200 कर्मी जल्द होंगे रेगुलर

चंबा। जिला चंबा में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग में लगभग 200 कर्मचारी नियमित होंगे। सरकार के निर्देशनुसार इनके नियमितीकरण के आदेश हो चुके हैं। जल्द इनक ो नियुक्ति मिल जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत जिन चतुर्थ और तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों ने सात साल का सेवाकाल पूरा कर लिया है, उन्हें ही विभाग की ओर से नियमित किया जा रहा है । इनमें बेलदार, मेसन, मेट और चपरासी शामिल हैं। इन सभी श्रेणी के कर्मचारियों की डीपीसी तैयार करके आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा जो कर्मचारी नियमित किए जा रहे हैं, उन कर्मचारियों की नामवर सूची संबंधित अधिशाषी अभियंता को जारी कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो इस बार विभाग में अधिक से अधिक बेलदार नियमित होंगे। बेलदार नियमितीकरण की सभी शर्तों क ो पूरा कर रहे हैं। इसके चलते 50 प्रतिशत से ज्यादा बेलदार को नियमित किया जा रहा है। सरकार के निर्देशानुसार आईपीएच विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को संबंधित मंडल के अधिशाषी अभियंता की ओर से नियमित किया जाता है। इसके अलावा तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को अधीक्षण अभियंता की ओर से नियमित किया जाता है। उधर, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके चौधरी ने बताया कि विभाग में करीब 200 कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए डीपीसी तैयार करके कर्मचारियों की नामवार सूची जारी कर दी गई है
फीटरों के हाथ लगी निराशा
आईपीएच विभाग में जहां विभिन्न श्रेणियों के लगभग 200 कर्मचारी नियमित होंगे, वहीं इस बार एक भी फीटर को नियमित नहीं किया जाएगा। जिला में कोई भी फीटर नियमित होने की योग्यता नहीं रखता है। ऐसे में उनके नियमित होने के आदेश भी नहीं हो पाए हैं।

Related posts