17 सब इंस्पेक्टर बनेंगे इंस्पेक्टर

धर्मशाला। हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे सब इंस्पेक्टर जल्द ही इंस्पेक्टर बनेंगे। आईजी कार्यालय धर्मशाला से 17 सब इंस्पेक्टर की प्रोमोशन के लिए सिफारिश की गई है। पुलिस हेडक्वार्टर शिमला से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद सभी सब इंस्पेक्टरों की पदोन्नति होगी। ये इंस्पेक्टर पद पर सेवाएं देंगे।
फिलहाल सभी सब इंस्पेक्टर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें कुछेक एसआई विजिलेंस, सीआईडी और पुलिस में कार्यरत हैं। इनके अच्छे सेवाकाल को देखते हुए आईजी ऑफिस से पदोन्नति के लिए सिफारिश की गई है।
सूत्रों के मुताबिक दिसंबर माह में इंस्पेक्टर पद पर इनकी तैनाती होगी। आईजी नॉर्थ जोन राकेश अग्रवाल ने बताया कि 17 सब इंस्पेक्टरों की पदोन्नति होगी। इसके लिए सिफारिश शिमला मुख्यालय की गई है। स्वीकृति मिलने के बाद ये इंस्पेक्टर पद पर सेवाएं देंगे।

Related posts