151 ग्राम पंचायतों को नोटिस

शिमला। हिमाचल की 151 ग्राम पंचायतों को इस साल मनरेगा योजना में जीरो परफारमेंस पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इन पंचायतों से इस वित्त वर्ष में मनरेगा के काम की डिमांड ही नहीं भेजने पर जवाब तलब किया जा रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संज्ञान के बाद पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने सोमवार को आनन-फानन में अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें इन पंचायतों को बीडीओ के माध्यम से नोटिस जारी कर यह पूछने के आदेश जारी किए गए कि इनमें मनरेगा के तहत काम क्यों नहीं हो रहे?
‘अमर उजाला’ में सोमवार को छपी खबर ‘201 पंचायताें में एक भी पैसा खर्च नहीं’ पर संज्ञान लेते हुए मंत्री अनिल शर्मा ने सोमवार को राज्य सचिवालय में बैठक बुलाई। इसमें अफसरों से संबंधित ब्योरा तलब किया। उन्होंने माना कि एक अप्रैल 2013 से लेकर सात अक्तूबर 2013 तक 201 पंचायतों में मनरेगा के तहत कोई व्यय नहीं किया गया। हालांकि, 14 अक्तूबर 2013 तक 50 पंचायतें सक्रिय हो गई हैं। इनसे काम की डिमांड चली गई हैं। शेष 151 पंचायतें ऐसी हैं, जिन्होंने कोई भी डिमांड नहीं भेजी। इन पंचायतों को इसके कारण बताने होंगे।
इनसेट
इन पंचायतों को देना होगा नोटिस का जवाब
शिमला की कलजार मतयाना, केलवी, कलींड, कलींडा मतयाना, कुठार, क्यार, क्यारा, घूंड, घोड़ना, देवठी, पड़गैया, बगैण, बासा ठियोग, माहोरी, रोनी मतयाना, शड़ी मतयाना, शरमला, सैंज, गोरली, मातल, कवार, खरशाली, चिड़गांव, जाखा, जिसकुन, टिक्करी, डोडरा, धंधरावली, भंफड़, कुडू, क्यारवी, कलबोग, कियारी, गुम्मा, गरावग, थरोला, दरकोटी, देवगढ़, धार, पुड़ग, पनोग, प्रेमनगर, पराली बदरूणी, पांदली, बाग डुमैहर, बाघी, महासू, मांदल, बखोल, हिमरी, मांगसु, कुठाडा, करालश, भमनोली। चंबा की कलहेल, घटासनी, धलोग, बनीखेत, मोरनू, सुदली। कांगड़ा की टांडा, गंगौट। किन्नौर की पूर्वनी, आसरंग, ठंगी, नमज्ञा, स्पीलो। कुल्लू की मलाणा। लाहौल स्पीति की गोहरमा, गौशाल, तांदी, यूरनाथ, रानिका, वरवोन, शांशा। मंडी की बलद्वाड़ा, गरयोह, चौक। सिरमौर की कुंजा, कुंडियो, निहालगढ़, पुरुवाला, पातलियो, पिपलीवाला, फूलपुर, बदरीपुर, ब्यास, बहराल, भाटावाली, माजरा, मिशरवाला, रामपुर, बजारण, शिल्ला। सोलन की क्वारग, काहला, कोट, चायल, जघाणा, धंगील, माही, सायरी, सीरिनगर, कोटली, चमायवल, कृष्णगढ़, कालू झंडा, गनोल, चामीयां, जगजीतनगर, टकसाल, डकरयाणा, नरयाणी, नालका, पट्टा नाली, बरोटीवाला, मंधाला, सूरजपुर, करसौली, कश्मीरपुरा, किरपालपुर, खेड़ा, गुलरवाला, घोलोवाल, डटियां, ढांग नीचली, थाणा, धैला, बरैन, बरूना, भटोली कलां, भोगपुर, मंझोली, मलपुर, मलहैणी, मस्तानपुर, मालपुरा, रड़याली, राजपुरा, लेही, लोधी माजरा, सौडी, हरिपुर संधोली। ऊना में छपरोह, अरनियाला लोअर, कोटलां कलां, बीनेवाल, मजारा, मलूकपुर और अंबोत्रा।

Related posts