अंजू शर्मा और राजेंद्र भुट्टो महासचिव

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्ष चुने रूप लाल रत्न ने विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर के साथ कार्यकारिणी के बारे में चरचा करने के बाद मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विधायक इंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सरकाघाट भाजपा एकजुट है। भाजपा मंडल सरकाघाट की नई टीम में महासचिव की कमान अंजू शर्मा व राजेंद्र भुट्टों को सौंपी गई। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर रखोटा से पवन कुमार, बतैल से रत्न चंद वर्मा, बुसातर से प्रोमिला देवी व…

Read More

स्वारघाट तहसील में तहसीलदार नहीं

स्वारघाट (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी स्थित स्वारघाट तहसील कार्यालय में करीब एक सप्ताह से तहसीलदार न होना लोगों के परेशानी का सबब बना हुआ है। तहसील कार्यालय में तहसीलदार न होने के चलते यहां के लोगों को मजबूरी में तहसील संबंधी कार्य करीब चालीस किलोमीटर का सफर तय कर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों में जगतराम, तेलूराम, हरनाम सिंह, चंद्रमणी धर्माणी, प्रेमनाथ, हरीश धर्माणी, वीरेंद्र पठानियां, धर्म सिंह, शंकर सिंह, कै. चौधरी राम सहित अन्य ने कहा कि क्षेत्र के लोग तहसील संबधि कार्य के…

Read More

गुमराह न करें स्वयंभू नेता : मनकोटिया

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राजकीय अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (मनकोटिया गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा है कि महासंघ की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कुछ स्वयंभू नेता कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। यदि इन्हें इतना ही शौक है तो वह वर्ष 2014 में होने वाले महासंघ के चुनावों में भाग लें। बिलासपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि महासंघ की ओर से कर्मचारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए 82 सूत्रीय…

Read More

फिल्ड स्टाफ से मांगा तेंदुओं का डाटा

भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं में तेंदुए के आतंक पर अंकुश लगाने के लिए वन महकमा अब योजना के तहत कार्य करेगा। इसके लिए घुमारवीं, भराड़ी और झंडूता के रैंज आफिसों से तेंदुओं का डाटा मांगा गया है। सात दिनों के भीतर यह डाटा डीएफओ के पास जमा करवाना होगा। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई करते हुए तेंदुओं का शिकार होगा। इसके लिए बाकायदा घुमारवीं में एक दिनी कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता नेशनल पार्क शमशी के चीफ अजय श्रीवास्तव ने की। इस कार्यशाला में विभाग की…

Read More

हरनोड़ा में 10 को रणनीति बनाएंगे विस्थापित

बरमाणा (बिलासपुर)। कोलबांध विस्थापितों व प्रभावितों ने उनकी मांगों व समस्याआें के प्रति प्रशासन व परियोजना प्रबंधन के रवैये पर गहरा रोष जताया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रशासन व कोलडैम प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही एनटीपीसी को मांगपत्र सौंपने के बावजूद उस ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरपार की लड़ाई का ऐलान कर चुके चारों जिलों के विस्थापित 10 फरवरी को हरनोड़ा में बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। हरनोड़ा में गत मंगलवार शाम आयोजित बैठक में कहा गया कि लोगों ने कोल…

Read More

कच्चा माल चोरी पर चार ट्रक ब्लैक लिस्ट

बिलासपुर। जेपी के बागा सीमेंट प्लांट के लिए लाए जाने वाले कच्चे माल में मिलावट हो रही है। कंपनी द्वारा लेबोरेट्री में कराई गई जांच के दौरान मिलावटखोरी का खुलासा हुआ है। इस गोरखधंधे को या तो ट्रक आपरेटर, या फिर उनके चालक अंजाम दे रहे थे। इसमें संलिप्त पाए गए चार ट्रक ब्लैक लिस्ट कर दिए गए हैं। परिवहन सहकारी सभाएं संबंधित आपरेटरों की सदस्यता खत्म करने की भी तैयारी में हैं। जेपी के बागा सीमेंट प्लांट से विभिन्न परिवहन सहकारी सभाआें के माध्यम से क्लिंकर का ढुलान करने…

Read More

सड़कों के निर्माण को जल्द एनओसी

चंबा। जिला में रुके पड़े सड़कों के निर्माण कार्य को तेज गति से करवाने के लिए वन विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। वन विभाग अब सड़कों के निर्माण के लिए एनओसी न दिए जाने के कारणों पर मंथन कर रहा है। पहले वन विभाग लंबे समय से एनओसी न मिलने वाली सड़कों पर ध्यान केंद्रित करेगा। उसके बाद एनओसी न दिए जाने के कारणों का पता लगाया जाएगा। उक्त कमियों को पूरा कर सड़कों को एनओसी दी जाएगी। इससे अब जिले में सैकड़ों सड़कों के काम शुरू होने…

Read More

चंबा में खोला जाएग मेडिकल कालेज

चंबा। पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन इकाई भलेई ने स्वास्थ्य मंत्री से चंबा में मेडिकल कालेज खोलने की मांग की है। लचोड़ी में आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष धर्म चंद शर्मा ने की। बैठक के दौरान वीरभद्र सिंह को छठी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी गई। इस अवसर पर पेंशनरों ने नई सरकार से मांग की है कि उन्हें पंजाब की तर्ज पर 500 रुपये मासिक चिकित्सा भत्ता दिया जाए। इसके अलावा 70 और 75 वर्ष की आयु पार करने वाले पेंशनरों की पेंशन में 10 प्रतिशत…

Read More

भरमौर से दो गाड़ियां चोरी

भरमौर (चंबा)। उपमंडल में आभूषणों और कार्तिकेय स्वामी की मूर्ति चोरी होने के बाद अब घर के आंगन में खड़ी गाड़ियों को चोर चुराकर ले गए। इन दिनों उपमंडल में चोरी की वारदातें ज्यादा हो रही हैं। संतोष कुमार निवासी लाहल ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने पिकअप गाड़ी घर के आंगन में खड़ी की थी। इस दौरान चोरों ने गाड़ी चुरा ली। वहीं, दूसरे मामले में ऊधम सिंह निवासी गरिमा ने भी शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी पिकअप गाड़ी चोरी हो गई है। पुलिस…

Read More

युवा सीखेंगे आधुनिक खेती के गुर

चंबा। जिला के युवा आधुनिक खेती करने के गुर सीख पाएंगे। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से युवाओं को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र सरु में दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने चार मार्च तक आवेदन मांगे हैं। जानकारी के अनुसार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार प्रदान करने के लिए जिला युवा सेवाएं और खेल विभाग द्वारा कृषि से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला के 40 के करीब युवाओं को मशरूम की खेती, ग्रीन…

Read More