उदयपुर (कुल्लू)। लाहौल घाटी में हेलीकाप्टर के इंतजार में बैठे करीब 311 लोगों को शनिवार को भी मौसम खराब होने के कारण राहत नहीं मिल पाई। यदि मौसम खराब रहा तो रविवार को भी उड़ाने होने की संभावना नहीं है। जानकारी के अनुसार लाहौल घाटी के लिए 13 फरवरी के बाद कोई उड़ानें नहीं हुई हैं और 14 फरवरी को काजा के लिए उड़ान हुई थी। अभी भी भारी बर्फबारी के बीच फंसे लाहौल के करीब 311 लोग हेलीकाप्टर के इंतजार में हैं। इसमें 175 जरूरत मंद लोगों, 97 सरकारी…
Read MoreMonth: February 2013
बर्फबारी से ग्लेशियरों को संजीवनी
पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी ग्लेशियरों की सेहत के लिए शुभ संकेत मानी जा रही है। ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में अरसे बाद हुई ताबड़तोड़ बर्फबारी को ग्लेशियरों के लिए संजीवनी माना जा रहा है। कुल्लू के मौहल स्थित जीवी पंत हिमालयन पर्यावरण अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डा. जेसी कुनियाल का मानना है कि बर्फबारी होने से ग्लेश्यिरों पर स्नोकैप ही नहीं बढ़तीहै, बल्कि सूर्य की किरणों को आसमान में प्रतिबिंबित करने से ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी है। नदियों में साल…
Read Moreबंजार कालेज के मेधावी सम्मानित
बंजार (कुल्लू)। महाविद्यालय बंजार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में स्थानीय विधायक कर्ण सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों और छात्र संघ ने मुख्यातिथि का कुल्लवी परिधानों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. अजय शर्मा ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रंग जमाया। समारोह में शैक्षणिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने पर नीलमा देवी, मीनेंद्र शर्मा, सीमा देवी, आंचल नेगी, सलोचना, ममता देवी, प्रीतम चंद और अनुराधा…
Read Moreमनरेगा के तहत लगेंगे सेब के बगीचे
कुल्लू। सेब का बगीचा लगाना है तो अब टेंशन लेना छोड़ दो। मनरेगा योजना में इसका तगड़ा समाधान हो चुका है। उद्यान विभाग ने पौध रोपण को मनरेगा से जोड़ दिया है। इससे हर वर्ग के लोगों का बागीचा सौ फीसदी अनुदान पर लगाया जाएगा। बागवानी महकमे के अधिकारियों के अनुसार हालांकि इस योजना का फायदा उठाने के लिए कुछ लंबी प्रक्रिया तो जरूर है लेकिन इसका फायदा बागवानों को ज्यादा होगा। योजना का फायदा उठाने के लिए बागवान को जमीन का पर्चा और तितिमा विभाग के उद्यान विकास अधिकारी…
Read Moreजिला की दस सड़कों पर यातायात ठप
कुल्लू। घाटी में बदले मौसम ने फिर से लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। 30 घंटों से जारी बर्फबारी से ऊंचे इलाके लकदक हो गए हैं। निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। ताजा हिमपात से शनिवार को जिला में दस सड़कें बंद हो गईं। हालांकि इसमें आधा दर्जन सड़कें डेढ़ माह से अवरुद्ध चल रही हैं। इन सड़कों को खोलने में विभाग मुस्तैदी से जुटा था लेकिन ताजा हिमपात ने विभाग की मेहनत पर पानी फेर दिया है। इसमें बाह्य सराज को जिला मुख्यालय से…
Read Moreइंजीनियर छात्र की मौत से कराणा गांव में मातम
कुल्लू। अमेरिका के कैलिफोर्निया में सड़क हादसे में हुई जिला कुल्लू के आनी केे युवक की मौत पर लोगों ने शोक प्रकट किया है। बाह्य सराज कराणा गांव के रहने वाले 29 वर्षीय शकीन ठाकुर की मौत से गांव में मातम का माहौल है। आनी के विधायक खूब राम आनंद ने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता ठाकुर के भतीजे की इस दर्दनाक मौत पर शोक जताया है। इसके अलावा आनी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, पूर्व प्रदेश युकां उपाध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, महासचिव हितेश कायथ, किसान कांग्रेस आनी के…
Read Moreटाहलीवाल में चोरों ने लगाई सेंध
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल में शनिवार सुबह एक बार फिर चोरों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। ताजातरीन घटना में चोरों ने एक कपड़े की दुकान के शटर तोड़ कर 15 हजार रुपये के कपड़े चुराए हैं। टाहलीवाल बाजार में चार दिन के भीतर यह दूसरी वारदात है। चार दिन पहले चोरों ने तीन दुकानों के शटर तोड़कर हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था। सिलसिले बार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू…
Read Moreछात्रों की जेब में मिले कैप्सूल
ऊना। स्कूली बच्चों की जेब में कैप्सूल, खैनी और गुटखा जैसे नशीले उत्पाद मिलें तो हर कोई हैरान होगा। नाबालिग बच्चे इस तरह के नशे के आदी हो रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को नंगल रोड पर एक निजी स्कूल के बाहर वाहनों की तलाशी के लिए नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस इस बात पर नजर रखे हुए थी कि कौन-कौन स्कूली बच्चे कानून तोड़कर दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग का जोखिम उठा रहे हैं। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग की कोशिश कर रहे छात्रों ने पुलिस को सामने देखा…
Read Moreतीन हत्यारोपी रिमांड पर भेजे
ऊना। उद्योगपति की गोली मारकर हत्या करने की वारदात में पुलिस ने पांचों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से दो आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं। अन्य तीन हत्या आरोपियों को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने न्यायालय में अरजी दायर करते हुए हत्या आरोपियों को रिमांड पर भेजने की मांग की थी। पुलिस ने तर्क दिया था कि सभी आरोपियों से अभी पूछताछ एवं बरामदगी शेष है। न्यायालय ने पुलिस की अरजी पर सुनवाई…
Read More19 बार रेल मंत्री को लिखी चिट्ठियां
ऊना। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने रेल विस्तार और रेल लाइन का मसला लोकसभा में छह बार उठाया। 19 बार रेल मंत्री को पत्र लिखे। इसके बावजूद राज्य की ओर केंद्र सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। एचपीसीए अध्यक्ष, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में यह खुलासा किया। कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार हिमाचल प्रदेश में रेल विस्तार और रेल लाइन बिछाने का कोई भी कार्य करवाने के पक्ष में नहीं है। हिमाचल प्रदेश को खुद ही अपनी…
Read More