें पेयजल संकट गहरा गया है। जबकि अभी गर्मियों का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है। ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं। बडैहर गांव में पिछले 15 दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई है जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पानी न आने की शिकायत आईपीएच विभाग के कार्यालय में की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसके चलते ग्रामीणों ने विभाग के प्रति रोष जताया है। ग्रामीणों…

Read More

टेलीफोन केबल कटने से 250 टेलीफोन डेड

बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर एक्सचेंज के तहत पड़ने वाले गांव हरसौर, पथल्यार, कसवाड, भालत बल्याह के लगभग 250 टेलीफोन केबल तार कटने से बंद पडे़ हुए हैं। गांवों को जाने वाली टेलीफोन केबल हरसौर के पास से कट गई है। टेलीफोन के साथ ही ब्रॉडबैंड सेवा भी बंद पड़ी हुई है। उपभोक्ताओं ने शिकायत बीएसएनएल बड़सर में कर दी थी लेकिन बंद पडे़ टेलीफोन ठीक नहीं हो पाए हैं। लेखराम, सदाराम, शक्ति चंद, पृथ्वी सिंह, दीना नाथ, व्रहम दास, कर्म चंद, सुखराम, सुहडू राम, सुख लाल, पवन कुमार, गरीबो देवी, कमला…

Read More

झनिक्कर में ट्राला लुढ़का, तीन गंभीर घायल

टौणी देवी (हमीरपुर)। बारीं पंचायत के झनिक्कर गांव में एक ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में ट्राले में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गंभीर घायल युवक को हमीरपुर के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झनिक्कर गांव में एक ट्राले को मोड़ते समय डंगा बैठ गया। वाहन खाई में लुढ़क गया। इसमें झनिक्कर गांव के तीन लोग सवार थे। 30 वर्षीय प्रभात पुत्र दीनानाथ, 16 वर्षीय अक्षित पुत्र दिनेश कुमार और 18 वर्षीय अक्षय पुत्र राजेश…

Read More

अधेड़ आशिकमिजाज की धुनाई

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के साथ लगते एक गांव में ग्रामीणों ने एक अधेड़ आशिक की जमकर धुनाई कर आशिकी का भूत उतारा। ग्रामीण आशिकमिजाज अधेड़ की हरकतों से काफी दिन से परेशान थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधेड़ शख्स नशे में क्षेत्र की एक महिला को अक्सर धमकाता था। वह रात भर हुड़दंग मचाता रहता था। आरोपी महिला के पति को भी धमका रहा था। ग्रामीण उसकी हरकतों पर नजर रखे हुए थे। सोमवार रात्रि को जैसे ही वह गांव में पहुंचा तो महिला के पति ने ग्रामीणों…

Read More