
धर्मशाला(इंदु जम्वाल) शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 4282 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं और प्रदेश में शिक्षा के विस्तार के लिए 42 उच्च पाठशालाएं एवं 32 माध्यमिक पाठशालाएं स्तरोन्नत की गई हैं। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की हॉल ही में स्तरोन्नत की गई पाठशाला सकोह, झियोल, कनहेड़, रक्कड़, चतेहड़योल, कस्बा नरवाणा, कंड-करडियाणा और जदरांगल में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्ष 2014-15 के दौरान 200 व्यावसायिक शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे तथा 100 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में नवमी और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पांच नए व्यवसायिक पाठ्यक्रम आरंभ होंगे। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की कुल 11 पाठशालाओं को स्तरोन्नत कर उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक बनाया गया है। सभी स्तरोन्नत पाठशालाओं में इस शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। सुधीर ने झियोल सड़क के निर्माण कार्य और डंगे के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के संबंध में विभाग को निर्देश दिए। दाड़ी मेला मैदान के जीर्णोद्धार योजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी डॉ. हरीश गज्जू, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पप्पी, जिला परिषद सदस्य हरभजन चौधरी, प्रधान राजेंद्र घेई, जिला वनमंडल अधिकारी बीएम मरोल, प्रधान मंजू, सुशील कुमारी, पूर्व प्रधान बलवीर सिंह, उपप्रधान महिंद्र सिंह, पूर्व प्रधान जनका देवी, जिला परिषद सदस्य अमर सिंह चौधरी, प्रधान निर्मला देवी, उपप्रधान अनिल, प्रधान बहादुर, प्रधान रेशमा देवी, प्रधान राकेश चौधरी, जिला सेवा दल अध्यक्ष उत्तम डोगरा, उर्मिल राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
